Skip to main content

कोच और कप्तान के 'दो शब्दों' ने फूंकी संजू सैमसन में जान, फिर बांग्लादेश की आई आफत, बल्लेबाज ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले गए आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार शतक ठोका। ये संजू का टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। मैच के बाद संजू ने बताया है कि कोच और कप्तान के दो शब्दों से उन्हें हिम्मत मिली और उन्होंने तूफानी पारी खेल डाली।

'विकसित देशों में भी ऐसा सुविधा नहीं...', अस्पताल पहुंची राधिका गुप्ता ने की भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर तारीफ

भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को देखकर एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ और प्रबंध निदेशक राधिका गुप्ता ने खूब तारीफ की है। चोट लगने के बाद मुंबई के एक अस्पताल गईं राधिका वहां की व्यवस्था देख काफी खुश हुई और उन्होंने एक पोस्ट भी किया। दिल्ली हो या मुंबई हर जगह नई तकनीक के आने से सुविधाओं में इजाफा तेजी से हो रहा है।

'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज कायम करना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बोले केजरीवाल

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लोगों से बीजेपी के खिलाफ साथ आने की अपील की है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्या हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं?

तपोवन में भगवान राम की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, फाइबर पॉलीमर से बनाई गई मूर्ति

नासिक में भगवान राम की 70 फीट उंची मूर्ति का अनावरण किया गया है। इस मूर्ति के चारों ओर सात एकड़ जमीन पर केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से रामायण से जुड़ी घटनाओं को उजागर किया जाएगा। देश में लगी भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा (351 फीट) राजस्थान में है। इसे स्टैच्यू ऑफ बिलीफ के नाम से भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र के नासिक में भगवान राम की 70 फुट उंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। विजयादशमी से एक दिन पहले मूर्ति का अनावरण किया गया है। पंचवटी क्षेत्र में तपोवन के राम सृष्टि गार्डन में प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

हल्द्वानी में आज रूट डायवर्जन, प्लान देखकर घर से निकलें

हल्द्वानी में श्रीराम राज्याभिषेक शोभा यात्रा और राम-भरत मिलाप कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दोपहर दो बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक यह प्लान प्रभावी रहेगा। ओके होटल से पटेल चौक तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की है। इस खबर में आपको डायवर्जन प्लान की पूरी जानकारी मिलेगी।

UP News: बरेली सेंट्रल जेल से फरार हत्यारे पर 25 हजार का इनाम घोषित, SSP ने तलाश के लिए लगाई एसओजी

हत्या की सजा में उम्रकैद पाने वाले आरोपी को जेल में घास काटने की जिम्मेदारी दी गई थी। जेल में गुरुवार को वो अपने तीन दर्जन से अधिक साथियों के साथ घास काटने के लिए गया था। बताया गया है कि गिनती के वक्त भी वो मौजूद था। लेकिन अचानक से वो गायब हो गया।

बरेली। सेंट्रल जेल से फरार हत्यारे हरपाल पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में एसओजी भी लगा दी गई हैं।

iPad Mini 7 के लॉन्च की तैयारी, पावरफुल चिप और एपल इंटेलिजेंस के साथ जल्द होगी एंट्री

एपल नवंबर में एक इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है जिसमें M4 चिप्स के साथ नई Mac सीरीज और दोबारा से डिजाइन किया गया iPad Mini 7 लॉन्च किया जा सकता है। iPad Mini 7 में A17 Pro चिप वाई-फाई 6E सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट हो सकता है इसकी कीमत लगभग 50000 रुपये होने की उम्मीद है। इवेंट को लेकर एपल ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।