देव दीपावली: मां गंगा पहनेंगी 17 लाख दीपों का चंद्रहार, देवाें के स्वागत को काशी तैयार
काशी में देव दीपावली पूरी भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए गंगा घाट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य राज्यमंत्री व दर्जनों वीवीआइपी व देश-विदेश के पर्यटकों की मौजदूगी रहेगी। पांच घंटे काशी प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति 90 करोड़ से तैयार नमोघाट का लोकार्पण करेंगे।
Dev Uthani Ekadashi 2024: अपने इस वचन को निभाने के लिए योग निद्रा में जाते हैं श्री हरि, बेहद रोचक है वजह
देवउठनी एकादशी व्रत को बेहद शुभ माना गया है। इस व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 12 नवंबर को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर नारायण की आराधना करने से सभी मुश्किलों का अंत होता है। वहीं यह दिन (Dev Uthani Ekadashi 2024) शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
Bhai Dooj 2024 Tilak: इन चीजों से करें भाई दूज पर तिलक, रखें इन बातों का ध्यान
भाई दूज का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार करती हैं। वहीं भाई उन्हें उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का अमिट वादा करते हैं। इस पर्व को (Bhai Dooj 2024 Tilak Tips) को भैया दूज भाऊ बीज भात्र द्वितीया भाई द्वितीया और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
Diwali 2024: इस व्रत कथा के बिना अधूरी है मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा, नहीं होगी कभी धन की कमी
धार्मिक मत है कि दीवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। वहीं भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की जाती है।
Deepotsav 2024: एक साथ दो कीर्तिमानों की साक्षी बनी रामनगरी, 35 मिनट में जलाए गए 25 लाख से अधिक दीये
अयोध्या में आयोजित आठवां दीपोत्सव ऐतिहासिक रहा जिसमें दो विश्व कीर्तिमान स्थापित हुए। राम की पैड़ी पर 25 लाख से अधिक दीये 35 मिनट में जलाए गए और सरयू माता की महाआरती में 1600 साधु-संत और भक्त शामिल हुए। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और अब यह पहला सांस्कृतिक आयोजन है जिसने एक ही समय में दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किए।
Chhath Puja 2024: नीतीश सरकार ने लॉन्च किया छठ टूर पैकेज, नहाय-खाय से पारण तक की छटा देखेंगे पर्यटक
बिहार पर्यटन विभाग ने छठ टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में पर्यटक नहाय-खाय से लेकर पारण तक की छटा देख सकेंगे। पर्यटकों को पूजा वाले घर ले जाया जाएगा जहां वे प्रसाद ग्रहण करेंगे। साथ ही उन्हें पटना के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। स टूर पैकेज में पटना में पर्यटकों वातानुकूलित वाहन से दर्शनीय स्थलों का दर्शन भी कराया जाएगा।
Ayodhya Deepotsav 2024: सीएम योगी ने याद किया पहला दीपोत्सव, भाषण में छलका अयोध्या में मिली हार का दर्द
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2024 के अवसर पर रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी की हार का दर्द व्यक्त किया और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अयोध्या के लिए जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मां सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए।
दीवाली 2024: दुर्लभ शिववास और प्रीति योग में मनाई जाएगी दीवाली, नोट करें पूजा का सही समय
हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से लेकर शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि तक दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है। वहीं दीपोत्सव के अंतिम दिन भाई दूज मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
दीपोत्सव में 250 VVIP और चार हजार गेस्ट होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला
अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 30 अक्टूबर को होना है। मंगलवार से विशिष्टजनों का आना शुरू हो जाएगा। लगभग 250 वीवीआईपी और चार हजार बाहर के अतिथि होंगे। वीवीआईपी व अतिथियों के चलते करीब-करीब सभी होटल फुल हो चुके हैं। ऐसे में अतिथियों को ठहराने की चुनौती का हल खोजने में प्रशासनिक अमला जोरों से लगा है।
यजुर्वेद महा पारायण यज्ञ के बाद हुआ भंडारा
संवाददाता फतेहगंज मुदित प्रताप सिंह
- Read more about यजुर्वेद महा पारायण यज्ञ के बाद हुआ भंडारा
- Log in to post comments
- 2 views