हो जाइए तैयार! Tecno ला रहा 5750 mAh बैटरी वाला फोल्डेबल फोन, जल्द होगी एंट्री
टेक्नो जल्द ही भारत में टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 2 5G को लॉन्च करने वाला है। फोल्डेबल फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में लाया गया है। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। फोल्ड फोन में 70W अल्ट्रा चार्ज वाली बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत 1 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। इसकी एक्स पर झलक भी दिखी है।
टेक्नो भारत में एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी जल्द ही भारत में टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 2 5G को लेकर आ रही है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने एक एक्स पोस्ट के जरिये दी है। इसे पिछले महीने 13 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
Women's T20 World Cup: फाइनल में बरसे रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड यहां भी रही साउथ अफ्रीका से आगे, जानिए डिटेल्स
न्यूजीलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा पहली बार खिताब अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका को फाइनल में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल में दोनों टीमों ने खिताब जीतने की कोशिश की लेकिन बाजी न्यूजीलैंड ने मारी। इस खिताबी मुकाबले में रिकॉर्ड्स भी जमकर बरसे और यहां भी न्यूजीलैंड की टीम आगे रही।
JMM को राजद ने बिहार में दिखाया था ठेंगा, सीटों के लिए पूछा तक नहीं गया; सामने आई तल्खी की एक और वजह!
झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झामुमो और कांग्रेस के बीच एकतरफा तालमेल पर नाराजगी जताई है। राजद को लगता है कि उसका दावा अधिक सीटों पर है लेकिन झामुमो ने कांग्रेस के साथ तालमेल कर लिया। राजद और झामुमो के बीच पुराना तालमेल है लेकिन अब तल्खी सामने आई है।
करवाचौथ पर पत्नी ने पति की पीठ पर लिख दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
करवा चौथ 2024 करवा चौथ पर हिम्मतपुर तल्ला निवासी गीता मिश्रा ने कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने अपने पति डा. संतोष मिश्रा की पीठ पर मेडिकल कॉलेज की प्रापर्टी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया। देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पर्व के मौके पर अनूठी पहल की। जागरूकता से जुड़े उनके प्रयास को काफी सराहा गया।
लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी अंदाज में मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में तैयार होकर अनोखे फैशन से लूटी वाहवाही
प्रियंका चोपड़ा विदेश में बसने के बाद भी अपने देसी स्वभाव के लिए चर्चित हैं। रविवार को पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस फेस्टिवल को लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने भी सेलिब्रेट किया लेकिन अनोखे अंदाज में। सोशल मीडिया पर उनके करवा चौथ की कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने को मिला है।
रविवार 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाती हैं।
बाबर आजम की पाकिस्तान टीम में होगी वापसी, बस माननी होगी वीरेंद्र सहवाग की बात, जानिए पूरा मामला
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए बाबर आजम को वापसी करने का गुरु मंत्र दिया है। बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि वह लंबे समय से फॉर्म में नहीं थे। बाबर को रन न बनाने का खामियाजा उठाना पड़ा था।
दिल्ली के जिस इलाके को दहलाने की हुई थी साजिश, आज क्या हैं वहां के हालात; देखें तस्वीरें
प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को धमाका कर दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई। स्कूल के अभिभावक समेत स्थानीय लोग व दुकानदार इस हादसे के बाद से ही दहशत में है। ऐसे में सभी स्कूल के आसपास व अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने को लेकर भी मांग कर रहे हैं।