विधेयक को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रहा विपक्ष', यूपी के मंत्री दानिश अंसारी ने लगाया आरोप
लखनऊ:- विधेयक को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रहा विपक्ष', यूपी के मंत्री दानिश अंसारी ने लगाया आरोप
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से अब तक वंचित रहे मुसलमानों को उनका हक मिलेगा। इसमें महिलाओं और पिछड़े पसमांदा मुसलमानों की सहभागिता बढ़ेगी। वक्फ अधिनियम में कई खामियां थी जो इस संशोधन के बाद दूर होंगी। विपक्ष चंद लोगों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए पूरे मुस्लिम समाज का अहित करने पर तुला हुआ है।
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार
बसपा प्रमुख मायावती मोदी सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतर आई हैं। मायावती ने कहा कि संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जिस प्रकार आशंकाएं एवं आपत्तियां सामने आई हैं उसके मद्देनजर इस बिल को बेहतर विचार के लिए सदन की स्थायी (स्टैंडिंग) समिति को भेजना उचित होगा। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार जल्दबाज न करे तो बेहतर होगा।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर संसद में अखिलेश-शाह के बीच जोरदार बहस, सपा प्रमुख के सवाल पर गृहमंत्री का पलटवार
वक्फ संशोधन बिल को लेकर संसद में अखिलेश-शाह के बीच जोरदार बहस, सपा प्रमुख के सवाल पर गृहमंत्री का पलटवार
Waqf अमेंडमेंट बिल 2024 केंद्रीय अल्पसंख्यक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा गुरुवार को संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया गया। विधेयक पेश होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव व गृहमंत्री अमित शाह के बीच बिल को लेकर जोरदार बहस हुई। सपा मुकिया ने बिल का जोरदार विरोध किया।
सीएम मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग के शुभंकर का किया लोकार्पण, बोले- प्रकृति से जो पाया उसे लौटाने का प्रयास है
सीएम मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग के शुभंकर का किया लोकार्पण, बोले- प्रकृति से जो पाया उसे लौटाने का प्रयास है पौधरो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति मातृ-सत्ता की उपासक है और पौध-रोपण अभियान को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मां का नाम देकर प्रत्येक व्यक्ति को अभियान से आत्मीय रूप से जोड़ा है। मां के नाम से अथवा उनकी स्मृति में पौधा लगाना इस बात का भी प्रतीक है कि हमने जो प्रकृति से पाया है उसे लौटाने का भी हमारे मन में भाव हैं।
100 ग्राम की ही तो बात थी बाल काट जा सकते थे', Vinesh Phogat के डिस्क्वालिफाई होने पर CM भगवंत मान ने उठाए सवाल
'100 ग्राम की ही तो बात थी बाल काट जा सकते थे', Vinesh Phogat के डिस्क्वालिफाई होने पर CM भगवंत मान ने उठाए सवाल
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विनेश के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके ताऊ और कोच महावीर फोगाट से मुलाकात की। सीएम मान ने कहा कि बात सिर्फ 100 ग्राम की ही थी उनके कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को ध्यान देना चाहिए था कि उनके बाल भी काटे जा सकते थे। उनका वजन कम करने के प्रयास भी किए जा सकते थे।
बिहार पॉलिटिक्स: क्या हिना शहाब फिर RJD से लड़ेंगी चुनाव? लालू-तेजस्वी से की 1 घंटे तक मीटिंग
बिहार पॉलिटिक्स: क्या हिना शहाब फिर RJD से लड़ेंगी चुनाव? लालू-तेजस्वी से की 1 घंटे तक मीटिंग
हिना शाहब बिहार के सिवान में सियासी अटकलें उस समय तेज हो गईं जब दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अचानक लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने पहुंच गईं। तीनों की लगभग 1 घंटे तक की सीक्रेट मीटिंग हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव से लेकर कई अहम मुद्दों पर बात हुई। बता दें कि इस बार हिना शहाब ने सिवान से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था।
Waqf अमेंडमेंट बिल: संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश, कांग्रेस बोली- ये बिल अधिकारों पर चोट
Waqf अमेंडमेंट बिल: संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश, कांग्रेस बोली- ये बिल अधिकारों पर चोट
केंद्रीय अल्पसंख्यक और कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। लोकसभा में भारी हंगामे के बीच रिजीजू ने बिल पेश किया। वहीं सरकार द्वारा बिल पेश किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि ये बिल अधिकारों पर चोट है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, क्या दिल्ली में शुरू हो रही चुनावी सुगबुगाहट
दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, क्या दिल्ली में शुरू हो रही चुनावी सुगबुगाहट
Uddhav Thackeray met Sunita Kejriwal शिवसेना (UBT) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राजधानी में दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से भी मुलाकात की। इससे पहले वह बुधवार को राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।
'हम मेहनत करने वाले लोग हैं' मोदी सरकार में लोको पायलट को क्या मिली सुविधाएं? रेल मंत्री ने राहुल गांधी को दिया जवाब
'हम मेहनत करने वाले लोग हैं' मोदी सरकार में लोको पायलट को क्या मिली सुविधाएं? रेल मंत्री ने राहुल गांधी को दिया जवाब
राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले लोको पायलटों की एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने लोको पायलटों की मुलाकात रेल मंत्री से भी करवाई थी। वहीं उन्होंने लोको पायलटों से जुड़ी समस्याओं को जानकारी रेल मंत्री को देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। राहुल गांधी के पोस्ट पर रेल मंत्री ने आकंड़ों के साथ जवाब दिया।
'मैं खुद को सक्षम नहीं पा रहा', यह कहते ही कुर्सी छोड़कर चले गए सभापति जगदीप धनखड़, राज्यसभा में क्यों मचा हंगामा?
'मैं खुद को सक्षम नहीं पा रहा', यह कहते ही कुर्सी छोड़कर चले गए सभापति जगदीप धनखड़, राज्यसभा में क्यों मचा हंगामा?
पर्लीयमेंट न्यूज़ आज राज्यसभा में महिला रेसलर विनेश फोगाट का मामला जैसे ही उठा संसद में हंगामा मच गया। विपक्ष ने कई सवाल उठाए जिससे सभापति जगदीप धनखड़ काफी नाराज हो गए। खरगे ने कहा कि सरकार ने विनेश के मामले में कुछ नहीं किया जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामे से धनखड़ काफी नाराज हो गए और कुर्सी छोड़कर चले गए।