अमेरिका में गूगल के टुकड़े करने पर हो रहा विचार, ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार पर उठे सवाल
अमेरिका में गूगल के टुकड़े करने पर हो रहा विचार, ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार पर उठे सवाल
गूगल पर ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार कायम रखने का आरोप है। अमेरिका का विधि विभाग अल्फाबेट कंपनी द्वारा संचालित गूगल के टुकड़े करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। विधि विभाग की प्रवक्ता ने कहा है कि न्यायालय के आदेश का विश्लेषण किया जा रहा है। इसी के साथ संभावित कदमों और उससे जुड़े कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
15 August: 78वां स्वतंत्रता दिवस.. इस बार भारतीय ओलंपिक दल, बीआरओ कर्मी और लखपति दीदी हैं विशेष मेहमान
15 August: 78वां स्वतंत्रता दिवस.. इस बार भारतीय ओलंपिक दल, बीआरओ कर्मी और लखपति दीदी हैं विशेष मेहमान
पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस का महापर्व मना रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहरा दिया है। इस लाल किले पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किए गए 6000 विशेष मेहमानों में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला भारतीय दल अटल नवाचार मिशन से लाभ उठाने वाले विद्यार्थी बीआरओ कर्मी और ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हैं।
Independence Day 2024: भारत की आजादी के लिए क्यों चुना गया था 15 अगस्त का दिन, छिपी है बड़ी वजह
Independence Day 2024: भारत की आजादी के लिए क्यों चुना गया था 15 अगस्त का दिन, छिपी है बड़ी वजह
15 अगस्त यानी आजादी के जश्न का दिन देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। साल 1947 में इसी दिन भारत ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हो गया था लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर 15 अगस्त का दिन ही स्वतंत्रता के लिए क्यों चुना गया था? दरअसल इसके पीछे एक रोचक कहानी है जो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Independence Day: दिल्ली की सीमाएं सील, जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा; लाल किला के आसपास परिंदा भी न भटकेगा
Independence Day: दिल्ली की सीमाएं सील, जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा; लाल किला के आसपास परिंदा भी न भटकेगा
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। समारोह में वीवीआईपी का आवागमन होगा। इसको देखते हुए लाल किला परिसर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। दहशतगर्दों के किसी भी तरह के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से तैयार है।
Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता HC ने दिया आदेश
Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता HC ने दिया आदेश
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। HC ने पुलिस को निर्देश दिया कि महिला चिकित्सक की हत्या से संबंधित सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक सीबीआई को सौंपे जाएं। इससे पहले सीएम ममता ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही थी।
Doda Encounter: जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में आतंकी घायल, M4 राइफल बरामद
Doda Encounter: जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में आतंकी घायल, M4 राइफल बरामद
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी के घायल होने की खबर है। घटनास्थल से सेना ने एम4 राइफल समेत तीन रूकसैक भी बरामद किए हैं। खबर है कि आतंकी अस्सर में एक नदी वाले क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। मंगलवार शाम पटनीटॉप पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद से ही सेना और पुलिस के जवान इलाके में सक्रिय हैं।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कईं अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान जारी हैं।
Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों की अब खैर नहीं! DGP ने 6 जिलों के SP को दे दिया स्पेशल टास्क
Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों की अब खैर नहीं! DGP ने 6 जिलों के SP को दे दिया स्पेशल टास्क
झारखंड के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छह जिलों चाईबासा बोकारो चतरा गिरिडीह लातेहार व पलामू के एसपी को विशेष टास्क सौंपा है। डीजीपी ने इन जिलों के एसपी को नक्सलियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनाकर झारखंड को नक्सल मुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
हुर्रे: स्वतंत्रता दिवस व राखी पर पांच दिन की छुट्टी, उत्तराखंड में गेस्ट हाउस 50% तक बुक; गुलजार रहेंगे पर्यटन स्थल
हुर्रे: स्वतंत्रता दिवस व राखी पर पांच दिन की छुट्टी, उत्तराखंड में गेस्ट हाउस 50% तक बुक; गुलजार रहेंगे पर्यटन स्थल
Independence Day 2024 Holiday 15 से 19 अगस्त के बीच गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस में करीब 50 प्रतिशत की बुकिंग आ गई है। हालांकि मौसम खराब होने से उच्च हिमालय क्षेत्रों के अधिकतर रास्ते बंद हैं और पर्यटक वहां जाने से कतरा भी रहे हैं लेकिन निचले इलाकों में अच्छी-खासी भीड़ रहने वाली है। पर्यटक मौसम को देखते हुए पहाड़ में जाने का प्लान बनाएं।
Dehradun: 15 अगस्त पर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया बदला हुआ रूट प्लान
Dehradun: 15 अगस्त पर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया बदला हुआ रूट प्लान
Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। वीआईपी व अधिकारी ईसी रोड सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कांवेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआइपी द्वार (मुख्य गेट नंबर-एक) से प्रवेश करेंगे। वीआईपी व अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे रैंप एवं खाली मैदान में होगी।
Nainital में लाल-नीली बत्ती लगे वाहन में घूम रहे थे महाराष्ट्र के पर्यटक, पुलिस लगी पीछे; रंग में पड़ा भंग
Nainital में लाल-नीली बत्ती लगे वाहन में घूम रहे थे महाराष्ट्र के पर्यटक, पुलिस लगी पीछे; रंग में पड़ा भंग
Nainital News घूमने के लिए महाराष्ट्र से नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को लाल- नीली बत्ती लगे वाहन से सैर सपाटा करना महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने उनसे लाल-नीली बत्ती को लेकर पूछा तो वाहन स्वामी ने स्वयं को महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का भांजा बताया। अंबेडकर नगर ठाणे महाराष्ट्र निवासी दीप मोरे के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।