अटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया
अटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया
मुंबई में अटल सेतु नाम से समंदर में कूद रही एक महिला को बचाने का वीडियो सामने आया है। जैसे ही महिला कूदने लगी वहां मौजूद एक कैब ड्राइवर और पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें ड्राइवर और पुलिस महिला को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ड्राइवर की फुर्ती से महिला की जान बच गई।
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आज उत्तराखंड में 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर डॉक्टर, पीड़िता के लिए मांग रहे इंसाफ
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आज उत्तराखंड में 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर डॉक्टर, पीड़िता के लिए मांग रहे इंसाफ
Doctors Strike आज उत्तराखंड में सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं। चिकित्सक शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। सभी चिकित्सक अपने-अपने चिकित्सालयों व कार्यालयों में पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन करेंगे। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी। प्रार्थना सभा व कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
Tejas Express: नई दिल्ली से अब 10 मिनट पहले चलेगी तेजस एक्सप्रेस, टूंडला में भी होगा ठहराव
Tejas Express: नई दिल्ली से अब 10 मिनट पहले चलेगी तेजस एक्सप्रेस, टूंडला में भी होगा ठहराव
यात्रीगण कृपया ध्यान दें नई दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या (82501) तेजस एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। अब यह गाड़ी नई दिल्ली से निर्धारित समय से 10 मिनट पहले रवाना हुआ करेगी। रविवार 18 अगस्त से तेजस एक्सप्रेस दोपहर को 3 बजकर 40 मिनट की बजाय 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी।
Kolkata Doctor Case: पूरे बिहार के सरकारी व निजी अस्पतालों में सेवाएं बंद, मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीजों का हाल बेहाल
Kolkata Doctor Case: पूरे बिहार के सरकारी व निजी अस्पतालों में सेवाएं बंद, मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीजों का हाल बेहाल
पूरे भारत में शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद हत्या के विरोध में चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में बिहार के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों पर ताला लटका है। मुजफ्फरपुर जिले में भी सरकारी से लेकर निजी से अस्पतालों में मरीज सेवाएं नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही हाल सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच का देखने को मिला।
Kolkata Doctor Murder Case: गाजियाबाद में आज प्राइवेट अस्पतालों की OPD बंद, इमरजेंसी चालू; मरीजों को होगी परेशानी
Kolkata Doctor Murder Case: गाजियाबाद में आज प्राइवेट अस्पतालों की OPD बंद, इमरजेंसी चालू; मरीजों को होगी परेशानी
OPD-IPD Service closed today कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए आईएमए गाजियाबाद ने भी प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद कर दी है। सुबह छह बजे से पैथोलॉजी जांच भी बंद है।शहर के सबसे बड़े अस्पताल यशोदा संतोष गणेश और सर्वोदय में भी ओपीडी बंद है।
आज ग्रेटर नोएडा में सभी अस्पतालों की OPD और IPD सेवाएं बंद, मरीजों का हाल होगा बेहाल
आज ग्रेटर नोएडा में सभी अस्पतालों की OPD और IPD सेवाएं बंद, मरीजों का हाल होगा बेहाल
Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आईएमए ग्रेटर नोएडा के आह्वान पर शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि इस दौरान शहर के अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
Kolkata Doctor Case: दिल्ली के अस्पतालों में लगातार पांचवें दिन डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल; OPD और OT सेवाएं ठप
Kolkata Doctor Case: दिल्ली के अस्पतालों में लगातार पांचवें दिन डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल; OPD और OT सेवाएं ठप
Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार जारी है। जिस कारण से अस्पतालों में इलाज कराने आ रहे मरीजों को कठिनाई हो रही है। बिना इलाज कराए उन्हें लौटना पड़ रहा है। बता दें इमरजेंसी को छोड़कर ओपीडी मरीजों की भर्ती ऑपरेशन थियेटर(OT) सब बंद ठप है।
Kolkata Case: मरीजों के लिए अगले 24 घंटे अहम, OPD सेवाएं ठप; IMA ने सरकार के सामने रखीं पांच प्रमुख मागें
Kolkata Case: मरीजों के लिए अगले 24 घंटे अहम, OPD सेवाएं ठप; IMA ने सरकार के सामने रखीं पांच प्रमुख मागें
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक के लिए हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के बीच शुक्रवार को आईएमए ने सरकार के सामने पांच मांगें रखी।
Kolkata Doctor Rape-Murder: ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए मांगा इस्तीफा
Kolkata Doctor Rape-Murder: ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए मांगा इस्तीफा
Kolkata Doctor Rape-Murder पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सीएम पद पर रहने का अधिकार नहीं है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इतना ही नहीं भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरने का प्रयास किया है
तिहाड़ के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
तिहाड़ के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के मौके पर आज तिहाड़ जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सेलिब्रेट किया। सभी ने एक दूसरे को बधाई भी दी। वहीं आप के तमाम दिग्गज नेताओं ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा- हनुमान जी से प्रार्थना है कि अपने भक्त अरविंद केजरीवाल जी के संकट जल्द दूर करें।