शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने अगरकर को दी चेतावनी! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी टीम में दावेदारी
शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने अगरकर को दी चेतावनी! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी टीम में दावेदारी
श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के मैच में कर्नाटक के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए 50 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड पर अय्यर ने 55 गेंद पर पांच चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने चार विकेट के नुकसान पर 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लापरवाही या कुछ और? सामने आई टैंकर में आग लगने की वजह; अबतक 14 लोगों की मौत
विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि यातायात नियमों का पालन न करना की वजह से जयपुर अजमेर हाईवे पर हादसा हुआ है। भारत में सड़क सुरक्षा नेटवर्क की एक प्रमुख आवाज और पूर्व सदस्य जॉर्ज चेरियन ने कहा खराबा यातायात प्रबंधन की वजह से यह दुर्घटना घटी। उन्होंने कहा कि ट्रैक जैसी बड़ी गाड़ियों को राजमार्ग पर यू टर्न लेने से रोकने के लिए नियम बनाने की जरूरत है।
नए साल के लिए Rishikesh तैयार, कैंपों में 35 प्रतिशत एडवांस बुकिंग; पूछताछ को आ रहे फोन
नव वर्ष 2025 के जश्न के लिए ऋषिकेश के कैंप और होटल तैयारियों में जुटे हैं। अभी तक 35% एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कैंप संचालकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचेंगे। नए साल के जश्न के लिए ऋषिकेश में कैंपिंग और एडवेंचर एक्सपीरियंस का लुत्फ उठाएं ।
ऋषिकेश। नए साल के जश्न को लेकर कैंप-होटलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी तक करीब पैंतीस फीसदी एडवांस बुकिंग कैंपों को मिली है।
पलामू में बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला, गाड़ी पर बरसाए ईंट-पत्थर
झारखंड में बालू माफिया का आतंक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को रोकने के लिए खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात छापेमारी की। लेकिन बालू माफिया ने टीम पर हमला कर दिया जिसमें खान निरीक्षक शुभम कुमार सहित पूरी टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए।
'Maharashtra सरकार में मजाक चल रहा है...' आदित्य ठाकरे ने मंत्रालय आवंटन में देरी पर महायुति पर कसा तंज
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में विभागों के बंटवारे में देरी पर अब सियासत तेज हो गई है। विभाग आवंटन में हो रही देरी पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये सब एक मजाक की तरह है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को उनके भत्ते तो मिल गए लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं।
नागपुर। महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब विभागों के आवंटन में पेच फंसा है। विभाग आवंटन में हो रही देरी को लेकर विपक्ष महायुति सरकार पर हमलावर है। इसपर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है
'नाक की सर्जरी' बिगड़ते ही Priyanka Chopra के हाथ से चली गई थीं फिल्में, बरेली जाने को हो गई थीं मजबूर
वनवास के डायरेक्टर अनिल शर्माने खुलासा किया है कि आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना चाहती थीं। अनिल शर्मा ने प्रियंका के संघर्ष के दिनों को याद किया है जब वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। प्रियंका ने डायरेक्टर के साथ फिल्म हीरो में काम किया है। यह प्रियंका की डेब्यू फिल्म है।
आज प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार हैं। सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के बाद वह हॉलीवुड में अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। मगर शायद ही आपको पता हो कि एक्ट्रेस की जिंदगी में एक ऐसा पल भी आया था, जब वह फिल्मों को अलविदा कहना चाहती थीं और मुंबई से वापस बरेली जाने वाली थीं।
संजय राउत ने बढ़ाई MVA की धड़कन! कहा- गठबंधन से अलग नहीं होंगे, मगर कार्यकर्ता BMC चुनाव अकेले लड़ने के मूड में
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने बड़ा कदम उठाने जा रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को संकेत दिया कि शिवसेना (यूबीटी) बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव अकेले लड़ सकती है। हालांकि राउत ने स्पष्ट किया है कि पार्टी महा विकास अघाड़ी (MVA) से अलग नहीं होगी। मगर अकेले चुनाव लड़ने की बात चल रही है।