Skip to main content

चुनाव से पहले भाजपा का बागियों पर एक्शन, रणजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

हरियाणा में भाजपा ने पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे संदीप गर्ग को भी पार्टी से निष्काषित किया गया है। इससे पहले कांग्रेस भी 24 बागियों को पार्टी से निकाल चुकी है।

उदयनिधि के उपमुख्यमंत्री बनने पर फिर उछला सनातन पर दिया बयान, BJP ने पूछा- क्या मंदिरों में जाना बीमारी है?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद पिछले साल सनातन धर्म को लेकर उनका दिया गया बयान फिर सुर्खियों में आ गया है। भाजपा ने विपक्षी गठबंधन के अन्य दलों से पूछा है कि क्या वह इस बयान का समर्थन करते हैं। साथ ही पार्टी 

उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भाजपा ने एक बार फिर सनातन धर्म पर दिए गए पुराने बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। भाजपा ने इस मुद्दे पर आईएनडीआई गठबंधन से स्पष्टीकरण की भी मांग की।

'कौन होगा महायुति का नया CM?', कांग्रेस ने कसा तंज; कहा- मंगलवार तक फाइनल हो जाएगा MVA का सीट बंटवारा

 कांग्रेस ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी अगले एक से दो दिन में सीट बंटवारे को लेकर बैठक करेगा और फॉर्मूला फाइनल भी कर लिया जाएगा। साथ ही महायुति पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उनके पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा भी है। साथ ही बदलापुर एनकाउंटर मामले में भी कांग्रेस ने शिंदे सरकार पर सवाल उठाए हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने रविवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी अगले सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर अपनी बातचीत पूरी कर लेगा।

'भयावह योजना बेनकाब', निर्मला सीतारमण पर FIR को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस; कहा- वित्तमंत्री ने अकेले नहीं लिया फैसला

चुनावी बॉन्ड को लेकर विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। बेंगलुरू की एक कोर्ट की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा है कि इसने पार्टी के असली चरित्र और भयावह योजना को बेनकाब कर दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कथित रूप से धन उगाही के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि इसने पार्टी के असली चरित्र को बेनकाब कर दिया है।

झारखंड की सियासत में चिराग पासवान की एंट्री, हेमंत सोरेन के खिलाफ भरी हुंकार; कहा- यहां बने LJP आर समर्थित सरकार

झारखंड की सियासत में अब लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान की एंट्री हो गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि यहां लोजपा रामविलास के समर्थन से सरकार बननी चाहिए। चिराग ने कहा कि झारखंड के युवा आज हताश हैं। लोगों को रोजगार और पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। यह झारखंड की अस्मिता की लड़ाई है जिसे लोजपा रामविलास लड़ेगी।

'पूरी तरह से जंगल राज, राजधानी में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग', केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह को घेरा

रंगदारी मांगने संबंधी धमकी भरी कॉल्स व फायरिंग करने की लगातार बढ़ रही घटनाओं से दिल्ली के व्यापारी दहशत में हैं। राजधानी में बिगड़ती राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूरी तरह से जंगल राज है इससे राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! उद्धव गुट ने बताया कब आएगी उम्मीदवारों की पहली सूची

महाराष्ट्र में विपक्षी नेता शिंदे सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। अब एमवीए में सीट शेयर का फॉर्मूला तय हो गया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बताया कि जल्द ही एमवीए की पहली सूची जारी हो जाएगी। दानवे ने ये भी कहा कि भाजपा के लोग तो पहले ही हार मान चुके हैं और अब वो कम सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे। 

निगम चुनाव को लेकर AAP और BJP के बीच टकराव; अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। आप का आरोप है कि भाजपा ने गलत तरीके से चुनाव कराए हैं जबकि भाजपा का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया एमसीडी एक्ट के नियमानुसार पूरी हुई है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

अखिलेश के मठाधीश वाले बयान पर भड़की अपर्णा यादव, बोलीं- विपक्षियों पर अनर्गल टिप्पणी कर राजनीति न चमकाएं सपा मुखिया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश वाले बयान पर अपर्णा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और विपक्षियों पर अनर्गल टिप्पणी करके अपनी राजनीति नहीं चमकानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भी आपत्ति जतानी चाहिए थी।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; मुश्किल होगी जीत की राह!

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव परमानंद गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसके पीछे समाजवादी पार्टी पर वैश्य समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अब पार्टी की आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव परमानन्द गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।