Skip to main content

कमल हासन के बयान से नाराज कर्नाटक सरकार, एक्टर की फिल्मों पर लग सकता है बैन

कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए विवादित बयान से कर्नाटक में गुस्सा अब उफान पर आ गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कमल हासन से माफी की मांग की है अन्यथा उनकी फिल्मों पर राज्य में प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

GT vs MI: 'मुंबई में घर की कीमत जैसा...' हार्दिक पांड्या ने GT पर जीत के बाद बुमराह को बताया अनमोल

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान  हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें मुंबई में घर की कीमत जैसा बताया। हार्दिक ने कहा कि बुमराह ने हमेशा टीम के लिए सफलता दिलाई है। बता दें कि गुजरात पर मिली जीत के साथ मुंबई का सामना अब पंजाब किंग्स से होगा।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, ईको वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में तीन की मौत; बुरी तरह फंसे शव

बुलंदशहर में सिकंदराबाद फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसे में ईको वैन पाइप से लदे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीनानाथ अमित शर्मा और सचिन के रूप में हुई है जो वैन में सवार थे। पुलिस ने शवों को वैन से बाहर निकाला और मामले की जांच कर रही है।

बुलंदशहर। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह ईको वैन पाइप से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने वैन में फंसे शव बाहर निकलवाए।

आज का राशिफल

 मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी जीवनसाथी से खटपट होने की संभावना है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझकर करें, नहीं तो इससे आपके

 

सिख धर्म के पांचवें में गुरु के स्मरण में मीठी शरवत छबील

बरेली समाचार
आज दोपहर सिख धर्म के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा कमेटी, गुरु नानक दरबार, सुभाष नगर में उनकी शहादत की वर्षी पर गर्मी के मौसम में मीठी छबील से शरबत बाँटते हुए कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने  न्याय, धार्मिक सहिष्णुता और मानवता का संदेश देने वाले सिख धर्म के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी को ज्योतिजोत दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अर्जुन कपूर की बहन से रीबेल किड तक, करण जौहर के शो में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस?

करण जौहर का अपकमिंग शो द ट्रेटर्स के सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से नकाब उतर गया है। गद्दारी के खेल में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े कौन-कौन से सितारे आ रहे हैं और गेम खेल रहे हैं इसकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है। 20 कंटेस्टेंट्स में किसे सबसे ज्यादा फीस मिल रही है इस बारे में भी जानिए।

बिग बॉस ओटीटी के बाद करण जौहर एक नया शो लेकर आ रहे हैं जिसमें 10 या 15 नहीं बल्कि 20 कंटेस्टेंट्स एक साथ दिखाई देंगे। टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया से जुड़े सितारे करण जौहर के अपकमिंग शो द ट्रेटर्स का हिस्सा होने वाले हैं।

सावधान! ईद से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी अपील, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने ईद की तैयारियों को लेकर अमन कमेटी आरडब्ल्यूए और धार्मिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। लोगों ने जाफराबाद रोड पर लगने वाली पशु मंडी को हटाने का सुझाव दिया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने वीडियो प्रसारित न करने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने की अपील की।

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमन कमेटी, आरडब्ल्यूए व धार्मिक समिति के सदस्यों के साथ ईद की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा व एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा रहे।