Skip to main content

क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंह को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब यूपी के इस व‍िभाग में अधि‍कारी बनकर करेंगे काम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। 

हिमाचल में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना; दो के मिले शव

धर्मशाला के खनियारा में मनूनी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से इंदिरा प्रियदर्शनी जल विद्युत परियोजना के लगभग 25 मजदूर बह गए, जिनमें से दो शव बरामद हुए हैं। ये मजदूर अस्थायी शेडों में रह रहे थे जो पानी की चपेट में आ गए। अधिकांश मजदूर श्रीनगर के बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटे हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने 15-20 मजदूरों के बहने की आशंका जताई है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़, हत्या के लिए खरीदी गई पिस्टल बरामद; आरोपियों ने खोले कई राज

इंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल नाले से बरामद कर ली है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी। राज ने हत्या के लिए पिस्टल खरीदी थी, जिसे बाद में प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने नाले में फेंक दिया था।

चोर को पकड़कर जूते की माला पहनाई, गाड़ी के बोनट पर बिठाकर शहर में कराई परेड... जम्मू पुलिस के खिलाफ होगी जांच

जम्मू में पुलिस ने लूट के एक आरोपी, इशफाक अहमद, को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। उसे अर्धनग्न कर जूतों की माला पहनाई गई और वाहन के बोनट पर बिठाकर परेड करवाई गई। यह घटना तब हुई जब आरोपी को एक तीमारदार से 40,000 रुपये लूटने के आरोप में पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की आलोचना हुई और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।    

IND vs ENG: ‘जिस तरह से हमने...’, लीड्स में इंग्लैंड ने भारत को कैसे हराया? कप्तान Ben Stokes ने गिना दिए सारे कारण

Ben Stokes: इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने 371 रनों के मुश्किल लक्ष्य को शानदार तरीके से हासिल किया। इस मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी टीम की जीत का बड़ा कारण बताया।

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; छाया धुएं का गुबार

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक तीन मंजिला पॉलिथीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, धुआं छाने से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।   

पहले हत्या की, फिर सीमेंट में जमाकर ट्रंक में रखी लाश... रायपुर में मेरठ जैसी वारदात; रिटायर्ड ASI का बेटा-बहू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सूटकेस में मिली लाश के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली का वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी निकले। संपत्ति विवाद और धोखाधड़ी के कारण वकील ने किशोर की हत्या की। पुलिस ने दिल्ली से वकील और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।