Skip to main content

इन छात्राओं ने हासिल की नीट यूजी में AIR 1, 4-4 राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र से

 

 

NEET UG 2024 Female Toppers: 

NTA द्वारा मंगलवार 4 जून को जारी जारी NEET UG 2024 परिणाम अधिसूचना के मुताबिक AIR 1 प्राप्त करने वाली टॉप 20 महिला उम्मीदवारों (NEET UG 2024 Female Toppers) में राजस्थान की प्राचिता (रोल नंबर 3918040017) तमिलनाडु की शैलजा एस (रोल नंबर 4101170046) और राजस्थान की ईशा कोठारी (रोल नंबर 3906010801) भी शामिल हैं। इन सभी ने 99.9971285 पर्सेंटाइल स्कोर अर्जित किया।

कंगना रनौत से अरुण गोविल और रवि किशन तक, किसे मिली जीत किसे हार?

Lok Sabha Elections 2024 में इस बार कई बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ा। कंगना रनौत से लेकर अरुण गोविल तक सितारों ने जहां पहली ही बार में जनता के वोट्स हासिल कर लिए तो वहीं निरहुआ से लेकर रवि किशन तक बड़े-बड़े सितारों को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत मिली या हार यहां पर देखें रिपोर्ट कार्ड-

मतगणना स्थल के अंदर और बाहर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी, अशांति फैलाने वालों पर रहेगी नजर

 

 

मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह मतगणना स्थलों पर अंदर और बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। जिलास्तर पर पुलिस शरारती तत्व और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। अगर किसी ने मतगणना के दौरान हंगामा किया या व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए।

भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना की निगरानी के लिए बनाए कंट्रोल रूम, अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहेंगे दिग्गज; रखेंगे नजर


 

लोकसभा चुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बड़ी तैयारी की है। दोनों दलों के प्रदेश पदाधिकारियों ने राजधानी स्थित अपने-अपने कार्यालय में सोमवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक की। लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों से मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा और कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया और आइटी विशेषज्ञों की टीम भी लगाई है।

पांचों सीट पर भाजपा आगे... जश्‍न शुरू... ढोल की थाप पर थिरक रहे नेता... हवा में मिला गुलाल


 

Uttarakhand Election Result 2024 उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण 19 अप्रैल को मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। देश की 18वीं लोकसभा के लिए मंगलवार चार जून को मतगणना हुई। इस दौरान उत्‍तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा ने शुरुआत के लीड ले ली। दोपहर तक यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। जिसके बाद उत्‍तराखंड की राजधानी में भाजपाइयों का जश्‍न का दौर शुरू हो गया।

चंडीगढ़ में चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस की कार्रवाई, बंसल गुट के नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्‍ता; मचा बवाल

 

Chandigarh Lok Sabha Election 2024 चंडीगढ़ में चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने पार्टी से बंसल गुट के नेताओं को निकाल दिया है। यह नेता शुरू से ही चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। नाराज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया था। पवन बंसल ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा।

चुनाव खत्म होने के बाद बिजली सस्ती होगी या महंगी? उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग को भेजा प्रस्ताव

 

विद्युत नियामक आयोग जल्द बिजली की दरों का निर्धारण करेगा। चुनाव खत्म होने के बाद इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि बिजली महंगी की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयोग को प्रस्ताव भेजा है कि वह आगे पांच साल तक आठ प्रतिशत सस्ती बिजली दी जाए क्योंकि उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों पर बकाया है।

यूपी में NDA गठबंधन को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में इंडी अलायंस ने नौ सीटों पर बनाई बढ़त; डिंपल-अखिलेश भी आगे

 

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result) की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर इंडी गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। जबकि एनडीए गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर निदर्लीय प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे है।

मतगणना के बीच आया कंगना रनौत का बयान, 'मैं कहीं नहीं जा रही, किसी और को करना होगा बैग पैक'

 

पूरे देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के रिजल्ट पर लोगों की नजर है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने दही-शक्कर खाकर इस शुभ दिन की शुरुआत की है। अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाने वालीं कंगना ने अपनी जन्मभूमि को लेकर कुछ कहा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Image removed.एक्ट्रेस कंगना रनौत

Digvijay Singh:'तो भाजपा 300 पार हो सकती है', दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव परिणाम पर कह दी बड़ी बात

 

xit Polls 2024 कांग्रेस ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया है और इसे मोदी पोल करार दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh on Exit Polls 2024) का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी एग्जिट पोल को नकारा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर भाजपा को 300 से ज्यादा सीट मिलती है तो उसका एक ही कारण हो सकता है।