छोटी देवकली मन्दिर: यहां विराजमान हैं माता सीता की कुलदेवी, दर्शन मात्र से बनते हैं बिगड़े काम
अयोध्या में माता सीता की कुलदेवी का दिव्य मंदिर विराजमान है। ऐसा कहा जाता है कि माता की आराधना और दर्शन मात्र से सभी दुखों का अंत होता है। वहीं अयोध्या के साथ-साथ वहां के आसपास के क्षेत्र के लोगों का देवी पर अटूट विश्वास है जिनका दर्शन करने वे अक्सर आते हैं तो आइए मां से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।
करवा चौथ 2024 date: 20 अक्टूबर को महिलाएं रखेंगी करवा चौथ, 7.40 बजे होगा चंद्र दर्शन
करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर रविवार को है। चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 40 मिनट है। रविवार की भोर में ही जल ग्रहण कर सौभाग्यवती स्त्रियां व्रत का संधान करेंगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सौभाग्यवती स्त्रियां कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार 20 अक्टूबर को करक चतुर्थी यानी करवा चौथ का व्रत करेंगी। उस दिन मां गौरी संग भालचंद्र गणेशजी की अर्चना कर चंद्रोदय के समय चंद्रदर्शन कर निर्जला व्रत संपन्न करेंगी।
हनुमान पूजा 2024: दिवाली से पहले कब है हनुमान पूजा? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं महत्व
सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि रावण को युद्ध में परास्त करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे। भगवान श्रीराम के लौटने की खुशी पर अयोध्या में दीप जलाकर लोगों ने दिवाली मनाई थी। इस दिन भगवान श्रीराम ने अपने परम भक्त हनुमान जी को यह वरदान दिया कि उनकी पूजा पहले की जाएगी। इसके लिए दिवाली से एक दिन पूर्व हनुमान जी की पूजा की जाती है।
बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से रौनक, एक माह बाद शीतकाल के लिए बंद होंगे मंदिर के कपाट
बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन 5000 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आगामी 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस साल अब तक 11 लाख से अधिक यात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। वहीं आपदा प्रभावित जोशीमठ में यात्री रुकने के लिए दिलचस्पी ले रहे हैं।
गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने से रौनक है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है।
महाकुंभ: संगम नगरी में खास होगा VVIP रोड कॉरिडोर, 84 स्तंभों से दिखेगा सृष्टि का सार
महाकुंभ के लिए प्रयागराज में बन रहा वीवीआइपी रोड कॉरिडोर आकर्षण का केंद्र होगा। एयरपोर्ट के सामने इस खास सड़क पर 84 स्तंभ स्थापित किए जाएंगे जो सृष्टि के सार को दर्शाएंगे। इन स्तंभों पर शिव के सहस्त्र नाम लिखे जाएंगे। इस कॉरिडोर से एयरपोर्ट और संगम के बीच की दूरी 25 मिनट में तय की जा सकेगी। सरकार इस परियोजना पर 550 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
अमेरिकी राजदूत दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में बने दर्शक, एक्स पर लिखा- वाराणसी, तुमने मेरी आत्मा को छू लिया
अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने हाल ही में वाराणसी का दौरा किया और शहर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुए। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया सारनाथ में महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली को देखा और कलाविद अशोक कपूर से मिलकर ध्रुपद संगीत का आनंद लिया। उन्होंने वाराणसी को विश्व के सबसे पवित्र स्थलों में से एक बताया।
वाराणसी। अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी मंगलवार को सपत्नीक बनारस में थे। सायंकाल दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए और अपलक निहारते रह गए। वाद्य यंत्रों की ध्वनि और वेद मंत्रों के बीच पूजा-आरती से अभिभूत हुए।
कार्तिक माह में कब मनाई जाएगी रमा और देवउठनी एकादशी? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त
हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन उपासना करने से जातक के बिगड़े काम पूरे होते हैं। अब जल्द ही कार्तिक माह शुरू होने वाला है। आइए जानते है कार्तिक में कब और कौन सी एकादशी मनाई जाएगी?
'राम मन्दिर तो शानदार है...', अयोध्या पहुंचे इजरायली राजदूत ने किए रामलला के दर्शन, खूब की तारीफ
इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ अयोध्या के भव्य राम मंदिर का दौरा किया। राजदूत ने दौरे के बाद कहा कि वे तीर्थयात्रियों और भक्तों की भक्ति से अभिभूत हैं। इजरायली राजदूत अजार ने लोगों से जुड़ने और भारत की संस्कृति को गहराई से जानने के महत्व पर जोर दिया।
प्रयागराज महाकुंभ 2025: महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, मिट्टी के बर्तनों का होगा उपयोग; कमिश्नर ने दिया आदेश
महाकुंभ 2025 प्रयागराज महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बड़ी रणनीति बनाई गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने महत्वपूर्ण बैठक की। हर दुकान दस्तक अभियान के तहत 2000 दुकानों से 204 किलो प्लास्टिक सीज की गई। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
प्रयागराज। महाकुंभ में प्रयागराज जनपद और महाकुंभ मेला क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए बड़ी रणनीति बनाई गई। गांधी सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को निषिद्ध करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की।
शरद पूर्णिमा 2024: ठाकुर बांकेबिहारी ने श्वेत पोशाक संग धारण की मुरली, मंदिर में दर्शन का समय बदला
महारास में जिस मुरली की धुन के दीवाने देवता भी हुए थे उसी मुरली को धारण करके शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी आज अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उनका शृंगार भी स्वर्ण और रजत के साथ श्वेत पोशाक धारण कराकर किया जाएगा। पूरे वर्ष में शरद पूर्णिमा को ही ठाकुर बांकेबिहारी मुरली धारण करते हैं।