Skip to main content

Delhi AIIMS में ऑटोमेटिक रोबोटिक सिस्टम से वार्डों में पहुंचेगी दवा, ऐसी सुविधा वाला देश का पहला अस्पताल

एम्स में अब दवाओं की डिलीवरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वचालित रोबोटिक इंवेंटरी सिस्टम के जरिए मरीजों को वार्ड में दवाएं पहुंचाई जाएंगी। यह सिस्टम प्रतिदिन 250 ऑर्डर पूरे करने में सक्षम होगा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। एम्स देश का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां इस तरह की सुविधा होगी।

चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब एम्स स्टोर में दवाओं के भंडारण, वितरण और प्रबंधन के लिए स्वचालित रोबोटिक इंवेंटरी सिस्टम लगाएगा।

भारतीय बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाने Nissan लॉन्‍च करेगी 3 नई एसयूवी, CNG, Hybrid और EV पर भी दी जानकारी

जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ाने के साथ ही पोर्टफोलियो को भी बढ़ाने का एलान कर दिया गया है। कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में कब तक किस गड को लाया जा सकता है। क्‍या कंपनी CNG Hybrid तकनीक वाले वाहनों को भी ला सकती है। आइए जानते हैं।

Bigg Boss Marathi 5 Winner: अभिजीत को हराकर सूरज चव्हाण बने विनर, 10 लाख के ज्वेलरी वाउचर के साथ मिली मोटी रकम

एक तरफ Bigg Boss 18 का आगाज हुआ तो वहीं Bigg Boss Marathi Season 5 खत्म हो गया है। आज बिग बॉस मराठी 5 का ग्रैंड फिनाले था। शो की ट्रॉफी सूरज चव्हाण ले गए और फर्स्ट रनर-अप अभिजीत सावंत रहे। सूरज को ट्रॉफी के साथ मोटी रकम और लाखों का वाउचर मिला है। शो में आलिया भट्ट भी आईं।

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का बहुत क्रेज है। भारत में हिंदी के अलावा कई भाषाओं में बिग बॉस आता है। पिछले कुछ समय से बिग बॉस मराठी सीजन 5 चर्चा में थे, जिसमें बिग बॉस 14 में आईं निक्की तंबोली और सिंगर अभिजीत सावंत जैसे स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे।

Arundhati Reddy ने पाकिस्‍तान की स्‍टार बैटर को बोल्‍ड करके आक्रामक तेवर दिखाए, हर तरफ हो रहे भारतीय खिलाड़ी के चर्चे

अरुंधति रेड्डी वीडियो भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में भारतीय टीम की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान की अनुभवी बैटर निदा डार को क्लीन बोल्ड कर आक्रामक तेवर दिखाए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय महिला टीम की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। इस मैच में अरुंधति का भारत की जीत में अहम योगदान रहा। उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। धीमी गेंदों का इस्तेमाल करना उनके लिए कारगर रहा।

नामांकन रद्द होने पर सरपंच उम्मीदवार का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा पानी टंकी पर

बरनाला के गांव चीमा में सरपंच पद के उम्मीदवार निरंजन सिंह का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। निरंजन सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विरोधी उम्मीदवार की राजनीतिक पहुंच के कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है।

तिरुपति प्रसाद विवाद के बीच उत्तराखंड में एक्शन, घी सप्लाई करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी; सैंपल लिए गए

तिरुपति लड्डू प्रसाद में मिलावट के आरोपों के बीच उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया है। रुड़की की एक फैक्ट्री में छापा मारकर सैंपल लिए गए हैं। फैक्ट्री में एक महीने से उत्पादन बंद है। विभाग ने फैक्ट्री प्रबंधन से पिछले दो साल में कहां-कहां किस उत्पाद की आपूर्ति की गई है इसकी जानकारी मांगी है।

नैनीताल में दिख रहा अनोखा नजारा, धूमकेतु के आगे चांद-तारों की चमक भी हल्की; दुनियाभर में बना आकर्षण का केंद्र

नैनीताल में धूमकेतु सी/2023 ए-3 त्सुचिंशान एटलस की चमक ने चांद-तारों को भी फीका कर दिया है। सूर्योदय से पहले दिखने वाला यह धूमकेतु बिना दूरबीन के ही खुली आंखों से देखा जा सकता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के अनुसार यह धूमकेतु 12 अक्टूबर को पृथ्वी के सबसे करीब होगा और तब यह पश्चिम के आकाश में शाम के समय नजर आएगा।