राहुल से क्यों नाखुश हैं उमर अब्दुल्ला? बोले- कांग्रेस ने उतना काम नहीं किया, उम्मीद है कि जम्मू पर भी ध्यान देंगे
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस ने राहुल गांधी से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने चुनाव में उतना काम नहीं किया जितनी उम्मीद थी। इस तरह के बयान से गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस 32 व नेकां 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पांच पर फ्रेंडली फाइट है।
'उनके प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', राजनयिकों के दौरे पर भड़के उमर अब्दुल्ला; राहुल गांधी को भी दी सलाह
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के केंद्र के फैसले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत का आंतरिक मामला है और विदेशियों को यहां चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए बुलाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है।
कंगना रनौत ने मांगी माफी, कृषि कानूनों पर लिया यूटर्न; मंडी सांसद बोलीं- आई टेक माय वर्ड्स बैक...
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के तीनों कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग के बाद से विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच मंडी सांसद ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है। कंगना रनौत ने कहा कि अगर में बयान से किसी को बूरा लगा हो तो उसके लिए खेद है मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।
शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीनों कृषि कानून को फिर से लागू करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की थी। कंगना के इस बयान के बाद से विवाद होने लगा है। विपक्षी नेता कंगना के इस बयान को लेकर लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं।
'पार्टी में खूनी संघर्ष शुरू हो जाएगा', मनोहर लाल ने कांग्रेस को सीएम फेस घोषित करने की दी चुनौती
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी भाजपा के सभी प्रत्याशियों को सीएम पद की दावेदारी चाहिए इससे वोट प्रतिशत बढ़ता है। मनोहर लाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर दम है तो वह सीएम का चेहरा घोषित करे। चेहरा घोषित करते ही कांग्रेस में खूनी संघर्ष शुरू हो जाएगा।
Haryana Election: 'जो अपनों के नहीं हुए आपके क्या होंगे', युवाओं और वंचितों के मुद्दे पर भिड़े नायब सैनी और राहुल गांधी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। नायब सैनी ने कांग्रेस पर वंचित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पर्ची-खर्ची से युवाओं के भविष्य का सौदा कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए युवाओं के विदेश जाने के मुद्दे को उठाया है।
'कंगना ने किसानों का किया अपमान', AAP ने मंडी सांसद पर बोला हमला, कहा- जानबूझकर भाजपा दिलवा रही भड़काऊ बयान
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को दोबारा लाने की बात कहकर किसानों का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा की है। आप ने कहा कि भाजपा अपने सांसदों से जानबूझकर भड़काऊ बयान दिलवा रही है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग की है।
चंडीगढ़। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानून, 2020 को दोबारा लाने की बात पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि भाजपा सामाजिक तनाव पैदा करने के लिए अपने सांसदों से जानबूझकर भड़काऊ बयान दिलवा रही है।
Arvind Kejriwal: 'क्या BJP का सरकारें गिराना उचित है', केजरीवाल की RSS प्रमुख को चिट्ठी; पूछे 5 सवाल
Arvind Kejriwal on Mohan Bhagwat अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिक्र करते हुए पांच सवाल पूछे हैं। पहले सवाल में पूर्व सीएम में ED-CBI का गलत मंशा से इस्तेमाल करने का जिक्र किया है। लेख के माध्यम से पढ़िए AAP के नेता के सभी सवाल
Mukesh Sahani: विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी का बड़ा एलान, सियासी पारा हाई, इस पार्टी की बढ़ा दी टेंशन
Bihar Politics विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान से बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वह 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को आईटी क्षेत्र में मजबूत होने की जरूरत है ताकि हम लोग पार्टी का विस्तार तेजी से कर सकें।
UP Politics: 'भाजपा राज में कमिश्नरेट दरअसल करेप्शनरेट बन गए हैं', जीएस धर्मेश के सवाल पर अखिलेश हुए हमलावर
Agra News धर्मेश के पुलिस पर सवाल के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मौका मिल गया। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट की और सरकार पर करारे हमले किए। बता दें कि आगरा से बीजेपी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा था कमिश्नरेट नहीं कमीशन की रेट। आगरा में पुलिस भूमाफिया से मिली है और हर काम का रेट फिक्स है।
Jharkhand News: झारखंड में BJP लाएगी 'गोगो दीदी योजना', मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने की तैयारी
BJP Gogo Didi Yojana झारखंड में सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी गोगो दीदी योजना शुरू करेगी जिसमें बालिका के जन्म पर मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि मिलेगी। इसके अलावा फूलो झानो योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इन योजनाओं की घोषणा करेंगे। भाजपा के संकल्प पत्र में इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी।