बीच सड़क बैठकर कीचड़ से क्यों नहाने लगे सीपीआई नेता? सामने आई वजह
बीच सड़क बैठकर कीचड़ से क्यों नहाने लगे सीपीआई नेता? सामने आई वजह
महाराष्ट्र के अहमदनगर में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) नेता संजय नांगरे ने सड़क पर हुए जलभराव को लेकर कुछ अलग अंदाज में अपना विरोध जताया। CPI नेता ने शेवगांव में प्रशासन के खिलाफ बीच सड़क पर जमे हुए पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे सड़क पर गड्ढे में भरे पानी के बीच गंदे पानी से नहाते हुए नजर आए।
- Read more about बीच सड़क बैठकर कीचड़ से क्यों नहाने लगे सीपीआई नेता? सामने आई वजह
- Log in to post comments
- 1 view
Ram Madhav: कौन हैं राम माधव, 'मिशन कश्मीर' की मिली जिम्मेदारी; क्या है बीजेपी की रणनीति?
Ram Madhav: कौन हैं राम माधव, 'मिशन कश्मीर' की मिली जिम्मेदारी; क्या है बीजेपी की रणनीति?
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election) का बिगुल बज चुका है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राम माधव (Ram Madhav) को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त
Jammu Kashmir Election: राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा टला, विधानसभा चुनाव को लेकर बनानी थी रणनीति
Jammu Kashmir Election: राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा टला, विधानसभा चुनाव को लेकर बनानी थी रणनीति
जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल फूंक चुका है। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव की तैयारियों का मंथन करने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज जम्मू कश्मीर आने वाले थे लेकिन फिलहाल उनका दौरा टल गया है। अब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कल जम्मू-कश्मीर आएंगे।
पूर्व CM चंपई सोरेन को एस्कॉर्ट कर लौट रहे जवानों की गाड़ी पलटी, पुलिसकर्मी की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
पूर्व CM चंपई सोरेन को एस्कॉर्ट कर लौट रहे जवानों की गाड़ी पलटी, पुलिसकर्मी की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
तीन दिन के दिल्ली दौरे के बाद झारखंड लौटे पूर्व सीएम चंपई सोरेन का एस्कॉट कर वापस लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी सड़क हादसे के बाद पलट गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का एस्कॉट कर लौट रहे पुलिसकर्मियों से भरा वाहन सड़क हादसे के दौरान पलट गया।
चंपई दा विभीषण तो रावण कौन है?' बन्ना गुप्ता के बयान पर भड़के सुदेश, कहा- राम भक्त हैं, ढहा देंगे लंका
'चंपई दा विभीषण तो रावण कौन है?' बन्ना गुप्ता के बयान पर भड़के सुदेश, कहा- राम भक्त हैं, ढहा देंगे लंका
Champai Soren झारखंड में पूर्व सीएम चंपई सोरेन को लेकर सियासत गर्म है। भाजपा में जाने की अटलों को चंपई सोरेन ने खारिज किया है लेकिन झामुमो द्वारा अपमान किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस बीच बन्ना गुप्ता ने चंपई को विभीषण बता दिया। जिसपर आजसू प्रमुख ने पलटवार किया है। उन्होंने बन्ना से पूछा कि अगर चंपई दा विभीषण हैं तो रावण कौन है?
Nitish Kumar Dream Project: सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्राेजेक्ट क्या है? अब तक 4 बार पहुंचकर ले चुके हैं जायजा
Nitish Kumar Dream Project: सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्राेजेक्ट क्या है? अब तक 4 बार पहुंचकर ले चुके हैं जायजा
Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लगातार निर्माण स्थल का जायजा ले रहे हैं। इसके काम शुरू होने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री यहां चार बार पहुंचकर निर्देश दे चुके हैं। मंगलवार को एक बार फिर यहां पहुंचकर उन्होंने काम का जायजा लिया। इस प्रोजेक्ट पर 550 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
Bihar Politics: इधर चिराग मंत्रालय में व्यस्त उधर चाचा पारस ने कर दिया बड़ा एलान; PM Modi का भी लिया नाम
Bihar Politics: इधर चिराग मंत्रालय में व्यस्त उधर चाचा पारस ने कर दिया बड़ा एलान; PM Modi का भी लिया नाम
Bihar News राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया पशुपति पारस एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने खगड़िया में सीटों को लेकर एक अहम घोषणा की। उन्होंने इस दौरान लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर चिराग पासवान पर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
भाजपा-कांग्रेस कर रही आरक्षण विरोधी षडयंत्र', भारत बंद पर मायावती का रिएक्शन; किया समर्थन
'भाजपा-कांग्रेस कर रही आरक्षण विरोधी षडयंत्र', भारत बंद पर मायावती का रिएक्शन; किया समर्थन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को देशव्यापी भारत बंद का एलान किया है। जिसपर कई राज्यों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा- बसपा भारत बंद का समर्थन करती है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस आरक्षण विरोधी षडयंत्र कर इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण
Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण
आरक्षण के मुद्दे पर अब जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार के सामने नई डिमांड रख दी है। मांझी ने कहा है कि राज्य सरकार अत्यंत पिछड़ी 18 दलित जातियों का उपवर्गीकरण कर 10 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराए। अगर राज्य सरकार इसे लागू नहीं करती है तो इस मुद्दे पर पटना के गांधी मैदान में 18 दलित जातियों की रैली आयोजित की जाएगी।
हर हाल में गिरफ्तार होंगे संजय सिंह, एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी कर दिया गिरफ्तारी वारंट
हर हाल में गिरफ्तार होंगे संजय सिंह, एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी कर दिया गिरफ्तारी वारंट
बलवा मार्ग जाम करने समेत अन्य मामलों में सजायाफ्ता संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी वारंट का क्रियान्वयन रोकने संबंधी प्रार्थना पत्र एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने निरस्त कर दिया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर 28 अगस्त तक न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि दोनों नेताओं को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ने बीते वर्ष तीन-तीन माह की सजा सुनाई थी।