Patna News: पटना में बनाए गए 3 नए जोन, 25 लाख लोगों को मिलेगी सहूलियत; कई थाने भी बंटे
पटना जिला को तीन नए जोन में बांट दिया गया है। जोन बांटे जाने से यहां के 25 लाख लोगों को सहूलियत होगी। सभी अंचल को मौजा हल्का और थाना क्षेत्र का विभाजित कर दिया गया है। पटना सिटी अंचल में अजीमाबाद हल्का की जगह किलेदारी अब अस्तित्व में आया है। वहीं सदर अंचल में 10 थाने और 18 मौजे होंगे।
पटना : सदर अंचल को बांटकर तीन नए अंचल पटना जिला के मानचित्र पर आ गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सरकार के निर्णय को लेकर गजट जारी कर दिया है। अंचलों में नए अंचलाधिकारी व कर्मियों की पदस्थापना होगी।
शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंह पर बांधी काली पट्टी, MVA नेताओं ने बदलापुर दुष्कर्म मामले पर दिया धरना
शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंह पर बांधी काली पट्टी, MVA नेताओं ने बदलापुर दुष्कर्म मामले पर दिया धरना
बदलापुर में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामले के खिलाफ महाविकास अघाड़ी दल के नेता आज महाराष्ट्र में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने आज अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर राज्य में बिगड़े कानून व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया। शरद पवार और सुप्रिया सुले ने पुणे रेलवे स्टेशन पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के सामने एक घंटे के मौन प्रदर्शन किया।
Jammu Kashmir Election 2024: नेकां का कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना मजबूरी, गठबंधन के पीछे आखिर क्या रही वजह?
Jammu Kashmir Election 2024: नेकां का कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना मजबूरी, गठबंधन के पीछे आखिर क्या रही वजह?
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में भी मिलकर चुनाव लड़ा था। अब विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव में अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन नहीं करती तो भाजपा के साथ पर्दे के पीछे गठजोड़ का आरोप पक्का साबित हो जाता।
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने के पीछे बड़ा सियासी खेल है।
Champai Soren: चंपई सोरेन के मामले में BJP का कितना हाथ? अब शिवराज सिंह के बयान से सियासत तेज
Champai Soren: चंपई सोरेन के मामले में BJP का कितना हाथ? अब शिवराज सिंह के बयान से सियासत तेज
झारखंड में चंपई सोरेन के सिलसिलेवार ट्वीट ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस बीच अब भाजपा नेता भी एक्टिव हो गए हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंपई सोरेन के बारे में ऐसे बयान दिया है जिससे झारखंड की सियासत तेज हो गई है। चंपई सोरेन के दर्द को उन्होंने साझा किया।
Haryana Election 2024: हरियाणा में नहीं होगा AAP और JJP का गठबंधन, दुष्यंत चौटाला व आप सांसद ने अटकलों पर लगाया विराम
Haryana Election 2024 हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी (AAP and JJP Alliance) के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टियों की शीर्ष नेताओं ने भी यह साफ कर दिया है। दुष्यंत ने कहा कि जजपा सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि जजपा के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं होगा।
जींद। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) में अभी कोई गठबंधन नहीं है। दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से इनकार किया है।
Shyam Rajak: श्याम रजक ने कब-कब मारी पलटी? लालू ने सिखाया था राजनीति का ककहरा; फिर नीतीश के बन गए थे दुलारे
Shyam Rajak: श्याम रजक ने कब-कब मारी पलटी? लालू ने सिखाया था राजनीति का ककहरा; फिर नीतीश के बन गए थे दुलारे
Bihar Politics बिहार के कद्दावर नेता श्याम रजक ने गुरुवार को लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दे दिया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजद में राष्ट्रीय महासचिव का पद संभाल चुके श्याम रजक जेडीयू में भी शामिल हो सकते हैं। श्याम रजक ने लालू की पार्टी से ही राजनीति की शुरुआत की थी।
Jharkhand News: नीतीश कुमार करेंगे सरयू राय के भाग्य का फैसला! बिहार CM के खास सिपहसलार ने बताया पूरा प्लान
Jharkhand News: नीतीश कुमार करेंगे सरयू राय के भाग्य का फैसला! बिहार CM के खास सिपहसलार ने बताया पूरा प्लान
नीतीश कुमार झारखंड में जदयू को मजबूत कराने की कोशिशों में जुटे हैं। झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम उन्होंने अपने खास सिपहसलारों को सौंपा है। पार्टी को मजबूत करने के क्रम में ही जमशेदपुर के चर्चित विधायक सरयू राय को पार्टी में शामिल कराया गया है। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सरयू राय भूमिका और सीट पर खुद नीतीश कुमार फैसला करेंगे।
Haryana Election: चौटाला का चश्मा पहन भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देगा मायावती का हाथी, जाट-दलित वोटों पर होंगी निगाहें
Haryana Election: चौटाला का चश्मा पहन भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देगा मायावती का हाथी, जाट-दलित वोटों पर होंगी निगाहें
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल ने गठबंधन किया है। बसपा और इनेलो के गठबंधन से कांग्रेस और भाजपा को कड़ी चुनौती मिल सकती है। हरियाणा में दोनों दलों के बीच यह तीसरा गठबंधन है। सबसे पहले 1996 के लोकसभा चुनाव में बसपा- इनेलो के बीच गठबंधन हुआ था। इस गठबंधन की निगाहें दलित और जाट वोटों पर रहेंगी।
करोड़पति हैं राज्यसभा कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा, मनन मिश्र पर लदा कर्ज जान रह जाएंगे हैरान; पढ़िए पूरा लेखा-जोखा
बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए से नामांकन भरने वाले उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पत्नी करोड़पति हैं। उपेंद्र कुशवाहा के पास पति-पत्नी मिलाकर कुल तीन कारें हैं। उनके पास करीब पौने दो करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। कुशवाहा के पास अचल संपत्ति भी है। वहीं भाजपा से राज्यसभा कैंडिडेट मनन मिश्र पर 25 लाख रुपये का बैंक लोन है। उनके पास आठ एकड़ जमीन है।
Bihar Politics: चाचा-भतीजे को एक साथ ले आया आरक्षण, BJP-JDU ने किया विरोध, खुलकर सामने आए चिराग-पारस
Bihar Politics: चाचा-भतीजे को एक साथ ले आया आरक्षण, BJP-JDU ने किया विरोध, खुलकर सामने आए चिराग-पारस
अनुसूूचित जातियों के आरक्षण में उप वर्गीकरण के विरोध में बुधवार को बुलाए भारत बंद का देशव्यापी असर देखने को मिला। हालांकि आरक्षण के इस मुद्दे ने एक-दूसरे के धुर-विरोधी बन चुके चाचा-भतीजे को एक साथ ले आ दिया। दरअसल चिराग पासवान और पशुपति पारस ने भारत बंद का खुलकर समर्थन किया। ऐसा तब हुआ जब भाजपा और जदयू ने भारत बंद के औचित्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया।