Skip to main content

Punjab News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मान सरकार ने किए ताबड़तोड़ 74 अधिकारियों के तबादले

Punjab News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मान सरकार ने किए ताबड़तोड़ 74 अधिकारियों के तबादले

रविवार को पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल भगवंत मान सरकार ने रविवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 74 जिला माल अधिकारियों तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद से विभाग ने उक्त अधिकारियों को तुरंत नए स्थानों पर तैनात होने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

तरनतारन। पंजाब में रविवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पंजाब सरकार द्वारा जिला माल अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए।

Buxar News: पटना-बक्सर NH पर देर रात चली पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

Buxar News: पटना-बक्सर NH पर देर रात चली पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

बक्सर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मिनी गण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह फैक्टर पटना- बक्सर हाईवे के किनारे एक मकान में अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इसमें बड़े पैमाने पर पिस्तौल बनाया जा रहा था। पुलिस को इस मिनी फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने एक्शन लिया।

स्लीपर बसें जानलेवा! डिजाइन में छेड़छाड़ कर 47 की जगह लगा रहे 65 सीट, पलटने का रहता है खतरा

स्लीपर बसें जानलेवा! डिजाइन में छेड़छाड़ कर 47 की जगह लगा रहे 65 सीट, पलटने का रहता है खतरा

नोएडा की निजी बसें यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही हैं। परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि बस संचालक अतिरिक्त लाभ कमाने के चक्कर में बसों की मूल डिजाइन में छेड़छाड़ कर रहे हैं। बीते दो माह में 167 स्लीपर बसों में यह गड़बड़ी पाई गई है। इनमें नागालैंड दमन दीव अरुणाचल प्रदेश और बिहार की बसें शामिल हैं। 

घर से निकालने की गलती मत करना बेटा..नहीं तो तेंदुआ आ जाएगा, रामपुर में तेंदुए की दहशत में लोग; बच्चों ने छोड़ा स्कूल

Rampur News तेंदुआ के डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। शाम के समय लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। कुछ गांवों में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर सामूहिक रूप से रात में जाग रहे हैं उनको इस बात का भय है कि वन्यजीव पालतू पशुओं का कहीं शिकार न कर ले। तेंदुआ अभी तक चार पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है।

UP News: गोरखपुर में पीपल के पत्ते की आकृति जैसा होगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, छह एकड़ जमीन में होगा निर्माण

UP News: गोरखपुर में पीपल के पत्ते की आकृति जैसा होगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, छह एकड़ जमीन में होगा निर्माण

गोरखपुर के रामगढ़ताल के सामने बनने वाले विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की आकृति पीपल के पत्ते जैसी होगी। यह आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व वाला वृक्ष है। सेंटर में 5000 लोगों के बैठने की जगह होगी। इसमें 10 छोटे बैठक कक्ष और एक एलीट क्लब भी होगा। सेंटर के निर्माण पर लगभग 368 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार

हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार

हरियाणा की हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिला और कुरुक्षेत्र सीट से सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल का टिकट कंफर्म माना जा रहा है। इस तरह से मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता का टिकट इस सीट से काटा जा सकता है। बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल से भी मुलाकात की थी। 

किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब

किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब

किसान आंदोलन को आज पूरे 200 दिन हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने शंभू बॉर्डर पर एक कार्यक्रम भी रखा। इस कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट भी पहुंची। जब विनेश से पूछा गया कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से भाग लेंगी तो इसके जवाब में विनेश ने कहा कि वह यहां अपने परिवार से मिलने आई हैं।

UP में तैनात IAS-PCS अफसरों को राहत, मानव संपदा पोर्टल पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी का ब्योरा; शासनादेश जारी

UP में तैनात IAS-PCS अफसरों को राहत, मानव संपदा पोर्टल पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी का ब्योरा; शासनादेश जारी

उत्तर प्रदेश में तैनात IAS ISF IPS और PCS अधिकारियों को अब मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं देना होगा। उनके लिए पहले से ही स्पैरो (स्मार्ट परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट रिकॉर्डिंग ऑनलाइन विंडो) पोर्टल है। सभी अधिकारियों को सिर्फ स्पैरो पोर्टल पर ही संपत्ति की जानकारी देनी होगी। कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव ने इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

UP News: बरेली में सड़क पर नमाज, पुलिस ने हटाया; आला हजरत के उर्स में शामिल होने आए थे युवक

UP News: बरेली में सड़क पर नमाज, पुलिस ने हटाया; आला हजरत के उर्स में शामिल होने आए थे युवक

आला हजरत का उर्स बरेली में चल रहा है। उर्स में शामिल होने आए कुछ युवक सड़क पर बैठकर शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए बैठ गए। उसी दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। उन्हें हटाया गया। वहीं नई परंपरा शुरू करने की कोशिश में एक गांव में दोनों समुदाय आमने−सामने आ गए।

UP News: नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्‍तर प्रदेश में छापा, एक साथ चार राज्‍यों में हुई कार्रवाई

UP News: नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्‍तर प्रदेश में छापा, एक साथ चार राज्‍यों में हुई कार्रवाई

यूपी पंजाब हरियाणा और दिल्ली में नक्सल फंडिंग के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई चार राज्यों में एक साथ छापेमारी। प्रयागराज और महराजगंज में दो युवकों से पूछताछ मोबाइल और दस्तावेज जब्त। एनआईए ने सीपीआई (माओवादी) के लिए फंडिंग और युवाओं की भर्ती करने वालों की तलाश तेज की। टीम ने युवकों को लखनऊ में एनआइए कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।