Skip to main content

स्नैप चेट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था टीचर, स्‍कूल में की छेड़छाड़; छात्रा ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

स्नैप चेट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था टीचर, स्‍कूल में की छेड़छाड़; छात्रा ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

उत्‍तराखंड में हल्द्वानी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा से वहीं के शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने स्वजन की तहरीर के आधार पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर ली है। आरोपित शिक्षक नीरज रूबाली पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

उत्‍तराखंड में चोरी हो रहे महिलाओं के इनर वियर, गंदा काम कर वापस फेंके घर के बाहर

उत्‍तराखंड में चोरी हो रहे महिलाओं के इनर वियर, गंदा काम कर वापस फेंके घर के बाहर 

उत्‍तराखंड में महिलाओं के इनर वियर चोरी कर उन्हें दूषित किए जाने के मामले सामने आए हैं। महिलाओं ने थाने में दी तहरीर में बताया कि नहाने के बाद सुखाने के लिए बाहर टांगे गए उनके इनर वियर लगातार चोरी हो रहे थे। थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस 74 की धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

BAMS की छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लड़की ने एक घर में घुसकर बचाई इज्जत

BAMS की छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लड़की ने एक घर में घुसकर बचाई इज्जत

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक बीएएमएस की छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी की गई। कार सवार मनचले ने छात्रा को अश्लील इशारे करते हुए कार में बैठने के लिए कहा। डर की वजह से छात्रा एक घर में घुस गई लेकिन आरोपित उसे घूरता रहा। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना से डरी पीड़िता कॉलेज नहीं जाना चाहती है।

 गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में कार सवार मनचले ने बीएएमएस छात्रा से सरेराह छेड़खानी की। छात्रा को कार में बैठने का इशारा किया।

नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे से मारपीट, कैफे की शिकायत से नाराज थे आरोपी

नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे से मारपीट, कैफे की शिकायत से नाराज थे आरोपी

नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की जानकारी पर थाने पहुंचे कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से मारपीट को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। मामले में सेक्टर 24 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोप है कि पड़ोस में कैफे चलाने वाले युवती और युवक ने सत्य नारायण व उनके बेटे से अभद्रता की। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट भी की।

Bijnor News: पत्नी और उसके प्रेमी ने एक लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार बच्चों की मां है दिलशाना

Bijnor News: पत्नी और उसके प्रेमी ने एक लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार बच्चों की मां है दिलशाना

पति अक्सर पत्नी को पीटता था ये बात जब प्रेमी को बताई तो उसने हत्या की योजना बना डाली। बिजनौर पुलिस ने खेत में मिली हरिद्वार के ड्राइवर लाश का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सुपारी के लिए हत्यारोपितों को एडवांस रकम भी दी गई थी। मृतक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी थी। 

Maharashtra: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल के दो ट्रस्टी फरार घोषित, आरोपित अक्षय शिंदे को कोर्ट में किया पेश

Maharashtra: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल के दो ट्रस्टी फरार घोषित, आरोपित अक्षय शिंदे को कोर्ट में किया पेश

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में प्राइवेट स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) ने शुक्रवार को स्कूल के दो ट्रस्टियों को फरार घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रस्टी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब पुलिस की टीम दोनों ट्रस्टियों के घर गई तो वे अपने घरों पर नहीं मिले। 

तमंचे की धांय-धांय से दहली उत्‍तराखंड की शांत वादियां, राजस्‍थान से आए युवक ने कर दिया बवाल

तमंचे की धांय-धांय से दहली उत्‍तराखंड की शांत वादियां, राजस्‍थान से आए युवक ने कर दिया बवाल

बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास एक युवक ने दोपहिया शोरूम के कर्मचारी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। कर्मचारी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शाम को युवक को बौराड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान का रहने वाला है और उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Uttarakhand: जंगल में बकरियां चरा रही थी 13 साल की नाबालिग, भाजपा नेता ने टॉफी देकर की छेड़छाड़

Uttarakhand: जंगल में बकरियां चरा रही थी 13 साल की नाबालिग, भाजपा नेता ने टॉफी देकर की छेड़छाड़

उत्‍तराखंड के पहाड़ी जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की है। जिसे लेकर क्षेत्र में खासा गुस्‍सा है। भाजपा नेता के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार रात तक लोगों का थाने में जमावड़ा लगा रहा। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। 

सल्‍ट अल्‍मोड़ा।  उत्‍तराखंड के पहाड़ी जिले अल्‍मोड़ा में भाजपा नेता ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की है। 

सात राज्यों में छापेमारी कर 19 साइबर अपराधी दबोचे, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर करते थे ठगी

सात राज्यों में छापेमारी कर 19 साइबर अपराधी दबोचे, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर करते थे ठगी

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने सात दिनों तक सात राज्यों में छापेमारी कर साइबर फ्रॉड के 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर वर्क फ्राम होम ड्राइवर ट्रक प्लस कार्ड 99 एकड़ व क्विकर एप के जरिए लोगों को ठगते थे। पुलिस ने इनके पास से 42 मोबाइल फोन 21 सिम 6 एटीएम और 2 फर्जी आधार बरामद किए हैं।

Delhi Crime: मौसा-मौसी ने ही किया छह साल की बच्ची का अपहरण, चॉकलेट खिलाने के बहाने लाए थे बाहर

Delhi Crime: मौसा-मौसी ने ही किया छह साल की बच्ची का अपहरण, चॉकलेट खिलाने के बहाने लाए थे बाहर

दिल्ली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से साढ़े छह साल की अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि बच्ची के मौसा-मौसी ही मुख्य साजिशकर्ता थे। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 30 लाख रुपये के कर्ज की वसूली के लिए बच्ची का अपहरण किया था। मौसा कृष्ण ने लड़की के चाचा शकील अंसारी को 30 लाख रुपये कर्ज दे रखा था।