मेहबूबा मुफ्ती: 'तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती, हमारे देश को सबक लेने की जरूरत', बांग्लादेश मामले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
मेहबूबा मुफ्ती: 'तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती, हमारे देश को सबक लेने की जरूरत', बांग्लादेश मामले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
बांग्लादेश में इस समय राजनैतिक संकट व्याप्त है शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। वहीं बांग्लादेश के हालातों पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा कि बांग्लादेश के हालातों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती है। जब आप ऐसे कानून लाते हैं जो लोगों के खिलाफ हो तो ऐसे हालात पैदा होते हैं।
हिमाचल न्यूज़: 'भाजपा आपदा में नहीं करती राजनीति', बीजेपी विधायक ने सुक्खू सरकार की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बीच भाजपा विधायक ने आपदा में हिमाचल की सुक्खू सरकार की मदद करने की बात कही है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए वह सरकार की मदद को तैयार है। भाजपा आपदा पर राजनीति नहीं करती है।
शिमला:- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर उभरी है। यहां जान माल का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। भाजपा ने आपदा में सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।
अश्विनी चौबे ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास, भाजपा के कद्दावर नेता पर कसा तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है। चौबे ने कहा कि 70 साल की उम्र के बाद सभी को चुनावी राजनीति से अलग हो जाना चाहिए। संन्यास का एलान करने के बाद चौबे ने बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा सांसद तो एक ही होता है।
बक्सर:-तीन दिवसीय 'नमन यात्रा' पर बक्सर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी 70 साल की उम्र के बाद सभी को चुनावी राजनीति से अलग हो जाना चाहिए।
केजरीवाल के जेल से बाहर आने की राह नहीं आसान, HC ने कहा- जमानत के लिए निचली अदालत जाएं दिल्ली सीएम
आबकारी घोटाले से जुड़े ईडी के मनी लांड्रिंग केस में Arvind Kejriwal को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद उनके जेल से बाहर आने की राह आसान नहीं दिख रही है। हाई कोर्ट ने सोमवार को केजरीवाल की सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही जमानत के लिए निचली अदालत जाने की बात कही।
नई दिल्ली:-आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का हाई कोर्ट ने यह कहते हुए निपटारा कर दिया कि केजरीवाल अपनी याचिका के साथ निचली अदालत में जाएं।
कांग्रेस की मानसिकता हमेशा दलित व महिला विरोधी,' गुजरात में संघवी-मेवाणी के बीच जुबानी जंग
'कांग्रेस की मानसिकता हमेशा दलित व महिला विरोधी,' गुजरात में संघवी-मेवाणी के बीच जुबानी जंग
गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा दलित व महिला विरोधी रही है। मेवाणी ने इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए संघवी को चुनौती देते हुए कहा कि गुजरात के सुरेंद्रनगर में दलितों पर एके-47 से गोली चलाने वाले व मनुस्म्रति के पुजारी संविधान विरोधी भाजपाईयों को कब से दलितों व महिलाओं की चिंता होने लगी।
MP न्यूज़: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बनकर जालसाज कथावाचक ने DGP को किया फोन, दो निरीक्षकों के तबादले के लिए बोला
MP न्यूज़: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बनकर जालसाज कथावाचक ने DGP को किया फोन, दो निरीक्षकों के तबादले के लिए बोला
ग्वालियर पुलिस ने एक जालसाज कथावाचक को अरेस्ट किया है। दरअसल जालसाज खुद को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बताकर मध्य प्रदेश के डीजीपी पर दो निरीक्षकों के तबादले का दबाव बना रहा था। इस आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया है। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही संबंधित निरीक्षकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
'केजरीवाल के प्रभाव के कारण सामने नहीं आ रहे थे गवाह', दिल्ली HC ने कहा- वह CM होने के साथ मैग्सेसे पुरस्कार धारक
'केजरीवाल के प्रभाव के कारण सामने नहीं आ रहे थे गवाह', दिल्ली HC ने कहा- वह CM होने के साथ मैग्सेसे पुरस्कार धारक
ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने की राह आसान नहीं नजर आ रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दिल्ली की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को तथ्यों की कसौटी पर कसते हुए सही करार दिया।
'लालटेन से केरोसिन निकलने लगा है', प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश कसा तंज; कहा- इतिहास में ऐसा पहली बार होगा
'लालटेन से केरोसिन निकलने लगा है', प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश कसा तंज; कहा- इतिहास में ऐसा पहली बार होगा
पिछले डेढ़ साल से बिहार में पैदल यात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक्शन में हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की लॉन्चिंग की फुल ऑन तैयारी कर ली है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने नीतीश और लालू पर सियासी हमले भी तेज कर दिए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी के गठन का एलान किया है।
CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस के हाथ लगी मेल की सच्चाई; अलकायदा वाले कनेक्शन का भी जल्द करेगी पर्दाफाश
CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस के हाथ लगी मेल की सच्चाई; अलकायदा वाले कनेक्शन का भी जल्द करेगी पर्दाफाश
बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के 17 दिनों के बाद शुक्रवार शाम एफआईआर दर्ज की जा सकी। पुलिस ने धमकी और अलकायदा के नाम से ईमेल करने वाले आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित ने अपने किसी परिचित को फंसाने के लिए इस तरह का ईमेल भेजा था।
पटना:- बिहार सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी और अलकायदा ग्रुप के नाम से ईमेल करने वाले आरोपित की पुलिस ने पहचान कर ली है।
दिल्ली को डंडे से चलाएंगे LG', क्या राजधानी में चुनी हुई सरकार नहीं? पार्षदों के 'सुप्रीम' फैसले पर संजय सिंह नाखुश
'दिल्ली को डंडे से चलाएंगे LG', क्या राजधानी में चुनी हुई सरकार नहीं? पार्षदों के 'सुप्रीम' फैसले पर संजय सिंह नाखुश
सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के मनोनित पार्षदों के मामले में सुनवाई करते हुए उपराज्यपाल द्वारा एल्डरमैन की नियुक्ति को सही ठहराया है। SC का मानना है कि Delhi Nagar Nigam में सदस्यों को नामित करने की उपराज्यपाल की शक्ति एक वैधानिक शक्ति है न कि कार्यकारी शक्ति। कोर्ट ने कहा उपराज्यपाल अपने विवेक के अनुसार कार्य कर सकते हैं। इस फैसले से संजय सिंह नाखुश हैं।