Skip to main content

शराब नीति घोटाला: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन, CBI की चौथी चार्जशीट पर भी होगी सुनवाई

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। सीबीआई आज मंगलवार को दिल्ली सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर उनकी हिरासत बढ़ाए जाने की अपील करेगी। इसी मामले में सीबीआई की ओर से दायर चौथे आरोप पत्र पर भी आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।

Ahmedabad Doctor Strike: अहमदाबाद में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार से की ये मांग

गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लगभग 1200 रेजिडेंट डॉक्टर भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अधिकारियों की तरफ से हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करने के बावजूद सेवाएं प्रभावित हुईं मरीजों और परिजनों ने असवारा स्थित सुविधा केंद्र में लंबे इंतजार की शिकायत की। रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार जब तक कोई समाधान नहीं मिल जाता है वे हड़ताल पर रहेंगे।

West Bengal: 10 दिन के अंदर फांसी, मदद करने पर पांच साल की कैद; दुष्कर्मियों के लिए ममता सरकार के नए बिल में क्या है खास?

कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच बंगाल की ममता सरकार दुष्कर्मियों को सख्त सजा दिलाने के लिए नया विधेयक लेकर आ रही है। राज्य सरकार की ओर से इस विधेयक को मंगलवार को बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा। सदन से पारित कराने के बाद बिल राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। जानिए इस बिल में क्या है खास। 

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के मद्देनजर बंगाल सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा सुनिश्चित करने के लिए संशोधन विधेयक लाने जा रही है।

TMC ने तीन बड़े चैनलों का किया बायकॉट, डिबेट में प्रवक्ता नहीं भेजने का एलान; ममता की पार्टी ने क्यों लिया यह फैसला?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीन टीवी चैनलों पर बंगाल विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने यह भी फैसला किया है कि इन चैनलों की बहस में वह अपने आधिकारिक प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगी।

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, कई घंटे की छापेमारी के बाद ED ने लिया एक्शन

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, कई घंटे की छापेमारी के बाद ED ने लिया एक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आम आदमी पार्टी (आप) से ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार सुबह कई घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया है। ईडी की टीम अमानतुल्लाह खान को साथ लेकर दफ्तर के लिए निकली है। इससे पहले ईडी की टीम सोमवार की सुबह छह बजे आप विधायक के घर पहुंची थी।

JNU में अगले सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन अटके, प्रदर्शन में शामिल होने पर 70 से ज्यादा छात्रों पर लगा है जुर्माना

जेएनयू के एक अधिकारी ने कहा कि सामूहिक तौर पर जुर्माना हटाने की प्रक्रिया संभव नहीं है। छात्रों को व्यक्तिगत माफीनामा लिखकर देना होगा। उसके बाद ही जुर्माना हटाया जा सकेगा। जेएनयू के रेक्टर प्रो. ब्रजेश पांडेय ने कहा कि जुर्माने हटाने को लेकर कुलपति से उनकी चर्चा नहीं हुई है। चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। 

कौन हैं महरंग बलोच? जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की नाक में कर दिया दम, बोलीं- इतनी लाशें देखीं... अब मौत भी नहीं डराती है

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक महिला कार्यकर्ता ने सरकार की नाक में दम कर रखा है। अंहिसा के सिद्धांत पर आंदोलन चलाने वाली महरंग बलोच की लोकप्रियता पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग उनकी रैलियों में आते हैं। महरंग बलोच लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन चला रही हैं। आइए पढ़ते हैं पेशे से डॉक्टर महरंग की कहानी...

यलोआर्मी ने जायरीनों की खिदमत में निभायी अहम भूमिका

Bareilly samachar
बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर के उपनियंत्रक राकेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव के कुशल नेतृत्व में यलो आर्मी ने तीन दिवसीय आला हजरत उर्स में पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर जायरीनों की खिदमत की तथा यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में अहम भूमिका निभायी। रेलवे स्टेशन पर एसएसपी महोदय श्री अनुराग आर्या जी ने डिविजनल वार्डन दिनेश यादव से संक्षिप्त वार्ता करते हुए नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों की प्रशंसा की।

Maharashtra Politics: शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर सियासत तेज, MVA ने निकाला विरोध मार्च; भाजपा ने भी किया प्रदर्शन

Maharashtra Politics: शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर सियासत तेज, MVA ने निकाला विरोध मार्च; भाजपा ने भी किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में सियासत भी तेज हो गई है। रविवार को महा विकास अघाड़ी (MVA) ने मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक विरोध मार्च निकाला। एमवीए नेताओं ने घटना की निंदा की। उधर एमवीए के प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने भी मोर्चा खोला। भाजपा ने मुंबई के दादरी इलाके में एमवीए के खिलाफ जवाबी विरोध प्रदर्शन किया। 

Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला

Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि पाने वालों की पात्रता की जांच के निर्देश दिए हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने वाली महिलाओं को राशि लौटानी होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। अभी तक आठ लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं जिनमें से 54 हजार नई महिलाओं को यह राशि मिल रही है।