Skip to main content

कर्नाटक MLC चुनाव को लेकर भाजपा ने की तीन उम्मीदवारों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट

 

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने आगामी कर्नाटक ( Karnataka ) विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए पार्टी नेताओं सीटी रवि एन रविकुमार और एमजी मुले की उम्मीदवारी की घोषणा की है । यह घोषणा भाजपा द्वारा राज्य विधान परिषद में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उठाया गया रणनीतिक कदम है । बता दें कि मतदान 3 जून को होगा और मतों की गिनती 6 जून को होगी।

चार जून के बाद प्रशासनिक फेरबदल के आसार,अफसरों के प्रदर्शन से नाराज सीएम

देहरादून समाचार

कुछ अफसरों के प्रदर्शन से सीएम धामी नाखुश हैं। इसलिए चार जून के बाद उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल के आसार हैं।

चार जून के बाद प्रदेश की धामी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ जाएगी। पिछले करीब दो महीने से विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले नौकरशाही में बदलाव का फैसला ले सकते हैं।

बनारस में ओवैसी और पल्लवी ने किया सियासी तंज

बनारस समाचार

 जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल ने यूपी-केंद्र सरकार के खिलाफ खूब सियासी कटाक्ष किए। इस दौरान दोनों नेताओं ने पीडीएम की योजनाओं को लेकर भी लोगों से आह्वान किया। 

एआईएमआईएम अध्यक्ष ‎असदुद्दीन ओवैसी व अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने मंगलवार को रेबड़ी तालाब स्थित अजहरी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों का 2014 के बाद वही हाल है, जो हिटलर के समय यहूदियों का था। कहा कि पिछड़ा दलित व मुसलमान की रहनुमाई पीडीएम ही कर सकता है। भाषण की शुरुआत नमो बुद्वाय और अस्सलाम वालेकुम से की।

राहुल गांधी ने सभा के दौरान अग्नि वीर को मंच पर बुलाया

बिहार पटना समाचार

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी आज पटना आ रहे हैं। वह पाटलिपुत्र अैर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पटना के गांधी मैदान में चुनावी सभा करेंगे।

राजस्थान: भाजपा नेता रिछपाल ने गहलोत पर साधा निशाना

 

जयपुर राजस्थान समाचार

Jaipur: भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे। कांग्रेसी नेताओं ने अपना मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थामा, इसके जिम्मेदार गहलोत ही हैं। 

उत्तर प्रदेश: राहुल-अखिलेश आज करेंगे कुशीनगर और वाराणसी में संयुक्त जनसभाएं

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की सीटों पर प्रचार कार्यक्रम जारी है। अखिलेश यादव व राहुल गांधी कुशीनगर व वाराणसी में संयुक्त जनसभाएं करेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 मई को कुशीनगर और वाराणसी में संयुक्त जनसभा करेंगे। अखिलेश यादव बांसगांव में भी जनसभा करेंगे।