Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण में अखिलेश-ओवैसी के खिलाफ याचिका निरस्त, हेट स्पीच का लगा था आरोप
ज्ञानवापी प्रकरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली याचिका को वाराणसी की अदालत ने खारिज कर दिया है। इन नेताओं पर हिंदू समाज के प्रति घृणा फैलाने का आरोप था। सुनवाई के दौरान ओवैसी के वकील ने बयान को हेट स्पीच मानने से इन्कार किया था।
'370 खुदा का फरमान नहीं, एक दिन बहाल होकर रहेगा', अमित शाह पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार
नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अनुच्छेद 370 संबंधी बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 भी एक दिन वापस बहाल होगा। यह कोई खुदा का फरमान नहीं है जो यह हटाने के बाद दोबारा बहाल नहीं हो सकता।
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। अनुच्छेद 370 भी एक दिन वापस बहाल होगा। यह कोई खुदा का फरमान नहीं है, जो यह हटाने के बाद दोबारा बहाल नहीं हो सकता।
Haryana Election: चुनाव से पहले ही टूट जाएगा इनेलो-बसपा-हलोपा का गठबंधन! अचानक हो गया बड़ा 'खेल
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो-बसपा और हलोपा के बीच हुआ गठबंधन टूटने के कगार पर है। दरअसल बीते रविवार को हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने बयान दिया था कि चुनाव जीतने के बाद गठबंधन भाजपा के साथ सरकार बनाएगा। इस पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि यह बयान उनका निजी है और इससे इनेलो-बसपा का कोई लेना-देना नहीं है।
Maharashtra Election: सीट बंटवारे पर मैरेथन बैठक करेगा MVA, तीन दिन चलेगा मंथन का दौर; राउत बोले- अब सब फाइनल होगा
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन सहयोगी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 18 से 20 सितंबर तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाली सीटों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और इस बैठक के दौरान एक बार तय किया गया फॉर्मूला अंतिम होगा।
'सपा मुखिया गुंडाें के सरगना' पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; कहा- कानून व्यवस्था सुधरी
दोपहर के बाद बिचपुरी सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करने पहुंचे। सपा मुखिया के बयानों पर जयवीर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होते ही अखिलेश यादव के दर्द होने लगता है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
आगरा। स्वच्छता सेवा अभियान के शुभारंभ के बाद प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है।
'जिन्ना की तरह काम कर रहे राहुल गांधी', कांग्रेस नेता पर क्यों भड़के हरदीप पुरी? बड़ा आरोप भी लगाया
सिखों से जुड़े राहुल गांधी के बयान पर बवाल अभी थम नहीं रहा है। अब केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर जिन्ना जैसी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। पुरी ने कहा कि राहुल गांधी देश को रक्तरंजित करना चाहता हैं और विभाजनकारी आख्यान को बढ़ावा देना चाहता है। पुरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
वोट के लिए फारूक अब्दुल्ला ई-रिक्शा पर सवार, कोई घोड़े तो कोई पैदल ही नाप रहा पहाड़; दिखा प्रचार का अनोखा रंग
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में प्रचार के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ई-रिक्शा से प्रचार कर रहे हैं तो डोडा भद्रवाह किश्तवाड़ रियासी जिलों के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रत्याशी घोड़ों पर सवार होकर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। जम्मू शहर की संकरी गलियों में प्रत्याशी पैदल ही घूम रहे हैं।
कश्मीरी हिंदुओं की सूनी गलियों में गूंज रहा ‘घर वापसी’ का नारा, इस बार का चुनाव दे रहा बदलाव का संकेत
हब्बाकदल में इस बार चुनावी सरगर्मी कुछ अलग ही है। कश्मीरी हिंदू मतदाता उत्साहित हैं। भाजपा इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। नेकां भी अपना गढ़ बताने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। में 16 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें तीन कश्मीरी हिंदू हैं।
'उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं', सैलजा के खिलाफ बोलने वालों को भूपेंद्र हुड्डा ने दिया अल्टीमेटम
Haryana Election 2024 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी सैलजा के बारे में विवादित टिप्पणी करने वालों के लिए कहा है कि उनका पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सैलजा हमारी बहन हैं और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। विरोधी दल जानबूझकर समाज को बांटने की साजिशें रच रहे हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया।
तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, नीतीश कुमार को लेकर दिया विवादित बयान; JDU को आएगा गुस्सा!
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार अंधे बहरे और गूंगे हो चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब कुछ दिखाई नहीं देता है दिखता भी है तो बोलते नहीं। तेजस्वी ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथ लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के सबसे बड़े दुश्मन हैं।