Skip to main content

Samsung के पावरफुल फोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 200MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस

Samsung Galaxy S24 Ultra भारत में अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कम कीमत में उपलब्ध है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और कई Galaxy AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट इंटरप्रेटर और चैट असिस्ट के साथ आता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। फोन पर डिस्काउंट लिमिटेड पीरियड के लिए दिया जा रहा है।

पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने के बाद OTT से हटाए जा रहे टर्किश ड्रामा, भारत-पाक विवाद के बाद लिया गया फैसला

भारतीय लोगों के बीच पाकिस्तानी नाटक और टर्किश शोज का काफी ज्यादा क्रेज है।ओटीटी पर इनकी डिमांड काफी ज्यादा है और लोग इसे देखना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन बीते दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी नाटक एक्टर्स गानों आदि पर बैन लगा दिया गया। अब खबर आ रही है कि टर्किश नाटकों के साथ भी ऐसी ही कुछ किया जा रहा है।

बोल्डनेस में दीदी से एक कदम आगे निकलीं श्रीदेवी की छोटी बेटी, Khushi Kapoor ने बिकिनी फोटोज से बढ़ाया पारा

द आर्चीज और लवयापा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं खुशी कपूर वर्क फ्रंट के अलावा सोशल मीडिया फोटोज के चलते भी लाइमलाइट में रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन की ऐसी फोटोज शेयर की हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। वह अपनी मां और बहन जाह्नवी कपूर के नक्शेकदम पर चलकर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए आगे बढ़ रही हैं। इस बीच वह अपने फैशन सेंस भी कमाल दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बिकिनी फोटोज से कहर बरपाया है।

कैशलेस इलाज पर बड़ा अपडेट, माता-पिता के कार्ड पर अब केवल इतनी उम्र तक के बच्चे को मिलेगा इलाज

आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब माता-पिता के कार्ड पर केवल छह माह तक के बच्चे को ही मुफ्त इलाज मिलेगा। पहले यह सुविधा पांच वर्ष तक थी लेकिन अब नियम बदल गए हैं। छह माह से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग से आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के नए नियमों के अनुसार इसे लागू कर दिया है।

देहरादून: आयुष्मान योजना के तहत माता-पिता के कार्ड पर अब सिर्फ छह माह तक के बच्चे को ही मुफ्त उपचार मिलेगा।

अब प्लेन में भी घूम रहे 'जेबकतरे', चूना लगाने के लिए अपना रहे ये तरकीब; क्या है इसका चीन से कनेक्शन?

दिल्ली पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है जिस पर हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में यात्रियों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड चुराने का आरोप है। पुलिस को संदेह है कि वह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय उड़ान चोरी गिरोह का सदस्य है। आरोपी बेनलाई पैन को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।

नाम बदलकर रह रहा था बांग्लादेशी कपल, पैन कार्ड और वोटर आईडी भी बनवाया; लेकिन आधार कार्ड से खुल गई पोल

छत्तीसगढ़ में एक बांग्लादेशी जोड़े को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपना नाम बदलकर और फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज बनवाकर पहचान छुपाई थी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वे भारत में ही रहे। मकान मालिक को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद उनकी सच्चाई सामने आई।

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी कपल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का वीजा काफी पहले ही खत्म हो गया था। लेकिन बावजूद इसके यह लोग यहां छिपे हुए थे। इसके लिए उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था।

दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज, कल्याणकारी योजनाओं के लिए इतना बढ़ाया जा सकता है फंड

दिल्ली पुलिस अपने कर्मियों के परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के फंड को बढ़ाने पर विचार कर रही है। पुलिस कल्याण सोसायटी बलिदानी कोष और शिक्षा कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रस्ताव है कि इन योजनाओं की राशि में लगभग 10% की वृद्धि की जाए। विभिन्न परिस्थितियों में सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसमें सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 7 लाख रुपये मिलते हैं।

नई दिल्ली। बेहद कठिन परिस्थितियों में दिन रात ड्यूटी करने वाले जवानों के साथ अगर कोई घटना घट जाती है तो दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उनके स्वजन को आर्थिक सहायता देने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं।