रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर अश्लील इशारे कर रही थी पांच महिलाएं, पुलिस के आते ही बदल गया नजारा
रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर अश्लील इशारे कर रही थी पांच महिलाएं, पुलिस के आते ही बदल गया नजारा
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर पांच महिलाओं को अश्लील इशारे करने और जिस्मफरोशी के लिए लोगों को आकर्षित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर रुपयों के लेन-देन को लेकर आपस में बहस और धक्का-मुक्की कर रही हैं।
बेटी होना तो गुनाह नहीं, फतेहगढ़ साहिब में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना, पार्क में मिली 7 दिन की नवजात
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में एक 7 दिन की नवजात बच्ची पार्क में बिलखती मिली। पार्क में टहल रहे लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर नजदीक जाकर देखा तो एक बच्ची कपड़ों में लिपटे हुई मिली। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल में बच्ची का चेकअप कराया तो बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी।
फतेहगढ़ साहिब। मां नौ माह तक तुम्हारी कोख में हर पल तुम्हें अनुभूत किया। जब आपने अपने पेट पर हाथ फेरा तो स्पर्श मेरे शरीर तक पहुंचा। आपने खाना खाया तो मेरी भूख मिटी। आपकी सांसों से मेरी सांसों की डोर बंधी थी। मेरे जरा सी तकलीफ पर आपका चैन छिन जाता।
Baghpat News: आठवीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव; हिन्दू संगठनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
साढ़े पंद्रह वर्ष की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। आरोपितों ने घर से बेटी को दोबारा उठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर आरोपित हाथापाई पर उतारू हुए। बेटी को घर पर कई बार नमाज पढ़ते हुए पत्नी (छात्रा की मां) ने देखा था जिसको डांट फटकार लगाई गई थी।
यूपी के रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मार 10 लाख के आभूषणों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
यूपी के रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मार 10 लाख के आभूषणों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
यूपी के रायबरेली में सोमवार की सुबह-सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
मीट की दुकान खोली तो गोलियों से भून डाला, 17 लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों की कर दी हत्या
मीट की दुकान खोली तो गोलियों से भून डाला, 17 लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों की कर दी हत्या
शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां मीट की दुकान खोलने पर दो भाइयों को गोलियों से भून दिया गया। घावरी परिवारों में मीट की दुकान खोलने को लेकर बवाल मचा था जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि घर पर बैठै दो भाइयों को गोली मार दी गई।
Mumbai: मुंबई में रिक्शा चालक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भागा ड्राइवर; POCSO के तहत मामला दर्ज
Mumbai: मुंबई में रिक्शा चालक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भागा ड्राइवर; POCSO के तहत मामला दर्ज
Mumbai मुंबई में एक रिक्शा चालक ने 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। लड़की रिक्शा से स्कूल जा रही थी तभी चालक ने अचानक वाहन रोका और उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। लड़की चिल्लाई तो वह मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पांच दिन के दुधमुंहे बेटे को माता-पिता ने 1.10 लाख में बेचा, छह लोग गिरफ्तार; पुलिस ने बताई वजह
पांच दिन के दुधमुंहे बेटे को माता-पिता ने 1.10 लाख में बेचा, छह लोग गिरफ्तार; पुलिस ने बताई वजह
नागपुर पुलिस ने कथित तौर पर अपने बच्चे को बेचने वाले ठाणे के दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी पकड़ा है। बच्चे को देखभाल की खातिर एक अनाथालय भेजा गया है। बताया जा रहा है कि निसंतान दंपत्ती ने 1.10 लाख रुपये में बच्चे को खरीदा था। दंपती बच्चे को गोद लेना चाहता था। मगर उसने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा
Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर कार सवार हमलावरों ने शनिवार आधी रात को हमला कर दिया। इससे एक प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हुआ है। हमलावर मरीज बनकर अस्पताल परिसर में आए थे। इससे मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी चकमा खा गए। एक हमलावर को दबोच लिया। तीन अन्य फरार हो गए।
Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई के कारोबारी से वसूले 50 लाख, 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग
Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई के कारोबारी से वसूले 50 लाख, 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग
मुंबई के एक कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर पहले तो अपहरण किया गया और फिर फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये वसूले गए। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाली महिला कारोबारी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं इनमें महिला और उसका पति भी शामिल हैं।
Uttarakhand: चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने तोड़ीं कई दुकान; पुलिस तैनात
Uttarakhand: चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने तोड़ीं कई दुकान; पुलिस तैनात
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीडि़ता ने पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस जांच में जुट गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वह आरोपित को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।