जेब में पैसे नहीं होने पर भी अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा टिकट, लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म
जेब में पैसे नहीं होने पर भी अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा टिकट, लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म
हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) से जनरल टिकट मिलने की सुविधा शुरू हो गई है। अक्सर देखा जाता है कि जनरल टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जिसमें कुछ लोगों की ट्रेन छूट ही जाती है। अब जनरल टिकट लेने वालों को डिजिटल पेमेंट कर मनचाहे स्टेशन का टिकट मिल जाएगा।
Banka News: बाराहाट थानाध्यक्ष ने रजौन दारोगा को बीच सड़क पर पीटा, पैसे लेकर गाड़ियों की पासिंग का लगाया आरोप
Banka News: बाराहाट थानाध्यक्ष ने रजौन दारोगा को बीच सड़क पर पीटा, पैसे लेकर गाड़ियों की पासिंग का लगाया आरोप
बिहार के बांका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने सब इंस्पेक्टर ऋषिराज सिंह की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। सब इंस्पेक्टर ऋषिराज ने एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के पास न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच गाड़ियों की पासिंग को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर की पिटाई की
Bihar News: अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं चरमराई, AIIMS-IGIMS में आज भी जारी रहेगी हड़ताल; PMCH-NMCH में होगा इलाज
Bihar News: अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं चरमराई, AIIMS-IGIMS में आज भी जारी रहेगी हड़ताल; PMCH-NMCH में होगा इलाज
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली लेकिन अन्य एसोसिएशन ने अबतक अपनी हड़ताल वापस नहीं ली है। इसके चलते बिहार समेत पूरे देश में आज भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को हड़ताल की वजह से एम्स पटना पीएमसीएच और एनएमसीएच में चिकित्सा सेवाएं (Medical Services in Bihar) बाधित रहीं। एम्स पटना व आइजीआइएमएस में आज भी हड़ताल जारी रहेगी।
Kolkata Doctor Murder Updates जांच के लिए कोलकाता पहुंची CBI की टीम, एम्स और FAIMA ने आज भी हड़ताल जारी रखने का किया एलान
Kolkata Doctor Murder Updates जांच के लिए कोलकाता पहुंची CBI की टीम, एम्स और FAIMA ने आज भी हड़ताल जारी रखने का किया एलान
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार के मामले को लेकर आज भी एम्स समेत कई चिकित्सा संस्थान ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। वहीं सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज चल रहे डॉक्टरों के प्रदर्शनों में आज टीएमसी के सांसद भी शामिल होंगे।
धैर्य है या सिर्फ दादागीरी', थाने में जाकर राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाई अधिकारियों की क्लास
'धैर्य है या सिर्फ दादागीरी', थाने में जाकर राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाई अधिकारियों की क्लास
राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को जयपुर के शिप्रा पथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को फटकार लगाई। दरअसल सेना के एक कमांडो की पिटाई के मामले में वो थाना पहुंचे थे। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह मानसिकता वास्तव में निंदनीय है और मुझे विश्वास है कि राजस्थान सरकार ऐसे विचार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Pune Porsche crash: 'ये प्रभावशाली व्यक्ति...जमानत मिली तो नीरव और माल्या की तरह भाग जाएंगे'
Pune Porsche crash: 'ये प्रभावशाली व्यक्ति...जमानत मिली तो नीरव और माल्या की तरह भाग जाएंगे'
पुणे के पोर्श कार हादसा मामले में जांच अधिकारी ने आरोपितों की जमानत का विरोध किया। अधिकारी का कहना है कि आरोपी बेहद प्रभावशाली हैं। बुलाने पर गवाह जांच एजेंसी के सामने नहीं आते हैं। दरअसल गवाह आरोपियों की पृष्ठभूमि के कारण डरते हैं। अगर इन्हें जमानत दी गई तो नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह भाग सकते हैं।
Independence Day 2024: सेना के जवान, ड्रोन और डॉग्स... पाक ने की कोई भी नापाक हरकत तो LoC पर ही ढेर होगा दुश्मन
Independence Day 2024: सेना के जवान, ड्रोन और डॉग्स... पाक ने की कोई भी नापाक हरकत तो LoC पर ही ढेर होगा दुश्मन
इन दिनों नियंत्रण रेखा पर सेना ने कड़ा पहरा रखा हुआ है। न केवल सेना के जवान बल्कि खोजी कुत्तों व उच्च क्षमता वाले ड्रोन के जरिए भी दुश्मन की हर नापाक हरकत पर नजर रखी जा रही है। पाक यदि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई भी घुसपैठ जैसी हरकत करता है तो उस दौरान जवान तुरंत दुश्मन को ढेर कर देंगे।
Punjab News: पंजाब में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
Punjab News: पंजाब में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
स्वतंत्रता से पहले पंजाब में भारत-पाक सीमा पर भारतीय रिजर्व पुलिस ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। इस बारे में प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे तरनतारन जिले के डल गांव में गुप्त रूप से एक व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पार कर रहा था जिसके बाद उक्त व्यक्ति को चेतावनी दी गई जिसके पश्चात फायरिंग की गई।
IRCTC प्लेटफॉर्म से Namo Bharat के लिए भी बुक कर सकेंगे टिकट, यात्रियों को होगी सहूलियत
IRCTC प्लेटफॉर्म से Namo Bharat के लिए भी बुक कर सकेंगे टिकट, यात्रियों को होगी सहूलियत
नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों के लिए खास सुविधा की शुरुआत की गई है। अब यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इससे टिकट बुक करने को लेकर उन्हें सहूलियत होगी। ‘एक भारत-एक टिकट’ के तहत यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। मालूम हो कि अभी नमो भारत साहिबाबाद-मोदीनगर नॉर्थ खंड परिचालन में है और अन्य शहरों को राजधानी दिल्ली से जोड़ने पर काम चल रहा है।