मिशन 'पाक बेनकाब' पर आज निकलेगा भारत का पहला डेलिगेशन, सबूतों के साथ दुनिया देखेगी पाकिस्तान का असली चेहरा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली सफलता और आतंकवाद की कमर तोड़ने के बाद भारत सरकार अब पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर घेरने की तैयारी में है। इसी कड़ी में 21 मई को भारत की तरफ से पहला डेलिगेशन रवाना होने वाला है जिसका नेतृत्व जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा करेंगे। भारत की तरफ से सात डेलिगेशन 32 देशों के दौरे पर भेजे जाएंगे।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान और आतंकवाद पर शिकंजा कसा है।
इसी कड़ी में अब भारत सरकार 7 डेलिगेशन को दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजकर अपने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आकंतवाद को लेकर जानकारी देगी।
घर से भागे प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, किशोरी की मौत; युवक बोला- 'पुलिस कर रही थी पीछा
'फरार प्रेमी युगल ने पीछा कर रही कारों के डर से फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इस घटना में किशोरी की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है। युवक ने अस्पताल में किशाेरी के बारे में पूछा। पुलिस इस मामले में ये जांच कर रही है कि दोनों की कारों का कौन पीछा कर रहा था जिसके कारण ये कदम उठाया।
Cannes 2025 में Janhvi Kapoor का लुक देख याद आईं श्रीदेवी, पिंक कॉर्सेट से नहीं हटेंगी नजरें
जाह्नवी कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगी हैं। अभिनेत्री ने इवेंट के जरिए अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी है। कान्स के लिए जाह्नवी ने रोज कलर का कॉर्सेट कैरी किया था। आइए एक नजर उनके डिटेल्ड आउटफिट पर डालते हैं।
स्वर्ण मंदिर में तैनात की गई थी एयर डिफेंस गन? भारतीय सेना ने दी जानकारी
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में एयर डिफेंस गन लगाने के सेना के दावे पर विवाद हो गया। सेना ने स्पष्ट किया कि परिसर में कोई गन तैनात नहीं है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने कहा कि सेना को गन लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है।
- Read more about स्वर्ण मंदिर में तैनात की गई थी एयर डिफेंस गन? भारतीय सेना ने दी जानकारी
- Log in to post comments
- 2 views
फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; पढ़ें देशभर का हाल
दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बात करें अगर यूपी हरियाणा पंजाब की तो इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है। IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। अब आगे जानिए आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।
देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का भयंकर रूप देखने को मिल रहा है। IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कई राज्यों गर्मी से राहत मिल सकती है।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अवैध रूप से संचालित टैक्सी बसों के विरुद्ध कार्रवाई
बरेली समाचार
जनपद बरेली में अवैध रूप से संचालित टैक्सी एवं बसों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कुल 30 वाहन ( जिसमें 28 अवैध टैक्सी व 02 डग्गामार बसों) के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 07 दिवसीय (एक सप्ताह ) के लिये जनपद में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बस स्टैंड, ईको, डग्गामार बसों के विरूद्ध कठौर कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, अवैध वसूली को रोकने और आम जनता को जाम की समस्या से निजा़त दिलाने के उद्देश्य से चलाया गया है।
यूपी में चार जिलों के DM समेत 14 आईएएस अफसरों का तबादला, लिस्ट में दो सिटी मजिस्ट्रेट और 6 PCS भी
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिसमें चार जिलों - बलिया हरदोई महाराजगंज और पीलीभीत के डीएम शामिल हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त दो नगर मजिस्ट्रेट और छह पीसीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लंबी जद्दोजहद के बाद मंगलवार देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया।