Skip to main content

Badaun News: मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से एक मरीज ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और देखरेख न करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद न तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पहुंचे और न सीएमएस।

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंज़िल से कूदकर मरीज ने जान दे दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना के बाद न मौके पर प्राचार्य थे और न ही सीएमएस थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है

फ्री में मिल रही 50 हजार की एपल वॉच, अपना बनाने के लिए करना है छोटा-सा काम

Zopper Wellness Program इस प्रोग्राम के तहत लोग हर दिन 15000 स्टेप चलने जैसे फिटनेस लक्ष्यों को पूरा करके एपल वॉच (Apple Watch) की कीमत के बराबर रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं। इसके प्रोग्राम के तहत एपल वॉच सीरीज 10 और एपल वॉच अल्ट्रा वॉच को फ्री में अपना बनाने के लिए क्या-क्या करना होगा। इसका पूरा प्रोसेस यहां बताने वाले हैं।

कार बाजार पहुंचा युवक, कहा- पसंद आई थार; टेस्ट ड्राइव के लिए की स्‍टार्ट और हो गया रफू चक्‍कर

रुड़की के एक कार बाजार से एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने थार कार लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

रुड़की| दिल्ली रोड स्थित पुराने वाहनों की एक दुकान में वाहन खरीदने आया युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने थार कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Bigg Boss 18: आते ही Shalini Passi ने किया घरवालों की नाक में दम, ईशा-विवियन सब इशारों पर घूमते आए नजर

बिग बॉस 18 का ड्रामा और भी रंगीन होता जा रहा है। इस बार घर में एंट्री हुई शालिनी पासी की। घरवालों के बीच आते ही उन्होंने अपने नखरे दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने ऐसी ऐसी डिमांड रखी कि सब उनके कदमों में आ गए। किसी से जूस मंगाया तो किसी से मच्छरदानी लगवाई। शालिनी का इंतजाम घर में तगड़ा है।

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने लिया पर्थ का बदला, यशस्वी जायसवाल को 'गोल्डन डक' पर किया आउट, इस मामले में बने नंबर-1

भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल से उम्मीद थी कि वह पर्थ वाला कमाल एडिलेड में भी दोहराएंगे लेकिन पहली पारी में ये युवा बल्लेबाज फेल हो गया है। यशस्वी को मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया है। इसी के साथ स्टार्क ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी का बदला ले लिया है।

बुलंदशहर में नकली दूध-पनीर की फैक्ट्री का भंडाफोड़, केमिकल से दो मिनट में बनाते थे माल, दिल्ली-नोएडा में सप्लाई

एसडीएम ने नकली पनीर बनाने वालों को भेजा जेल खुर्जा एसडीएम दुर्गेश सिंह ने अगौरा अमीरपुर में केमिकल से नकली पनीर व दूध तैयार करने वाले नफीस पुत्र शमीम खान फिरोज पुत्र रसीद व सगीर अहमद पुत्र शाहिद खान निवासी अगौरा कोतवाली खुर्जा देहात को शांतिभंग में जेल भेज दिया है। करीब 20 लाख का केमिकल बरामद किया गया है।

बुलंदशहर। जिले में केमिकल से दूध व पनीर बनाने का राजफाश हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार दोपहर शहर के स्याना रोड पर केमिकल गोदामों पर छापेमारी की। टीम ने 20 लाख रुपये से अधिक का केमिकल बरामद किया है

Moto का नया फोन 10 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च, 10 हजार से कम होगी कीमत, फास्टेस्ट 5G हैंडसेट होने का दावा

Moto G35 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद मोटोरोला 10 दिसंबर को भारत में अपने बजट फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग फोन के लिए माइक्रोसाइट भी जारी की गई है। आइए जानते हैं फोन की डिटेल।