Skip to main content

Haryana Election 2024: पलवल में भाजपा को झटका, रविन्द्र सहरावत ने थामा जजपा का दामन

पार्टी ने इस सीट पर दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर भाजपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सहरावत ने जजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

बता दें कि रविन्द्र सहरावत हथीन विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी ने दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Haryana Election: कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी खुद फंसी! 10 नेताओं के परिजनों को दिए टिकट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को बिगुल बज चुका है। चुनाव के लिए पार्टियों ने उम्मीदवार के नामों का एलान करना भी शुरु कर दिया है। भाजपा ने इस बार 10 नेताओं के परिजनों को टिकट दिए हैं। भाजपा दूसरी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाती थी लेकिन अब खुद के बुने जाल में उलझ गई है।

चंडीगढ़। हरियाणा में परिवारवाद की राजनीति करने वाले दलों पर अक्सर हमलावर रहने वाली भाजपा इस बार स्वयं के बुने जाल में उलझ गई है।

भाजपा ने तीसरी बार सत्ता हासिल करने की रणनीति के तहत इस बार के चुनावी रण में 10 नेताओं के परिजनों को टिकट दिए हैं।

डबवाली में चाचा-भतीजा तो रानियां में दादा-पोता के बीच लड़ाई, चुनावी रण में आपस में ही उलझा चौधरी देवीलाल का परिवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एक तरफ जहां भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ चौधरी देवीलाल का परिवार आपस में ही उलझा नजर आ रहा है। चौटाला परिवार में फूट का असर ये है कि रानियां विधानसभा में दादा-पोता तो डबवाली विधानसभा में चाचा-भतीजा एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं।

'कांग्रेस सत्ता में आई तो आरक्षण कर देगी समाप्त', Rahul Gandhi के अमेरिका में दिए बयान पर बरसीं मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा- सत्ता में रहते हुए ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया अब जातीय जनगणना के नाम पर सत्ता में आने का सपना देख रही है। कांग्रेस के नाटक से सचेत रहें ये आगे कभी भी जातीय जनगणना नहीं करा पाएगी। राहुल गांधी के बयान से भी सावधान रहें ।

Bihar Bhumi Survey 2024: सरकार किसी की जमीन नहीं लेगी, इत्मीनान से भरें स्वघोषणा पत्र; जान लें नियम-कायदे

बिहार सरकार ने एक बार फिर जमीन सर्वे को लेकर जानकारी साझा की है। सरकार किसी भी रैयत की जमीन नहीं लेगी लोग इत्मीनान से स्वघोषणा पत्र दाखिल करें। विभाग के सचिव ने कहा कि अगर जमीन से जुड़ा कागजात लेना ही है तो इसे ऑनलाइन माध्यम से भी ले सकते हैं। सचिव ने कहा कि स्वघोषणा पत्र के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है।

Rahul Gandhi ने सिखों पर ऐसा क्या बोला जिस पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने कोर्ट में घसीटने की कही बात

अमेरिका में राहुल गांधी के सिखों पर दिए एक बयान पर बवाल मचा है। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर भी हमला बोला। राहुल ने सिखों को लेकर कुछ ऐसा भी कहा जिस पर भाजपा नेता भड़क गए और उनकी कड़ी आलोचना की। भाजपा ने कहा कि अगर राहुल यही बात भारत में कहते तो अंजाम भुगतते।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सिखों को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसपर बवाल मचा है। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है,  बल्कि इस बात पर है कि क्या एक सिख को उसके हक मिलते हैं की नहीं। 

दिग्गज BJP नेता के बेटे की ऑडी कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, अब पिता का आया रिएक्शन

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के बेटे की तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार के चालक अर्जुन हवारे और उसके बगल में बैठे रोनित चिंतनवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। अब इस पर चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है।

मुंबई।महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। अब इस पर चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है। क्या बोले महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख?

Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने झारखंड में कराया सर्वे, फिर जो परिणाम आया उसे देखकर चौंक गए नेता

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा 52 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के शामिल होने के बाद पार्टी का उत्साह बढ़ा है। भाजपा संताल परगना के आदिवासी क्षेत्रों में बांग्लादेशी घुसपैठ कोल्हान में आदिवासी समाज के बीच घुसपैठ पलामू प्रमंडल रांची धनबाद जैसे शहरी केंद्र में युवाओं के बीच बेरोजगारी उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में हुई मौत का मुद्दा जोरशोर से उठाएगी।

Haryana Election 2024: भव्य बिश्नोई के पोस्टर से पूर्व सीएम मनोहर लाल का फोटो गायब, आखिर किस बात पर है नाराजगी?

आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के प्रचार पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तस्वीर गायब है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि भजन परिवार मनोहर लाल से नाराज है। लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा में स्व. भजनलाल पर टिप्पणी करने के बाद से ही भजन परिवार नाराज है।

Bihar Land News: 100 हेक्टेयर से बड़ी आर्द्रभूमि का तैयार होगा स्वास्थ्य कार्ड, नीतीश सरकार का अहम फैसला

बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के बीच अब आर्द्रभूमि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि 100 हेक्टेयर से बड़ी 33 आर्द्रभूमि का स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की चौथी बैठक में दी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से 36 आर्द्रभूमि की पहचान की जाएगी।