Skip to main content

Lucknow News: रक्षाबंधन पर किया हुड़दंग तो भेजे जाओगे जेल, पुल‍िस सतर्क; बढ़ाई गई सख्ती

Lucknow News: रक्षाबंधन पर किया हुड़दंग तो भेजे जाओगे जेल, पुल‍िस सतर्क; बढ़ाई गई सख्ती

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर पूर्वी जोन की पुलिस खास अलर्ट है। एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से ही पुलिस बल की ड्यूटी इन जगहों पर लग जाएगी। बाइक से स्टंट करने वालों और हुड़दंगियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजेगी। किसी ने अगर महिलाओं पर कमेंट किया अश्लील फब्तियां की तो उसकी भी खैर नहीं होगी।

Sawan Ka Somwar: अमरोहा के बावनखेड़ी में डाक कांवड़ निकालने के दौरान हंगामा, शिव भक्तों ने लगाया जाम

सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन पर शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान भोले पर चढ़ाने के लिए निकले थे। बावनखेड़ी में डीजे पर धार्मिक गीत बज रहे थे तभी दूसरे संप्रदाय के लोगों ने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा जिसके बाद हंगामा हो गया। डेढ़ घंटे तक शिवभक्तों ने सड़क जाम रखी।

 हसनपुर/अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में सोमवार सुबह डाक कांवड़ निकालने के दौरान शिव भक्तों और दूसरे संप्रदाय के ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। नाराज शिव भक्तों ने हसनपुर अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रसाशन के लोग मौके पर आ गए।

Kolkata Doctor Case: स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर आज मरीजों का इलाज करेंगे AIIMS के डॉक्टर्स; बंगाल गवर्नर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Kolkata Doctor Case: स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर आज मरीजों का इलाज करेंगे AIIMS के डॉक्टर्स; बंगाल गवर्नर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Kolkata Doctors Murder Case Live Updates कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन आज भी जारी है। देश के कई राज्यों में आज भी चिकित्सा सेवा प्रभावित रहेंगे। इस घटना को लेकर बंगाल गवर्नर ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वहीं 20 अगस्त यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगी।

जल्द नहीं मिला न्याय तो बंद हो सकती हैं इमरजेंसी सेवाएं', इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया आगाह

जल्द नहीं मिला न्याय तो बंद हो सकती हैं इमरजेंसी सेवाएं', इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया आगाह

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कॉल पर रविवार को सुबह 6 बजे डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल समाप्त हुई। वहीं आईएए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि भारत में 60 फीसदी डॉक्टर महिलाएं हैं इसलिए उन्हें वह सुनिश्चित करें कि अस्पताल के कर्मचारियों को हवाई अड्डों जैसे सुरक्षा प्रोटोकॉल से संरक्षित किया जाए। सभी स्वास्थ्य सेवा पेशेवर कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल सुरक्षा और संरक्षा के हकदार हैं।

महिंद्रा थार के बाद अब Kedarnath पहुंचाई गोल्फ कार्ट कार, घायल व बीमार तीर्थ यात्रियों को होगा फायदा

महिंद्रा थार के बाद अब Kedarnath पहुंचाई गोल्फ कार्ट कार, घायल व बीमार तीर्थ यात्रियों को होगा फायदा

महिंद्रा थार के बाद अब केदारपुरी में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट कार की सवारी भी की जा सकेगी। कार बैटरी से चलने वाली है लिहाजा केदारपुरी में इन्हें संचालित करने में कोई दिक्कत नहीं है। इलेक्ट्रिक कार तीर्थ यात्रियों को विषम परिस्थितियों में हेलीपैड से मंदिर परिसर तक पहुंचाएगी। इससे पहले दो महिंद्रा थार भी केदारपुरी पहुंचाई जा चुकी हैं।

रुद्रप्रयाग: महिंद्रा थार के बाद अब केदारपुरी में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट कार की सवारी भी की जा सकेगी।

Nainital के पर्यटन स्थलों में बढ़ी रौनक, वीकेंड पर हल्‍द्वानी में काठगोदाम से रानीबाग तक जाम

Nainital के पर्यटन स्थलों में बढ़ी रौनक, वीकेंड पर हल्‍द्वानी में काठगोदाम से रानीबाग तक जाम

चार दिवसीय लंबे वीकेंड में शहर के अधिकांश होटलों सहित होमस्टे व सरकारी गेस्ट हाउस भी फुल हो गए। भोटिया बाजार में सैलानियों की भारी भीड़ रही। स्नोव्यू राजभवन चिड़ियाघर हिमालय दर्शन व केव गार्डन में भीड़ रही। वहीं वीकेंड पर हल्‍द्वानी में काठगोदाम से रानीबाग तक जाम रहा। स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों के पर्यटकों ने दिन भर जाम से परेशानी झेली।

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का अनोखा सम्मान, 50 किलोमीटर पैदल चलकर 30 किलो घी की कांवड़ लाए डॉ. परमजीत

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का अनोखा सम्मान, 50 किलोमीटर पैदल चलकर 30 किलो घी की कांवड़ लाए डॉ. परमजीत

पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के भारत वापस आने के बाद से ही लोगों ने उनका जमतक स्वागत किया। वहीं रोहतक के रहने वाले डॉ. परमजीत ने विनेश फोगाट को अनोखे तरीके से सम्मानित किया। वे विनेश के लिए झज्जर से बलाली तक पैदल चलकर 30 किलो घी अपने कंघे पर रखकर लाए। उन्होंने विनेश से ओलम्पिक 2028 में मेडल लाने की अपील की।

UP Police Transfer: एक्शन में आए IPS अखिल कुमार, सात थाना प्रभारियों समेत 13 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

UP Police Transfer: एक्शन में आए IPS अखिल कुमार, सात थाना प्रभारियों समेत 13 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली। पुलिस आयुक्त अखिले कुमार ने शनिवार देर रात साथ थाना प्रभारियों समेत 13 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ केस में मजबूत पैरवी करने वाले अरविंद सिंह सिसौदिया को इनाम देते हुए बादशाहीनाका का थाना प्रभारी बनाया गया है।

Kolkata Murder Case: RG कर अस्पताल में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल, 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला

Kolkata Murder Case: RG कर अस्पताल में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल, 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला

आरजी कर अस्पताल में 10 डॉक्टरों के तबादले के साथ ही बंगाल सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य अस्पतालों के कई डॉक्टरों के भी तबादले किए हैं। राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को इन सभी का तबादला आदेश जारी किया गया है। वहीं भाजपा कहा कहना है कि जिन डॉक्टरों ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है उनका तबादला कर दिया गया है।

Udaipur Violence: इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किए कई आदेश

इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किए कई आदेश

उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक घायल छात्र जिला अस्पताल की ICU में भर्ती है। घटना के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ चुका है। हिंसा से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।