Bihar Politics: चाचा-भतीजे के बीच होगी कोई 'डील'? पारस ने खोल दिए अपने पत्ते; चिराग को साफ मैसेज
बिहार की राजनीति में चाचा-भतीजे के बीच खींचतान जारी है। पशुपति पारस ने नीतीश कुमार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने दलितों को बांटने का काम किया। दलित से महादलित बनाकर शोषित और पीड़ित को कमजोर कर दिया। पारस ने कहा पासवान (दुसाध) जाति को कमजोर करने के लिए चौकीदार की बहाली में सामान्य नियम लागू कर दिया है।
दुबई में Zeenat Aman पर फिदा हुई फैन ने समझ लिया था उन्हें Parveen Babi, एक्ट्रेस का था ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) और परवीन बाबी (Parveen Babi) की शक्ल को लेकर लोगों के बीच अक्सर भ्रम बना रहता था। इस पर खुद जीनत अमान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया जब विदेश में एक फैन ने उन्हें परवीन बाबी समझ लिया था। आइए जानें उस वक्त एक्ट्रेस ने कैसी प्रतिक्रिया दी।
Faridabad News: एक बाइक पर पांच सवार, नहर में गिरने से दो मासूम की मौत
बल्लभगढ़ में रामपुर रजवाहे की तिगांव रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बड़ा हादसा हुआ। विभागीय लापरवाही के कारण बाइक सवार परिवार के पांच सदस्य रजवाहे में गिर गए। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिया में गिरने से बचाव के लिए मौके पर बेरिकेडिंग नहीं थी। पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंपा।
- Read more about Faridabad News: एक बाइक पर पांच सवार, नहर में गिरने से दो मासूम की मौत
- Log in to post comments
- 1 view
'मैं गलत हो सकता हूं' मोहम्मद शमी के रोजा विवाद में कूद पड़े भज्जी, हरभजन सिंह ने कह दी खरी-खरी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रोजा पर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहम्मद शमी की रमजान के दौरान रोजा न रखने के लिए आलोचना की। अब हरभजन सिंह ने आलोचना करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। भज्जी ने कहा कि खेल और धर्म को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
चुनाव के समय ही क्यों आती है Voter List में गड़बड़ी की शिकायत? EC की रिपोर्ट से उठे कई सवाल
चुनाव आयोग ने 2025 के लिए स्पेशल समरी रिवीजन रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक मतदाता सूची के सालाना पुनरीक्षण के दौरान केवल महाराष्ट्र से शिकायतें मिलीं। बाकी किसी राज्य से मतदाता सूची में गड़बड़ी के एक भी मामले सामने नहीं लाए गए। जबकि चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाती रहती हैं। हाल में ऐसा कई बार हुआ।
मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से जिस तरह चुनाव के समय हो-हल्ला खड़ा किया जाता है, लेकिन अगर वे हर साल मतदाता सूची में होने वाले पुनरीक्षण के समय तत्परता दिखाएं, तो शायद इनमें गड़बड़ी रह ही न पाए।
भाजपा नेता ने ऊर्जा मंत्री से 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग करी
बरेली फतेहगंज संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
उत्तराखंड में फिर टूटा ग्लेशियर, अचानक खिसक कर सड़क पर आने लगी बर्फ; टला बड़ा हादसा
उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक ने समय रहते मशीन छोड़ दी जिससे उसकी जान बच गई। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है और इसे खोलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
धारचूला। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसक जाने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक के समय रहते मशीन छोड़ देने से बड़ा हादसा टल गया। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है। मार्ग खुलने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना है।