दिल्ली में कारोबार करना होगा अब और भी आसान, आतिशी सरकार निवेशकों को देगी 'सिंगल विंडो' की सुविधा
दिल्ली सरकार ने निवेशकों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए सिंगल विंडो सिस्टम (एसडब्ल्यूएस) की शुरुआत की है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आवेदनों की मंजूरी को सरल बनाने काम के बोझ को कम करने और क्षेत्र विशिष्ट सुधारों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य नियमों को और अधिक प्रभावी बनाना प्रोजेक्ट को समय सीमा में तेजी से पूरा करना है।
बिहार में स्मार्ट मीटर पर सियासी पारा हाई! RJD ने रखी बड़ी डिमांड; क्या करेंगे CM नीतीश कुमार
बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद ने सरकार से स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जांच कराने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि बिना लोगों की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से पूछा है कि आखिर आम जनता को बिना विश्वास में लिए जबरिया स्मार्ट मीटर क्यों लगाया जा रहा है?
पटना। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बयान के बाद अब राजद ने स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाए हैं। राजद ने कहा है कि सरकार स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जांच कराए। गड़बड़ी पकड़ में आ जाएगी।
नए टारगेट के साथ पटना पहुंचे जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी शनिवार को पटना पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और अब प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्हें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित करना है। बता दें कि जेपी नड्डा लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।
केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, दिल्ली में यहां हो सकता है नया ठिकाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी के कई विधायक पार्षद कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक-आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं। वहीं केजरीवाल ऐसे घर की तलाश में हैं। जो विवाद मुक्त हो।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़ लग गई है।
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को दो हजार रुपये, और क्या-क्या किए वादे?
हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं। पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा का एलान किया गया। पत्रकरों को कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। 25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये मिलेंगे। जानिए कांग्रेस ने और क्या-क्या वादे किए...
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र लॉन्च किया है। सात गारंटी के बाद कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए हैं। 40 पन्नों के घोषणापत्र में 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है।
हेमंत सोरेन के स्टाइल में दिखीं कल्पना, विपक्ष से बोलीं- 'रोकना तो दूर, बाल भी बांका नहीं कर सकते
सरायकेला के काशी साहु कॉलेज मैदान में मंईयां सम्मान यात्रा की सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाग लिया। कल्पना सोरेन ने ओडिया संथाली और हिंदी में भाषण दिया जिसमें उन्होंने हेमंत सरकार की महिलाओं को सम्मान देने की योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है।
अरविंद केजरीवाल: 'पूर्व सीएम ऐसे आदेश दे रहे थे जैसे', कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने सवालों की लगाई झड़ी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी की सीएम आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल द्वारा सड़कों का निरीक्षण करने को एक नाटक बताया। साथ ही कई गंभीर सवाल भी किए। कांग्रेस नेता ने पूछा कि तब आप कहां थे जब 40 से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी।
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण करना कोरा ड्रामा है।
MCD में खींचतान के बीच स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में BJP ने मारी बाजी, AAP प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट
दिल्ली नगर निगम (MCD) में खींचतान के बीच भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में बाजी मार ली है। सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया जिससे भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह को निर्विरोध जीत मिली। स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसके साथ भाजपा के पास अब पैनल में 10 सदस्य हैं जबकि आप के पास केवल आठ हैं।
Land For Job Scam: लालू यादव ही मुख्य साजिशकर्ता, चार्जशीट में ED का दावा, परिवार पर भी गंभीर आरोप
लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें लालू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने रिश्वत के तौर पर प्लॉट लिए थे।
पटना। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें लालू यादव को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।
'उन्होंने हालात बदल दिए', Rahul Gandhi के फैन हुए सैफ अली खान, कांग्रेस MP की तारीफ में और क्या बोले एक्टर?
Saif Ali Khan Praise Rahul Gandhi एक्टर सैफ अली खान से पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल में वो कौन से नेता हैं जो भारत के भविष्य के लिए बेहतर हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ अली खान ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने जो किया है वह भी बहुत प्रभावशाली है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ की है। एक्टर ने यह भी बताया कि वो आखिर क्यों राहुल गांधी को एक प्रभावी नेता मानते हैं। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि मुझे ईमानदार और बहादुर नेता पसंद है।