Skip to main content

प्रियंका बोलीं- मोदी ने धनबल की ताकत से सरकार गिराने का प्रयास किया

 हिमाचल समाचार

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए। 

केंद्र में भी ईमानदार सरकार लानी चाहिए: प्रियंका
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 2022 में हिमाचल प्रदेश की जनता ने सच्ची और ईमानदार सरकार चुनी है। उसी तरह उन्हें केंद्र में भी ईमानदार सरकार लानी चाहिए।

मऊ में मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर बार; बोले- तालिबानी कानून लागू करना चाहती है इंडी गंठबंधन

मऊ समाचार 

मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इनकी सोच नाकारात्मक है। 

मोदी और अडानी के कारण बागवानों को सेब के सही दाम नहीं मिलते: राहुल गांधी

 

हिमाचल ब्यूरो

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के नाहन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी समेत बिजनेसमैन अडानी और अंबानी पर भी जुबानी हमला बोला। राहुल गांधी थोड़ी देर में ऊना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यूपी: भाजपा ने पूर्वांचल में झोंकी ताकत, आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, योगी की भी सभाएं

लखनऊ समाचार

PM Modi: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में अब यूपी की 13 सीटें बची हैं। इन सीटों को जीतने के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की सीटों पर धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में पीएम रविवार को भी पूर्वांचल की सात सीटों के लिए तीन चुनावी सभाएं करेंगे। ये चुनावी सभाएं मीरजापुर, मऊ एवं देवरिया में होंगी।

राजधानी में सबसे कम 53.86% मतदान नई दिल्ली में हुआ, उत्तर-पूर्व दिल्ली में सर्वाधिक 62.87% वोटिंग

दिल्ली समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मतदान में पिछड़ गई और सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए 58.70 फीसदी वोटरों ने ही मतदान िकया। यह पिछले दो चुनावों से भी कम रहा। शनिवार को छठे चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर हुए 61.56% मतदान से भी कम रहा। राजधानी में सबसे कम 53.86% मतदान नई दिल्ली में हुआ, जबकि उत्तर-पूर्व दिल्ली में सर्वाधिक 62.87% वोटिंग हुई। 

सुखबीर बादल ने 1984 के ताजा किए घाव, बोले- ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर कांग्रेस को न दें वोट

सुखबीर बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब की पुरानी तस्वीर लेकर मंच पर पहुंचे। यह तस्वीर उस समय की है जब इंदिरा गांधी के शासन में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था। इससे अकाल तख्त को काफी नुकसान पहुंचा था। सुखबीर बादल ने कहा कि 1 जून को ही साल 1984 में इसी दिन शुरू किए ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40 वीं बरसी है।