Skip to main content

CCSU की संशोधित परीक्षा तिथि जारी, इस तारीख से शुरू होंगी बीए-बीकॉम और बीएससी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं

चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा संशाेधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा कुल 57 दिनों तक यानी 10 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने कालेजों को उक्त परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के साथ ही बचा हुआ सिलेबस अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पूरा कराने को कहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे और दूसरी पाली दो बजे से शुुरू होगी।

ससुराल की चौखट पर बहू का डेरा, बेटी को लेकर रात भर बैठी रही पीड़ित महिला; दरवाजा बंद कर चले गए ससुराली

बागपत जिले में ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित एक महिला अपनी बच्ची के साथ घर के बाहर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घर के बरामदे में बैठी है और उसके पति से संपर्क किया जा रहा है।

बड़ाैत/बागपत। घर के विवाद के कारण बिजरौल गांव में एक महिला अपनी बच्ची को लेकर शुक्रवार की रात से ससुराल में घर के बाहर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके पति आदि घर का दरवाजा बंद कर चले गए। वह उसे ससुराल में नहीं रहने देना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घर के बरामदे में बैठी है

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का देवबंद पर विवादित बयान, कहा- 'देश में जहां खाेदाई हो रही हैं वहां...'

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि देवबंद में दारुल उलूम और बड़ी मस्जिद की खुदाई कराई जाए तो यहां भी मंदिर निकलेगा। इनका भी सर्वे होना चाहिए। साध्वी प्राची ने कहा कि देश में जहां कहीं भी खुदाई की जा रही है वहां मंदिर निकल रहे हैं। अब समय आ गया है कि हिंदुस्तान के अंदर मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाई गई थीं उन्हें वापस लिया जाए।

देवबंद। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने देवबंद पहुंची। उन्होंने कहा कि देवबंद में दारुल उलूम और मस्जिद की खुदाई कराई जाए तो यहां भी मंदिर निकलेगा। इनका भी सर्वे होना चाहिए।

Delhi Chunav 2025: सिख वोटों पर अरविंद केजरीवाल की नजर, तीन दिन में दो सिख नेता AAP में शामिल

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) सिख वोटों पर नजर गड़ाए हुए है। पिछले तीन दिनों में आम आदमी पार्टी ने दो सिख नेताओं जितेंद्र सिंह शंटी और सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को पार्टी में शामिल किया है। इस समय दिल्ली में आप के सिर्फ दो सिख विधायक हैं। पार्टी विधानसभा चुनाव में सिखों की हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीति में जुट गई है।

पंजाब के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी सिखों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास में है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों में आप ने दो सिख नेताओं जितेंद्र सिंह शंटी और सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को पार्टी में शामिल कराया है।

Pushpa 2 के आगे पस्त हुए 'बाहुबली-जवान', हिंदी बेल्ट में 9 फिल्मों का तीन दिन में कर डाला सफाया

Pushpa 2 Box Office Collection बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ और सिर्फ पुष्पा 2 का दबदबा बना हुआ है। कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर इस मूवी ने रिकॉर्डतोड़ कारनामा कर के दिखाया है। अब रिलीज के तीसरे दिन हिंदी बेल्ट में पुष्पा- द रूल ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की 9 मूवीज को पछाड़ दिया है।

फ्लाइट में सेक्स कर रहे थे कपल, क्रू मेंबर्स ने कर दिया कांड; VIDEO हुआ लीक

एक स्विस एयरलाइंस में एक कपल का सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर्स की ओर से ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। कपल अपनी फर्स्ट क्लास सीटों से उठकर फॉरवर्ड गैली में गए थे। उसी जगह पर कपल की निजी पलों को कैमरे में कैद कर लिया गया।

बैंकॉक से ज्यूरिख जा रही एक स्विस एयरलाइंस में एक कपल का सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर्स की ओर से ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

जयपुर में होगा राइजिंग राजस्थान समिट, शैलेष लोढ़ा समेत कई हस्तियां होंगी शामिल; 9 से 11 दिसंबर तक आयोजन

जयपुर में 9 दिसंबर से राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कुल 12 सत्रों का आयोजन होगा। इसमें से एक सत्र पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इसमें अभिनेता शैलेष लोढ़ा अभिनेता नकुल मेहता इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक पुनीत चटवाल समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी। अब तक करीब 25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।