Aditi-Sidharth Wedding: शादी के बंधन में बंधे Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ, 400 साल पुराने मंदिर में रचाया ब्याह
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। ये एक सीक्रेट वेडिंग थी और अब अदिति ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ने इसी साल मार्च में सगाई की थी। शादी 400 साल पुराने मंदिर में हुई। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। दोनों ने 400 साल पुराने वानापर्थी में मौजूद श्रीरंगपुर मंदिर में गुपचुप ब्याह रचाया।
दादी को देख Raha Kapoor की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, एयरपोर्ट पर ही करने लगीं चिट-चैट, प्यारी आवाज ने जीता दिल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर मोस्ट फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की झलकियां मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे आपने एक बार देख लिया तो आप बार-बार देखेंगे। दादी और पोती का वीडियो वायरल हो रहा है।
गोल-मटोल चेहरा, नीली आंखें और प्यारी स्माइल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूरकिसी का भी दिल चुरा सकती हैं। कभी वह पापा को किस करते हुए नजर आती हैं तो कभी वह मां के साथ घूमते हुए दिखती हैं। इस वक्त राहा का अपनी दादी नीतू कपूर के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में छाया Raha का टशन, कपूर खानदान की फोटो देख बोले फैंस- विरासत में मिली खूबसूरती
बॉलीवुड का फिल्मी इंस्टीट्यूशन कही जाने वाली कपूर फैमिली किसी भी फंक्शन को बड़े धूमधाम और ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भी उन्होंने ऐसे स्वैग में सेलिब्रेट किया कि देखने वाले देखते रह गए। सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नेकस्ट जेनरेशन की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है।
बॉलीवुड की कपूर फैमिली किसी भी ओकेजन पर अगर साथ आ जाए, तो उनकी तस्वीरें देखने लायक होती हैं। गणेश चतुर्थी वह त्योहार है, जिसे बी टाउन के सेलिब्रिटीज बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कपूर खानदान कैसे पीछे रह सकता है।
Emmy Awards 2024 में छाईं एलिजाबेथ, 3 अवॉर्ड जीतने वाले Richard Gadd के यूनीक रेड कार्पेट लुक ने खींचा ध्यान
16 सितंबर को 76वां प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024 (The 76th Primetime Emmy Awards 2024) लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया। एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारों ने अपने फैशन का जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कई सितारों ने अपने लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली। सेलेना गोमेज से लेकर एलिजाबेथ डेबिकी (Elizabeth Debicki) तक देखिए सितारों का रेड कार्पेट लुक।
Stree 2 Box Office Day 32: रविवार को फिर 'स्त्री' ने उड़ाया गर्दा, बमफाड़ कमाई से तोड़ दिए ये 10 बड़े रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छाप रही अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 को देख लगता है कि वह रुकने का नाम नहीं लेने वाली है। फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी अच्छा रिस्पांस दे रही है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) राजकुमार राव और बाकी कास्ट की कॉमेडी से सजी इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें रविवार को धांसू कमाई के साथ ही कुछ अन्य रिकॉर्ड तोड़े हैं।
Bigg Boss 18: हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नहीं बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा, इस कारण सलमान के शो से की तौबा?
बिग बॉस सीजन 18 अक्टूबर के महीने में टीवी पर ऑनएयर होगा। सलमान खान जहां इस सीजन में होस्टिंग की कमान दोबारा संभालेंगे वहीं मेकर्स भी अपने शो के लिए एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। नताशा स्टेनकोविक भी उन्हीं में से एक थीं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बिग बॉस के इस ऑफर को ठुकरा दिया है।
बिग बॉस सीजन 18 के ऑनएयर होने के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। अक्तूबर में ये शो ऑनएयर हो जाएगा, लेकिन कितनी तारीख से होगा मेकर्स ने इस पर अब तक आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है।
Deepika Padukone के बाद 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' ने सुनाई गुड न्यूज, Shraddha Arya ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
ग्लैमर इंडस्ट्री से इस साल कई सितारों ने अपने नन्हे मुन्ने और मुन्नी की गुड न्यूज सुनाई। हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेटी को जन्म देने की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की। उनके पहले वरुण धवन के घर लक्ष्मी पधारीं। वहीं युविका चौधरी ने कुछ दिन पहले प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की और एक्ट्रेस है जो कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं।
Urfi Javed से भी चार कदम आगे निकली उनकी दो सिस्टर्स, कर सकती हैं बड़ा डेब्यू ?
उर्फी जावेद ने अपने फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर हमेशा सनसनी मचाई है। शुरुआत में तो उन्हें अपने अतरंगी फैशन के लिए काफी ट्रोल किया जाता था लेकिन धीरे-धीरे उनकी क्रिएटिविटी के कायल फैंस और बड़े-बड़े स्टार भी हुए। उर्फी के अलावा उनकी तीनों बहनें अस्फी-उरुषा और डॉली भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो दो बहनें तो एक बड़ा शो भी कर सकती हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी पांच मिलियन के करीब फैन फॉलोइंग है। कभी कांच के टुकड़ो से, तो कभी ब्लेड और मोबाइल फोन की ड्रेस बनाकर उर्फी अपने अतरंगी फैशन से लोगों को हैरान करती रहती हैं।
Vikrant Massey के कायल हुए सनी कौशल, बोले- हमारी पैदाइश एक जैसी, मुझे उनमें दिखती है विक्की कौशल की झलक
12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने काम और लुक्स के जरिये पिछले कुछ सालों में अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है। उनकी तारीफ करने वाली सिर्फ आम पब्लिक ही नहीं है बल्कि इंडस्ट्री के कुछ लोग भी उनके दीवाने हैं। हाल ही में सनी कौशल ने विक्रांत की तारीफ में काफी कुछ ऐसा कहा जिसे सुन 12वीं फेल एक्टर के फैंस खुश हो जाएंगे।
Khatron Ke Khiladi 14: ट्रॉफी के करीब आकर छन से टूटा इस कंटेस्टेंट का सपना, ये बने टॉप 5 फाइनलिस्ट
27 जुलाई 2024 को कलर्स पर ऑनएयर हुआ रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले हफ्ते इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है उससे पहले 8 कंटेस्टेंट के बीच टिकट टू फिनाले की रेस हुई। जिनमें से तीन कंटेस्टेंट टास्क हारकर इस रेस से बाहर हो गए और रोहित शेट्टी को उनके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का आगाज बहुत ही शानदार तरीके से हुआ था। रोहित शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी होस्टिंग की कमान बहुत ही बेहतरीन तरह से संभाली। 27 जुलाई को शुरू हुआ ये शो अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है।