Skip to main content

Darbhanga AIIMS: दरभंगा एम्स के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ, CM नीतीश व PM मोदी जल्द रखेंगे नींव

दरभंगा में एम्स निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। नीतीश सरकार ने मंगलवार को दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए बची हुई जमीन का भी हस्तांतरण कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की मौजूदगी में स्वास्थ्य के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा ने एम्स दरभंगा के कार्यपालक निदेशक को 37.31 एकड़ जमीन के कागजात सौंप दिए।

पटना। पटना के बाद दरभंगा में एम्स निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए बची हुई जमीन का हस्तांतरण भी मंगलवार को कर दिया।

'जनता को एक लाख करोड़ का लगेगा चूना', महंगी बिजली के बहाने AAP ने BJP और केंद्र पर बोला हमला

AAP के नेता संजय सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक योजना के तहत महाराष्ट्र में 6600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया जिसमें थर्मल और सौर ऊर्जा का टेंडर एक साथ निकाला गया। यह टेंडर अदाणी को मिला और उन्हें 25 साल तक बिजली का चार रुपये यूनिट पर काम दिया गया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। आप नेता संजय सिंह ने महाराष्ट में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर सवाल उठाया।

Delhi New CM Atishi: 'अरविंद केजरीवाल फिर से बनें दिल्ली के मुख्यमंत्री', CM आतिशी ने हनुमान जी से मांगा आशीर्वाद

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अरविंद केजरीवाल को अगली बार फिर मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगा है। इससे पहले जेल से आने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी इसी मंदिर पहुंचे थे। आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर 23 सितंबर को कार्यभार संभाला है।

खतरा मंडरा रहा', चुनाव से पहले गिरिराज का नीतीश कुमार को क्लियर मैसेज; MLA-MLC का मिला साथ

बेगूसराय में बाढ़ से एक लाख हेक्टेयर फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेगूसराय को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। गंगा और गंडक नदी के बांध पर अत्यधिक दबाव से बेगूसराय शहर पर भी खतरा मंडरा रहा है। गिरिराज सिंह को एमएलसी और विधायक का भी साथ मिला है।

कुमारी सैलजा या भूपेंद्र हुड्डा? सीएम फेस को लेकर जूझ रही कांग्रेस; हाईकमान ने दिया मान-सम्मान का भरोसा

Haryana Election हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस अपनी दिग्गज नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी दूर करने में कामयाब नहीं हो पाई है। सैलजा की नाराजगी के चलते मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना हरियाणा दौरा रद्द कर दिया। चुनाव नतीजों के बाद हाईकमान ने उनके राजनीतिक कद का पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिलाया है।

'कोई नाराजगी नहीं, सैलजा तो बहन हैं', हुड्डा बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां

भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में सत्ता में आने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार पर 2 लाख पक्की भर्तियां करने का वादा किया है। पार्टी ने पेपर लीक और भर्ती माफिया के सफाए का भी संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सैलजा बहन हैं उनसे कोई नाराजगी नहीं है।

Hemant Soren: सीएम सोरेन चतरा और कोडरमा को देंगे बड़ा गिफ्ट, 15 अरब रुपयों से बदल जाएगी शहरों की सूरत; पढ़ें डिटेल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 सितंबर को चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वे चतरा और कोडरमा जिले की 15 अरब रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक लाख से अधिक लाभार्थियों के बीच विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द, हुड्डा और उदयभान संबोधित करेंगे रैली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पुलिस लाइन में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह दौरा रद्द हुआ है। जानकारी के अनुसार हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा रद्द हुआ है। 

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह और बगावत खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामले में सोनीपत के विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे जयतीर्थ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद अब राई में भीतरघात की स्थिति बन सकती है।

सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा झटका लगा है।

Kumari Selja ने मनोहर लाल का ऑफर ठुकराया, बोलीं- मुझे नसीहत न दें, सैजला की रगों में कांग्रेस का खून है

Kumari Selja Row कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा क्या कांग्रेस में बनी रहेंगी या बीजेपी ज्वाइन करेंगी? इस सवाल पर लगाई जा रहीं सभी अटकलों से पर्दा उठ गया है। कुमारी सैलजा ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और कहीं नहीं जा रही है। मेरी रगों में कांग्रेस का खून है। मैं कभी भी बीजेपी में नहीं जा सकती।