Skip to main content

राम और रावण में क्या फर्क है?, Varun Dhawan ने अमित शाह से पूछा बड़ा सवाल, जवाब से गदगद हुए Baby John

Varun Dhawan एक हालिया इवेंट में देश के होम मिनिस्टर अमित शाह (Amit Shah) से मिले जहां उन्होंने उनसे कुछ गहरे सवाल पूछे। एक सवाल में उन्होंने राम और रावण के बीच का अंतर पूछा और अमित शाह का जवाब सुनकर इतना इंप्रेस हो गए कि बेबी जॉन (Baby John) एक्टर ने उन्हें देश का हनुमान बता दिया। जानिए इस बारे में।

आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में होम मिनिस्टर अमित शाह से मिले और उनसे रामायण से जुड़ा सवाल किया। वरुण धवन ने अमित शाह से पूछा कि राम और रावण में क्या अंतर है। अमित शाह के जवाब ने वरुण धवन को बहुत इंप्रेस किया।

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने खत्म किया 25 पारी और डेढ़ साल का इंतजार, गाबा में गरजा बल्ला, जमाया 33वां शतक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शतक जमा दिया है। गाबा में जमाए गए इस शतक के साथ स्मिथ ने डेढ़ साल और 25 पारियों से चले आ रहे शतकीय सूखे को खत्म किया है। स्टीव स्मिथ लगातार फेल हो रहे थे और कुछ दफा शतक के करीब आने के बाद भी 100 के आंकड़े से दूर रह रहे थे।

Samastipur Crime: जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली लगने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स घायल हो गया। दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं 15 साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 2 लोगों की मौत हुई थी।

समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमनपुल गांव में दो पक्षों में देर रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान ताबड़तोड़ क‌ई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स जख्मी है।

Farmers Protest: डल्लेवाल से मुलाकात करने खनौरी बॉर्डर पहुंचे पंजाब के DGP, केंद्र सरकार से हो सकती है बातचीत

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव रविवार सुबह खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। वह 20 दिन से मरणव्रत पर बैठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान किसानों की केंद्र से बातचीत होने की संभावना है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालात नाजुक बनी है।

Delhi Weather AQI Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, सुबह 3.8 डिग्री तक गिरा पारा; AQI 250 के पार

दिल्ली में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे ठंड फिर बढ़ गई और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बन गई।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी काम में यदि कोई समस्या आ गई थी तो उसे दूर करने के लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपका बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से खुशी होगी। संतान आपसे किसी चीज के फरमाइशें कर सकती है। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आपको अपने परिजनों की याद सता सकती है।

गिल और सारा में सब ठीक हो गया? गाबा स्टेडियम पहुंची सचिन की लाडली, सोशल मीडिया पर मचा हो-हल्ला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में आयोजित है। पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान महान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा शनिवार को ब्रिस्बेन के गाबा में तीसरे टेस्ट के लिए उपस्थित थीं। सारा की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली। फैंस ने खूब कमेंट किए।