Skip to main content

Upendra Kushwaha: उपेन्द्र कुशवाहा ने बढ़ाई PK और तेजस्वी की टेंशन! विधानसभा चुनाव से पहले RLM ने सेट किया बड़ा टारगेट

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से ही तमाम नेता लोगों के बीच जा रहे हैं। एक तरफ प्रशांत किशोर गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी आज से कार्यकर्ता संवाद के लिए निकल पड़े हैं। इस बीच उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी ने ऐसा कदम उठाया है जिससे दोनों की टेंशन बढ़ सकती है।

नवादा। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दिग्गज नेता तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।

AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की दूसरी टिकट सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा है। इससे पहले पहले सोमवार आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें 20 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

सपा ने सीसामऊ विधानसभा सीट से घोषित किया प्रत्याशी! अखिलेश के निर्देश पर लखनऊ की टीम संभालेगी चुनावी कमान

उत्तर प्रदेश की सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने नसीम सोलंकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और चुनाव प्रचार की कमान लखनऊ की टीम को सौंपी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं की बैठक में कहा कि सीसामऊ हमारी सबसे पुरानी और मजबूत सीट है और यहां से चुनाव नसीम सोलंकी ही लड़ेंगी।

Jammu Kashmir Election: बगावत रोकने के लिए BJP का मास्टर प्लान, टिकट पाने में चूके दिग्गजों को मिली नई जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले भाजपा में अंतर्कलह बढ़ गई है। दरअसल उम्मीदवारों की अपना नाम नहीं होने से कई नेताओं में असंतोष है। नाराज दावेदारों को मनाने के लिए पार्टी ने चार वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है।

Haryana Election: दुष्यंत को टक्कर देंगे बृजेंद्र, श्रुति से भिड़ेंगे अनिरुद्ध; कांग्रेस ने 6 सीटों पर बदले उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने थानेसर से पूर्व विधानसभा स्पीकर अशोक अरोड़ा को टिकट दिया है। वहीं उचाना से कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी को चुनावी रण में उतारा है।

यूपी की इस हाईप्रोफाइल सीट पर कांग्रेस आलाकमान करेगी फैसला, अमेठी सांसद ने कर दिया बड़ा एलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के पर्यवेक्षक किशोरी लाल शर्मा ने कहा है कि हाईकमान फैसला लेगा कि यहां पर सपा के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ा जाएगा या कांग्रेस अपने बलबूते लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीसामऊ उपचुनाव में हर वार्ड तक मेहनत की जाएगी और अमेठी में जिस प्रबंधन से चुनाव लड़ा था उसी तरह यहां भी हर कार्यकर्ता पूरी तैयारी से जुटेगा।

Haryana Election 2024: इन 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी BJP-कांग्रेस, लगाया सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला, देखिए पूरी लिस्ट

Haryana Election 2024 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। लेकिन 20 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बीजेपी इस बार हरियाणा में सत्ता की हैट्रिक लगाना चाह रही है। कांग्रेस ने भी टिकट बंटवारे को लेकर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है।

Assembly Elections: विधानसभा चुनाव के लिए RSS और BJP ने बनाई ये रणनीति, प्लान B से जीतेंगे रण?

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अभी तक नहीं जीती गई सीटों को फहत करने पर जोर दिया था और इसके लिए अभी तक खराब प्रदर्शन वाले बूथों पर भी बढ़त हासिल करने के लिए ताकत झोंकी दी थी। लेकिन इसके परिणाम आशा के अनुरूप नहीं मिले और पार्टी को सुनिश्चित जीत वाली सीटों से भी हाथ धोना पड़ा।

हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने लड़ाई वाली बूथों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ये वो बूथ हैं जिनपर भाजपा को मिलने वाले वोट कम-ज्यादा होते रहते हैं, लेकिन ये किसी सीट पर हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं।

Maharashtra News: 'शिवाजी को कोई लुटेरा कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे', गलत चित्रण भड़के देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्वानों से उन गलतियों को सुधारने का आह्वान किया जिसके तहत शिवाजी को गलत तरीके से चित्रित किया जा रहा है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा मेरा एकमात्र मुद्दा यह है कि मेरा राजा कभी लुटेरा नहीं था। कोई उनको लुटेरा कहे मैं इस बात को बर्दाश्त नहीं करूंगा।

Haryana Election: 'नेताओं को ऐसे ना रुलाया जाए', दुष्यंत चौटाला का शायराना तंज; BJP ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और भाजपा के बीच सोशल मीडिया (एक्स) पर शायराना अंदाज में वार-पलटवार हुआ। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा छोड़ रहे नेताओं को लेकर तंज कसा तो बीजेपी ने भी उनको उसी अंदाज में जवाब दिया। 

चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं के जुबानी हमला भी तेज हो रहा है। जजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हरियाणा भाजपा के बीच सोशल मीडिया (एक्स) पर शायराना अंदाज में एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे पहले भी कांग्रेस और जेजेपी के बीच शायराना अंदाज में वार-पलटवार हो चुका हैं।