Skip to main content

कई बीमारियों को न्योता दे सकता है शरीर में बढ़ता Cholesterol, इन 5 सुपरफूड्स से करें इसे कंट्रोल

कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसकी वजह से आर्टरी में ब्लड फ्लो को ब्लॉक हो सकता है जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। आप कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में।

PM मोदी की इस योजना से बिहार में लोग हो रहे मालामाल, खुद DM ने दी जानकारी; एक मामले में पहले नंबर पर पहुंचा पटना

पटना में मछली उत्पादन बढ़ गया है जिससे बाहरी आवक कम हुई है और कई लोगों को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। पटना जिला इस योजना को लेकर प्रदेश में नंबर वन पर है और बीते चार वर्षों से पहले स्थान पर है।

पटना। जिला में प्रचुर मात्रा में मछली उत्पादन होने लगा है। इससे दूसरी जगहों से आवक कम हुई है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का सकारात्मक असर पड़ा है।

यूपी में एक और एक्सपोर्ट हब बनाने जा रही योगी सरकार, 26 जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा

योगी सरकार एक और एक्सपोर्ट हब बनाने जा रही है। सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब विकसित करने का फैसला लिया है। इससे 26 जिलों के किसानों को फायदा होगा। एयरपोर्ट कार्गो के जरिये उनके फसल उत्पाद वैश्विक बाजार तक पहुंचेंगे। किसानों की आमदनी बढ़ाने व एयरपोर्ट निर्माण से होने वाले लाभ में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह योजना तैयार की गई।

हरियाणा: 'आज वो भी पछता रहा होगा...' कांग्रेस की हार पर राघव चड्ढा ने शायराना अंदाज में कसा तंज

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस की हार पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत सिर्फ 1.72 पर सिमट गया है। बता दें कि राघव चड्ढा ने कोशिश खूब की थी कि हरियाणा में कांग्रेस और आप का गठबंधन हो। लेकिन कांग्रेस ने आप से हाथ मिलाना सही नहीं समझा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी। 48 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी। दोपहर को ही यह साफ हो गया कि राज्य में तीसरी बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार बन रही है।

शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट को मिलने वाले गुप्त दान पर टैक्स लगेगा या नहीं? हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

शिरडी साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को देश और दुनियाभर से आने वाले भक्त गुमनाम दान देते हैं। इस दान पर आयकर विभाग की छूट मिलेगी या नहीं इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा शिरडी साईंबाबा संस्थान गुप्त दान पर टैक्स छूट के लिए पात्र है। संस्थान महाराष्ट्र के शिरडी में प्रशासनिक निकाय है।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि आपको उसे वापस देने में समस्या आएगी। आप किसी काम को यदि भाग्य के भरोसे छोडे़ंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसे बातचीत करेंगे।

एक ही सीट पर BJP और कांग्रेस ने लगाई हैट्रिक, 'राव' पर भारी पड़े 'यादव'; शुरू हुई नई चर्चा

हरियाणा की नारनौल विधानसभा पर बहुत दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिला। जहां नारनौल सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ओमप्रकाश ने जीत की हैट्रिक लगाई तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार राव नरेंद्र सिंह तीसरी बार लगातार हार गए हैं। यह सीट दिनभर चर्चा की विषय बनी रही। पढ़िए नारनौल सीट पर दिनभर कैसे मुकाबला चला ?

हरियाणा की नारनौल विधानसभा सीट पर एक साथ दो हैट्रिक लगी। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर विधायक बनने में कामयाब रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार हार गए हैं।