Skip to main content

गणेश चतुर्थी 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के लड्डू का भोग, नोट करें आसान रेसिपी

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आप भगवान गणपति को मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग लगा सकते हैं। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाती है और 10 दिनों तक लोग बप्पा को उनकी प्रिय चीजों का भोग अर्पित करते हैं। ऐसे में इस आज हम आपको गणेशजी के लिए मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

सोमवती अमावस्या पर हरकी पौड़ी पर उमड़ी भीड़, तड़के से ही स्नान करने को पहुंच रहे श्रद्धालु

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन पितरों का श्राद्ध तर्पण और पिंडदान के कार्य भी किए जाते हैं। 

23,000 रुपये का पैकेज... मंदिर दर्शन से लेकर पिंडदान के लिए पुरोहित तक की व्यवस्था, पढ़ें इस बार गया में क्या होगा खास

गया में पितृपक्ष के मौके पर इस महीने से प्रारंभ होने वाले पिंडदान के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए विशेष योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पिंडदान की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुरोहितों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। साथ ही पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेज की भी व्यवस्था की गई है।

 पटना। पितृपक्ष 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के लोग भी ई-पिंडदान की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पितृपक्ष मेला दो अक्टूबर तक चलेगा।

इस मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सभी कष्ट, बाल गंगाधर तिलक से जुड़ा है कनेक्शन

इस मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सभी कष्ट, बाल गंगाधर तिलक से जुड़ा है कनेक्शन

भगवान गणेश को कई नामों से जाना जाता है। इनमें एक नाम विघ्नहर्ता है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है। अनादिकाल से भगवान गणेश की पूजा की जा रही है। गणेश चतुर्थी पर साधक श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की पूजा करते हैं।

सोमवती अमावस्या 2024: सोमवती अमावस्या पर जरूर करें इन पूजन नियमों का पालन, खुलेगा किस्मत का ताला

अमावस्या तिथि प्रतिमाह आती है। यह तिथि पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही विशेष मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से जीवन में शुभता आती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वास रहता है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं। 

जीवन की सभी समस्याओं का चाहते हैं अंत, तो Somvati Amavasya की पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

जीवन की सभी समस्याओं का चाहते हैं अंत, तो Somvati Amavasya की पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

अगर आप सभी कार्यों में सफलता प्राप्त और जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो सोमवती अमावस्या के दिन महादेव की उपासना करें और प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी और संकटों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं कि भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Somvati Amavasya 2024: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

Somvati Amavasya 2024: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

सोमवती अमावस्या तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। साथ ही दान-पुण्य करते हैं। इस शुभ तिथि पर पितरों का तर्पण किया जाता है। गरुड़ पुराण में निहित है कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Ganesh Chaturthi 2024: घर पर कितनी बड़ी लाएं बप्पा की मूर्ति, स्थापना से पहले जान लें जरूरी बातें

सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी को बहुत शुभ माना गया है। यह पर्व गणेश जी को समर्पित है। इस बार गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024 Date) की शुरुआत 6 सितंबर 2024 दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। ऐसा माना जाता है कि बप्पा की पूजा करने से जीवन के सभी विघ्नों को आसानी से दूर किया जा सकता है।

 गणेश महोत्सव हर साल 10 दिनों तक धूमधाम और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री के साथ पूरे साल करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान कठोर व्रत और भाव के साथ पूजा-अर्चना करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

आज का पंचांग 01 September 2024: आज है श्रीकृष्ण की छठी, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग 01 September 2024: आज है श्रीकृष्ण की छठी, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं।

Krishna Chhathi 2024: भगवान कृष्ण की छठी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, संतान सुख के साथ पूरी होगी हर इच्छा

Krishna Chhathi 2024: भगवान कृष्ण की छठी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, संतान सुख के साथ पूरी होगी हर इच्छा

इस साल भगवान कृष्ण की छठी 01 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। इस मौके पर भक्त कान्हा की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें तरह-तरह के भोग चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो लोग सच्चे भाव के साथ सभी पूजन नियमों का पालन करते हैं उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। साथ ही परिवार में शुभता आती है।