मनमोहन सिंह से पहले बनेगी प्रणब मुखर्जी की समाधि, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी को कहा थैंक्स
केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए राष्ट्रीय स्मृति परिसर में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को सरकार की ओर से एक पत्र के माध्यम से दी गई। उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की और अपने पिता को सम्मानित करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
Allu Arjun ने संध्या थिएटर हादसे में घायल बच्चे से की मुलाकात, सुबह-सुबह पहुंचे अस्पताल
पुष्पा 2 की रिलीज से एक दिन पहले संध्या थिएटर में हुई घटना की वजह से काफी बवाल मचा। एक्टर पर एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें जेल तक जाना पड़ा। हालांकि उन्हें अंतरिम जमानत और बाद में फिर नियमति जमानत भी दे दी गई। अब फाइनली एक्टर ने घायल बच्चे श्री तेजा से अस्पताल जाकर मुलाकात की।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में जितनी धूम मचाई फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी भी उतनी ही हुई। फिल्म के प्रीमियर वाले दिन एक महिला की मौत हो जाने की वजह से एक्टर को जेल तक जाना पड़ा।
Rishi Kapoor की डेब्यू फिल्म के लिए राज कपूर को पत्नी से लेनी पड़ी थी परमिशन, इस शर्त पर मिली थी इजाजत
फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर ने अपना पूरा जीवन फिल्मों को दे दिया था। दिवंगत अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। मगर राज कपूर की एक मूवी ऐसी भी जिसमें ऋषि कपूर को काम करवाने के लिए उन्हें पत्नी से परमिशन लेनी पड़ी थी। हालांकि फिल्म तो फ्लॉप हो गई थी मगर उनके बेटे स्टार बन गए थे।
iOS 18.2.1 अपडेट रिलीज, कई बग्स हुए फिक्स, यूजर्स को नए फीचर्स भी मिले
iPhone यूजर्स के लिए iOS 18.2.1 अपडेट रिलीज हो गया है। अपडेट में ज्यादा फीचर्स तो नहीं मिले हैं। लेकिन कुछ बग्स को फिक्स कर दिया गया है। पिछले iOS 18.2 अपडेट में कई बग्स थे। iPadOS 18.2.1 यूजर्स को भी नया अपडेट में मिला है। इसमें कई परेशानियों को ठीक कर दिया गया है। अपडेट का स्टेबल वर्जन कब रिलीज किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी नहीं है।
- Read more about iOS 18.2.1 अपडेट रिलीज, कई बग्स हुए फिक्स, यूजर्स को नए फीचर्स भी मिले
- Log in to post comments
- 2 views
6999 रुपये में लॉन्च हुआ Moto g05, 5200 mAh की बैटरी और एंड्रॉइड 15 पर करेगा काम
Moto G05 भारत में लॉन्च हो गया है। इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसकी पहली सेल 13 जनवरी से फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी। फोन की कीमत मात्र 6999 रुपये है। इसमें 18W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5200 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉइड 15 ओएस पर रन करता है।
Motorola भारतीय यूजर्स के लिए एक नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन लेकर आया है। Moto g05 के नाम से लॉन्च हुआ फोन 4G कनेक्टिविटी से लैस है। इसमें 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली बड़ी डिस्प्ले दी गई है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है
जसप्रीत बुमराह को अकड़ दिखाने वाले सैम कोनस्टास की अकल आई ठिकाने, सरेआम मांगी माफी, 'कहा- मेरी गलती थी
'भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास के बीच सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी और फिर अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा। अब इस मुद्दे पर कोनस्टास ने अपनी बात रखी है और बताया है उस समय क्या हुआ था। कोनस्टास ने अपनी गलती मानी है।
ये हैं ओपन ईयर डिजाइन वाले AI पावर्ड ईयरबड्स, कर सकते हैं ऑन-कॉल ऑडियो को 40 लैंग्वेज में ट्रांसलेट
लास वेगास में जारी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2025 के दौरान Timekettle ने नए W4 Pro AI इंटरप्रेटर ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ये ओपन ईयर-डिजाइन वाले AI-पावर्ड ईयरबड्स हैं। ये बड्स में रियल-टाइम में ऑन-कॉल ऑडियो को 40 लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने इसमें एक ऐसा फीचर भी दिया है जिससे ट्रांसलेशन को पर्सनलाइज भी किया जा सकता है।