नीतीश-तेजस्वी की मीटिंग के बाद अटकलों का बाजार गर्म, डायरेक्ट पटना पहुंच रहे जेपी नड्डा; खेला होगा?
3 सितंबर को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी। बैठक 30 मिनट तक चली। इस मीटिंग को लेकर पटना से दिल्ली तक सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा। वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पटना आ रहे हैं। वह शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ-साथ बिहार सीएम नीतीश कुमार से भी होगी।
Election 2024: इंडी गठबंधन से कौन लड़ेगा उपचुनाव? कांग्रेस और सपा में दावेदारी की जंग; बनाई रणनीति
उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपने अव्वल नेताओं को मैदान में उतारने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाई।
बाल ठाकरे और प्रमोद महाजन के फॉर्मूले पर CM का नाम तय करेगा MVA, 1995 में BJP की जगह क्यों बना था शिवसेना का मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। विपक्षी एमवीए गठबंधन में सीएम पद को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच वरिष्ठ नेता शरद पवार ने सीएम पद के लिए फॉर्मूला सेट कर दिया है। साल 1995 में भी सीएम पद के लिए ऐसा ही फॉर्मूला सामने आया था। बाल ठाकरे और प्रमोद महाजन ने मिलकर ये तय किया था।
Hemant Soren: 'चुनाव में उसे गांव में घुसने मत देना...', CM हेमंत सोरेन ने किसके लिए कही ऐसी बात?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही इसे चुनावों से जोड़ते हुए अपनी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार जब बनी तो ढेर सारी समस्याएं थीं जिनका समाधान किया गया।
गुमला। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अब तक पचास लाख लोगों को जोड़ने का काम किया गया तो भाजपावालों ने कोर्ट में केस कर दिया।
Haryana Election: टिकट कटने का गम... फूट-फूटकर रोईं पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन; BJP को चेतावनी देकर किया बड़ा एलान
BJP Candidate List भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन को बड़ा झटका लगा है। कविता जैन का टिकट कटने पर उनके समर्थकों में बड़ी नाराजगी है। वहीं कविता जैन के समर्थकों ने बुधवार को एक बैठक बुलाई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कविता जैन फूट-फूटकर रोई। अब कविता के समर्थकों ने एक बड़ा एलान किया है।
भाजपा में बगावत का 'सीरियल ब्लास्ट', इस्तीफों की लगी होड़; रणजीत चौटाला से लेकर सावित्री जिंदल तक ने छोड़ी पार्टी
Haryana Election 2024 टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। साथ ही कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। साथ ही कई नेता पहले से टिकट की आस लगाए बैठे थे उन्हें निराशा हाथ लगी है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से अपना सफर खत्म कर लिया है।
J&K Election 2024: चल संपत्ति में अल्ताफ बुखारी से अमीर हैं पत्नी, अचल संपत्ति में पति से पीछे, जानिए कितनी है संपत्ति
जम्मू-कश्मीर के नेता अल्ताफ बुखारी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र से पता चला है कि उनकी पत्नी चल संपत्ति के मामले में उनसे काफी अमीर हैं। हालांकि अचल संपत्ति में बुखारी अपनी पत्नी से आगे हैं। बुखारी के पास 4.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 97.37 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
Haryana Election 2024: सभी 28 विधायकों को टिकट देगी कांग्रेस, आज रात आ सकती है पहली सूची; 24 सीटों पर फंस रहा पेच
बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 90 विधानसभा सीटों में से 67 पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। आज रात कांग्रेस की भी पहली सूची आ सकती है। कांग्रेस ने मौजूदा सभी 28 विधायकों को टिकट दिया है। बैठक ने कांग्रेस ने 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं सिर्फ 24 सीटों पर पेच फंस रहा है।
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने सभी मौजूदा 28 विधायकों को टिकट देने जा रही है। 22 विधायकों को टिकट देने का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की तीन दिन पहले हुई बैठक में लिया जा चुका है, बाकी छह विधायकों को चुनावी रण में उतारने का निर्णय बुधवार को लिया।
Haryana Election 2024: टिकट नहीं मिलने से BJP में बगावती सुर तेज, अब रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने दिया इस्तीफा
टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। साथ ही कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। साथ ही कई नेता पहले से टिकट की आस लगाए बैठे थे उन्हें निराशा हाथ लगी है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से अपना सफर खत्म कर लिया है।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कई नेताओं के टिकट कटने से पार्टी में बगावत के सुर फूट पड़े। इसके बाद कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बीच को बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।
Bihar News: वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार बने बिहार के सूचना आयुक्त, ब्रजेश मेहरोत्रा भी लिस्ट में शामिल
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार को नीतीश सरकार में बड़ा पद दिया गया है। नीतीश कुमार ने उन्हें राज्य का सूचना आयुक्त बना दिया है। इस पद पर आने के बाद उन्हें बिहार सरकार की सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके अलावा पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को भी बिहार का सूचना आयु्क्त बना दिया गया है।
पटना। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार और पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग से दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गई। पदभार ग्रहण की तिथि से इनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।