108MP कैमरे वाला ये 5G फोन मिल रहा है सस्ता, 12 हजार से कम में खरीदने का है मौका
अगर आप 12 हजार से कम में एक अच्छे 5G फोन की तलाश में हैं। तो समझिए की आपकी तलाश पूरी हुई। क्योंकि अमेजन पर POCO X6 Neo 5G पर एक अच्छी डील दी जा रही है। ऐसे में इस फोन को अभी 11999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल।
Bigg Boss 18: फराह खान की अदालत में हुई रजत दलाल की सुनवाई, बग्गा और ईशा की भी लगी जमकर लताड़
Bigg Boss 18 बिग बॉस के घर का माहौल अब और भी इंटेंस होता जा रहा है। इस बार वीकेंड का वार में फराह खान की अदालत लगने वाली है जिसमें सभी कंटेस्टेंट कटघरे में पहुंचेंगे और फराह हर किसी की क्लास लगाएंगी। इस बीच सामने आए प्रोमो वीडियो में फराह रजत दलाल को वॉर्निंग देते नजर आती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....
Agni Review: ओटीटी पर 'अग्नि' देखने से पहले जान लें इसका रिव्यू, फिसलती कहानी में भी दे गई बड़ा संदेश
फरहान अख्तर के निर्माण में बनी फिल्म अग्नि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। अगर आप भी इस एक्शन थ्रिलर का आनंद लेने की सोच रहे हैं तो फिल्म का लुत्फ उठाने से पहले इसका रिव्यू जान लें। राहुल ढोलकिया ने सात साल बाद अग्नि से बतौर निर्देशक कमबैक किया है। कहानी एक फायरमैन की है।
OnePlus 13 जनवरी में होगा भारत में आएगा, लॉन्च से पहले ये जानकारी आई सामने
OnePlus 13 को बीते अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन भारत और ग्लोबल मार्केट्स में जनवरी में लॉन्च होगा। भारत में लॉन्च किए जाने वाले वेरिएंट को लेकर ये उम्मीद है कि ये चीन वाले वेरिएंट जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आएगा। चीन में इस फोन को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और हैसलब्लेड सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है।
- Read more about OnePlus 13 जनवरी में होगा भारत में आएगा, लॉन्च से पहले ये जानकारी आई सामने
- Log in to post comments
- 2 views
Delhi Crime: दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर, बर्तन कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसे गोलियां मार दीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NZ vs ENG: गस एटकिंसन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड का बांधा पुलिंदा, खत्म किया 16 साल का सूखा
वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया गया है। ये काम किया है इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने। एटकिंसन ने इस मैच में हैट्रिक ली है। ये उनके टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक है। इसी के साथ उन्होंने 16 साल के सूखे को खत्म करते हुए बड़ा काम किया है।
गायत्री मंत्र पढ़कर मौलाना तौकीर रजा ने दिया सद्भावना का संदेश, कहा- 'सरकार अनुमति दे तो बांग्लादेश जाने को तैयार
'मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि वह हिंदुओं से उनके धर्म के अनुसार आचरण करने के लिए कहते हैं और शिनाख्त छिपाना गलत है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में उन्होंने कहा कि यह गलत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि अगर सरकार अनुमति दे तो वह बांग्लादेश जाकर वहां के मुसलमानों को समझाने के लिए तैयार हैं।