Skip to main content

'विजय शाह पर 6 घंटे में दर्ज हो FIR', कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के खिलाफ HC ने दिए निर्देश; कांग्रेस ने की मंत्रिमंडल से बर्खास्त की मांग

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी पर अनर्गल टिप्पणी के मामले में स्वत संज्ञान लेकर सुनवाई की। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विरुद्ध अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ के समक्ष राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह खड़े हुए।

आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा देगा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था परिवार

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस दौरान आतंकी मसूद अजहर के परिवार में भी कई मौतें हुई थीं। अब पाकिस्तान सरकार ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान की भरपाई अजहर तो 14 करोड़ रुपये के मुआवजे के तौर पर कर सकती है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। भारत के आक्रामक रवैये को देखते हुए पाकिस्तान ने सीजफायर की गुजारिश की थी।

आटा, दाल, चीनी समेत 26 सामान लिस्ट में शामिल… हर सप्ताह मिलेगी राहत किट, योगी सरकार की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ से निपटने की तैयारी कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा जहाँ भोजन नाश्ता और पानी की व्यवस्था होगी। बाढ़ पीड़ितों को राहत किट मिलेगी जिसमें आवश्यक सामग्री होगी। जिलों में राशन का भंडारण किया जाएगा और पशुओं का टीकाकरण होगा। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

महिला की मौत के साथ खत्म हो गया कारोबारी का परिवार, पत्नी और 2 बच्चों के साथ पीया था जहरीला पदार्थ

दिल्ली के संगम पार्क में आर्थिक तंगी से परेशान एक कारोबारी हरदीप सिंह के परिवार का दुखद अंत हो गया। हरदीप सिंह उनकी बेटी और बेटे ने पहले जहर पीकर आत्महत्या कर ली और मंगलवार शाम को उनकी पत्नी हरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के साथ कारोबारी का परिवार खत्म हो गया। इस घटना पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

: झारखंड जदयू में बड़ा बदलाव, नए जिला संगठन प्रभारियों के नामों की हुई घोषणा

झारखंड जदयू ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने रांची खूंटी सिंहभूम समेत सभी जिलों के लिए प्रभारियों का चयन किया है। यह झारखंड की राजनीति में जदयू को और सशक्त बनाने का प्रयास है। प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने नामों की घोषणा की। इससे पहले सोमवार को जेडीयू ने प्रदेश में अपना दफ्तर भी खोला।

दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 4 दिन होगी बारिश, यूपी से राजस्थान तक तापमान 44 के पार; पढ़ें IMD का अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 मई तक गरज चमक के साथ कई राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। इससे बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 17 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है।वहीं बात करें अगर दिल्ली के मौसम की तो दिल्ली NCR में आज बादल छाए रहेंगे। आगे आपको अन्य राज्यों का हाल बताते हैं।

नई दिल्ली। देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।  दिल्ली NCR, उत्तराखंड, मपी समेत देश के कई राज्यों में कल हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम के राज्यों में मानसून की झलक देखने को मिली है।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप लोगों से अपने काम को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।