Skip to main content

लोग कहते हैं ज्यादा पॉलिटिकल मत बनो', Ananya Panday खुद को मानती हैं बेबस, बताया क्यों MeToo पर रहीं चुप?

अनन्य पाण्डे गंभीर मुद्दों से अलग रहती हैं लेकिन एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने पॉलिटिक्स और मीटू मूवमेंट को लेकर बात की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई कॉल मी को लेकर चर्चा बटोर रहीं अनन्या ने खुलासा किया है कि वह आखिर क्यों खुद को इंडस्ट्री में बेबस मानती हैं। जानिए इस बारे में।

सिनेमा जगत में बहुत कम सितारे हैं, जो बेझिझक होकर गंभीर मुद्दों पर राय देते हैं। वहीं, कुछ सितारों को मीटू समेत कई मुद्दों पर बात न करने की सलाह मिलती है। कुछ ऐसा ही अनन्या पांडे के साथ भी है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें ज्यादा पॉलिटिकल न होने की सलाह दी जाती है।

अपनी लिटिल प्रिंसेस को गोद में लिए अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Deepika Padukone, बेटी को निहारते दिखे रणवीर सिंह

बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर लक्ष्मी पधारीं। जैसे ही दीपिका के बेटी को जन्म देने की बात सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस का उनकी नन्ही परी की झलक देखने को लेकर तांता लग गया। अब एक्ट्रेस के हॉस्पिटल से बाहर जाते वक्त कुछ फोटो सामने आई हैं।

बी टाउन की न्यू मॉम दीपिका पादुकोण अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने खुद फैंस के साथ शेयर की थी। 

आलिया अब नहीं रहीं Alia Bhatt, 'जिगरा' एक्ट्रेस ने बताया शादी के बाद का अपना नया नाम, सुन कर चौंके सुनील ग्रोवर

शादी के बाद अक्सर पत्नियों का नाम व पहचान बदल जाते हैं। आम लोगों की तरह ही इंडस्ट्री की एक्ट्रेस भी इस परंपरा को फॉलो करती आई हैं। अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस परंपरा को पूरी तरह से फॉलो किया है। उन्होंने हाल ही में शादी के बाद अपने नए नाम का खुलासा किया है।

क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने बबली नेचर के कारण लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वह स्क्रीन पर एक्टिंग तो अच्छी करती ही हैं, रियलिटी शो में फन लविंग नेचर के कारण भी वह सबका दिल जीत लेती हैं।

क्या Deepika Padukone चुनेंगी अनुष्का-विराट वाली राह, बेटी के जन्म के बाद लिए कुछ बड़े फैसले?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते हफ्ते ही माता-पिता बने हैं जिसकी खुशी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस को अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की लीला भी अपनी बेटी की परवरिश के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फुटस्टेप फॉलो करती हुई नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं। बीते दिनों 8 नवंबर को उन्होंने बेटी का स्वागत किया है। पद्मावत एक्ट्रेस अभी भी मुंबई के गिरगांव में HM हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' में Diljit Dosanjh ने लगाया पंजाबी तड़का, 'चल कुड़िए' गाने का टीजर OUT

Alia Bhatt की आगामी फिल्म जिगरा (Jigra) अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जब से फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब जिगरा का पहला गाना भी आने वाला है जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। जिगरा के गाने का टीजर जारी हो गया है।

दिलजीत दोसांझ पहले पंजाबी फिल्मों या म्यूजिक एल्बम्स में अपनी आवाज का जादू चलाते थे, लेकिन आज उनकी डिमांड बॉलीवुड फिल्मों में भी काफी बढ़ गई है। करीना कपूर खान स्टारर फिल्म क्रू के बाद अब दिलजीत ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा  में अपनी आवाज दी है।

तृप्ति डिमरी से इश्क फरमाएंगे Kartik Aaryan, भूल भुलैया 3 के बाद इस नए प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

कार्तिक लंबे समय से भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म बहुत जल्द दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों एक्टर्स इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि अब आप इन्हें एक और फिल्म में साथ देखेंगे।

फिल्म एनिमल के बाद से तृप्ति डिमरी की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। उन्हें अब नेशनल क्रश और भाभी नंबर 2 के नाम से बुलाया जाता है। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने धड़ाधड़ कई प्रोजेक्ट्स साइन किए।

खुद को सुंदर और अट्रैक्टिव नहीं मानती थीं Kangana Ranaut, कहा - 'महिलाओं को समझनी चाहिए ये बात

कोई मुद्दा हो या किसी अन्य बारे में अपनी राय देना एक्ट्रेस बोलने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म वो लम्हे से अपना एक क्लिप शेयर किया है और कहा है कि उस वक्त वे अपने आपको बिल्कुल भी सुंदर नहीं मानती थीं।

पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सिख समुदाय द्वारा इसका विरोध किए जाने की वजह से अब तक फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पाई है। फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज को टाल दिया गया।

आदमी है गाय थोड़ी...घूम फिरकर घर ही आता है, Govinda की फीमेल फॉलोइंग पर पत्नी सुनीता ने क्यों कहा ऐसा?

90 दशक में गोविंदा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हुआ करती थी। शायद यही वजह की उन्हें हीरो नंबर वन कहा जाता था। एक्ट्रेस उनके साथ फिल्म करने को तरसती थीं। एक्टर की इतनी जबरदस्त फीमेल फॉलोविंग देखकर उनकी पत्नी का रिएक्शन क्या होता था इस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की। सुनीता ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था।

90 के दशक में गोविंदा का बॉलीवुड पर राज था। उस समय उनका स्टारडम काफी ज्यादा था और फीमेल फॉलोवर्स की संख्या भी काफी ज्यादा थी। लड़किया उनसे प्रेम करने लगी थीं। उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि एक एक्टर की पत्नी होने के लिए बहुत सिक्योरिटी की जरूरत होती है।

Parineeti Chopra को आई Sushant Singh Rajput की याद, 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। सुशांत और परिणीति ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया है। चार साल पहले सुशांत का निधन हो गया था। वह सिर्फ 34 साल के थे। जानिए परिणीति ने दिवंगत अभिनेता के बारे में क्या कहा।

हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस और को-स्टार्स आए दिन उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में, परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। 

Govinda के घर में नौकरानी बनकर रह रही थी मिनिस्टर की बेटी, पत्नी सुनीता ने बताया चौंकाने वाला किस्सा

90 दशक के नंबर वन हीरो गोविंदा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हुआ करती थी खासकर उनकी लेडी फैंस की। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक क्रेजी फैन मोमेंट शेयर किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मिनिस्टर की बेटी 20 दिन तक गोविंदा के घर में नौकरानी की तरह रही। वो किस्सा जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

किसी स्टार के घर के पूल में नहाना हो या फिर किसी ने अपनी फेवरेट हीरोइन की फिल्म 40 बार देखी हो, आपने सेलिब्रिटीज के मुंह से कई बार क्रेजी फैन एक्सपीरियंस के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपको एक ऐसी फैन के बारे में पता है, जो अपने हीरो के लिए नौकरानी तक बन गई है?