Skip to main content

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 30 लाख से एक करोड़ तक का बीमा कवर

 

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के पात्र होंगे। इस पैकेज के तहत उन्हें और उनके परिवार को 30 लाख से एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत बीमा कवरेज मिलेगा। साथ ही उन्हें कई अन्य वित्तीय लाभ भी मिलेंगे। इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए खास पांच बैंकों में से किसी एक में अपना वेतन खाता होना चाहिए

प्रियंका गांधी पर मंत्री द‍िनेश प्रताप स‍िंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'

 

प्रियंका गांधी पर मंत्री द‍िनेश प्रताप स‍िंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था अंतत लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई। इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

North Korea के संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन

 

North Korea के संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन

उत्तर कोरिया (North Korea) ने दक्षिण कोरिया को पहली बार शत्रु राष्ट्र करार दिया है। तानाशाह किम के आह्वान पर उत्तर कोरिया के संविधान में बदलाव किया गया। उत्तर कोरिया ने उन सड़कों और रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया जो कभी उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से जोड़ती थीं। इस साल जनवरी में किम जोंग उन ने दिए गए भाषण में संवैधानिक परिवर्तन की मांग की थी।

सिवान में जहरीली शराब से मौत का तांडव, अब तक 20 लोगों की गई जान; तीसरे दिन भी 4 लोगों की टूटी सांस


Siwan News: सिवान में जहरीली शराब से मौत का तांडव, अब तक 20 लोगों की गई जान; तीसरे दिन भी 4 लोगों की टूटी सांस

Siwan News सिवान में जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार की देर रात बढ़ती रही और सुबह तक यह सिलसिला जारी है। बता दें कि भगवानपुर प्रखंड के सोनधानी गांव में बुधवार की रात में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। जिले में अब कुल 20 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है।

नायब सैनी सरकार में मंत्री बनेंगे डॉ. अरविंद शर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन

 

गोहाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने डॉ. अरविंद शर्मा नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनेंगे। मंत्री पद की शपथ लेने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा के पास मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आ गया है। डॉ. अरविंद शर्मा करनाल सोनीपत और रोहतक से सांसद रहने के बाद गोहाना से विधायक बने हैं। डॉ. अरविंद शर्मा चंडीगढ़ में ही रुके हुए हैं। उनके मंत्री बनने से सोनीपत का कद बढ़ेगा।

खाता खोले बिना कोहली ने फैंस को किया निराश, लेकिन तोड़ डाला MS Dhoni का 'विराट' रिकॉर्ड

 

Virat Kohli Broke MS Dhoni Record न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। स्टार बैटर विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में कोहली ने ये खास मुकाम हासिल किया। हालांकि वह बल्ले से कुछ नहीं कर पाए और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

संजीव खन्ना हो सकते हैं सु्प्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायधीश, CJI चंद्रचू़ड ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 6 महीने के कार्यकाल के लिए देश के मुख्य न्यायधीश हो सकते हैं। वो 11 नवंबर 2024 को सीजेआई के रूप में पदभार ग्रहण कर सकते हैं। अगर वो सीजेआई बनते हैं तो अगले साल 13 मई तक अपने पद पर बने रहेंगे। वे दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायधीश संजीव खन्ना  के नाम की सिफारिश की है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने सरकार को पत्र लिखकर उनके नाम की सिफारिश की है।