Jammu Kashmir Election 2024: आज जम्मू आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनाव जीतने का मूलमंत्र
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में भाजपा का दृष्टिकोण पत्र जारी करेंगे। अमित शाह के जम्मू दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। अमित शाह अनुच्छेद 370 की बहाली के दावे करने वाली कश्मीर केंद्रित राजनीतिक पाट्रियों को आइना दिखा सकते हैं। अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
J&K Election 2024: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज शामिल
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पहले चरण के लिए जारी सूची में दो नामों को बदला गया है। पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और राजस्थान की दिव्या मदरेणा को स्टार प्रचारकों में जगह दी है। देखिए पूरी लिस्ट...
जम्मू। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पहले चरण के लिए जारी सूची में दो नामों को बदला गया है। अन्य 38 स्टार प्रचारक पहले चरण वाले ही हैं।
Haryana Election: आज कांग्रेस में शामिल होंगी विनेश फोगाट, जुलाना से लड़ेंगी चुनाव! बजरंग पूनिया करेंगे प्रचार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। आज दोपहर बाद पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे विनेश फोगाट के लिए प्रचार करेंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। आज दोपहर बाद पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
Haryana Election 2024: बीजेपी में बगावत देख डरी कांग्रेस, रोक दी लिस्ट, तय 66 नामों में हो सकते हैं बदलाव
Haryana Election 2024 बीजेपी की पहली सूची जारी होते ही नेताओं की नाराजगी सामने आ गई है। बगावत करके कई नेता पार्टी छोड़ दिए। इसको देखते ही कांग्रेस ने सूची जारी पर रोक लगा दी है।66 नामों की लिस्ट तैयार की थी उसमें भी बदलाव संभव है।
Haryana Election 2024: बाकी 23 सीटों पर बीजेपी में असमंजस, नहीं बन पा रही सिंगल नाम की सहमति; क्या है चुनौती
बीजेपी ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। अब बची 23 सीटों पर एलान होना बाकी है। इन सीटों पर बीजेपी में असमंजस है। सिंगल नाम की सहमति नहीं बन पा रही है। जिस तरह से पहली सूची में बगावत का सीरियल ब्लास्ट हुआ है बीजेपी नहीं चाह रही है कि बाकी सीटों पर ऐसा हो।
चंडीगढ़। हरियाणा की 67 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा के टिकट से वंचित दावेदारों व उनके समर्थकों में आक्रोश है। बाकी 23 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर पार्टी असमंजस में है। अभी इन सीटों पर सिंगल नाम की सहमति नहीं बन पाई है।
Haryana Election 2024: मुख्यमंत्री कार्यालय के 9 सिपहसालारों को नहीं मिला टिकट, लंबे समय से कर रहे थे चुनाव की तैयारी
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई नेताओं के नाम काट दिए। साथ ही लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। उन्हें टिकट की उम्मीद थी पर टिकट नहीं मिला। मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर रहे अधिकारियों को टिकट नहीं मिला। मुख्यमंत्री के सिपहसालार चुनाव लड़ने की लाइन में थे।
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहे भाजपाइयों को पार्टी से काफी निराशा मिली है। ये लोग लंबे समय से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। पार्टी से बंधे ये नेता अब किसी तरह का विरोध करने की भी स्थिति में नहीं हैं।
PU Election: कौन हैं अनुराग दलाल, जिनकी आंधी में प्रमुख छात्र संगठन चारों खाने चित, अध्यक्ष पद पर किया कब्जा
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। स्वतंत्र उम्मीदवार अनुराग दलाल ने बाजी मार ली। 45 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रमुख छात्र संगठन चारों खाने चित हो गए। अनुराग को 3433 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस उम्मीदवार रहे प्रिंस चौधरी को 3130 वोट मिले।
Haryana Election 2024: सर्वे रिपोर्ट और RSS के फीडबैक से कटे टिकट, बीजेपी ने क्षेत्रीय समीकरण को ऐसे साधा
टिकट ना मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं। लेकिन बीजेपी ने जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया है। ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट और आरएसएस के फीडबैक से टिकट कटे हैं। सर्वे में आगे रहने वाले नेताओं के बेटे-बेटियों और पार्टी बदलकर आए नेताओं को भी टिकट देने से परहेज नहीं किया है। नाराज नेताओं को पार्टी मनाने की कोशिश कर रही है।
हम नीतीश कुमार को PM कैंडिडेट नहीं कहते', आखिर KC Tyagi ने बोल दी अपने मन की बात
केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। केसी त्यागी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट नहीं कहते। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी छोटी है। उनके पास सिर्फ 12 सांसद हैं और प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों का साथ चाहिए होता है। केसी त्यागी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार थोड़े बदनाम हो गए हैं।
Jharkhand Election: झारखंड में फिर से गठबंधन करेगी भाजपा-जदयू, चिराग पासवान और मांझी की पार्टी का क्या होगा?
झारखंड में एक बार फिर से भाजपा और जदयू का चुनावी तालमेल होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू को सीटें मिलना तय है। इस पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इसे नीतीश कुमार के बढ़ते प्रभाव का असर माना जा रहा है। इससे पहले 2005 और 2009 के चुनाव में भी दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
रांची। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) की धमक आने वाले दिनों में एक बार फिर से झारखंड में बढ़ेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू को सीटें मिलना तय है। इसपर सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है।