Jammu Kashmir Election: 'कुर्सी की हवस इतनी ज्यादा है...', महबूबा मुफ्ती ने NC के साथ गठबंधन न करने की बताई वजह
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नेकां को लेकर एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि नेकां को केवल कुर्सी की हवस है। इसलिए पार्टी ने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया। हालांकि उन्होंने पूरी कोशिश की थी कि सबके साथ मिलकर दिल्ली से लड़ा जाए।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं नेकां के साथ मिलकर चलना चाहती थी, मैंने कोशिश की थी कि हम इकट्ठा चलें।
'क्या राम मंदिर पर बुलडोजर चलेगा?' कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल; UP पुलिस ने क्या कहा?
कांग्रेस के कई नेता अपनी बयानबाजी से पार्टी को बार-बार कटघरे में फंसाते रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज के एक बयान पर बवाल मचा है। दरअसल उदित राज ने एक पोस्ट कर राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने का पूछा है जिसपर लोगों ने भी नाराजगी जताई।
राम मंदिर पर कांग्रेस के कई नेता अपनी बयानबाजी से पार्टी को बार-बार कटघरे में फंसाते रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज के एक बयान पर बवाल मचा है। दरअसल, उदित राज ने एक पोस्ट कर राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने का पूछा है।
Delhi New CM: केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का नया सीएम? PAC मीटिंग से पहले अधिकारियों के कान खड़े
अरविंद केजरीवाल के 15 सितंबर को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके बाद से दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहीं गतिविधियों पर अधिकारी भी नजर रख रहे हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आज शाम आम आदमी पार्टी की पीएसी बैठक होगी।
Haryana Election: '8 अक्टूबर से पहले हरियाणा छोड़ दो', अपराधियों को भूपेंद्र हुड्डा की चेतावनी; BJP पर भी कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे बदमाशी छोड़ दें या फिर हरियाणा छोड़कर चले जाएं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं और किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
Haryana Election 2024: गोपाल कांडा ने इनेलो-बसपा के लिए कर दिया 'खेल', कहा- जीतने के बाद BJP को देंगे समर्थन
हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा ने एक सियासी बयान देकर अपने विरोधी दलों को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो-बसपा और हलोपा का गठबंधन चुनाव जीतने के बाद भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे। गोपाल कांडा के इस बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में तंज कसा।
केजरीवाल ने क्यों छोड़ी CM की कुर्सी? इन प्वाइंट्स से समझिए इस्तीफा देने के पीछे की रणनीति; BJP की बढ़ाई टेंशन
राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से क्यों इस्तीफा देने की घोषणा की है। इसके पीछे आम आदमी पार्टी AAP की बड़ी रणनीति है। इससे पहले 2015 में भी केजरीवाल के इस्तीफा देने पर आप को बड़ा फायदा मिला था। अब केजरीवाल द्वारा इस्तीफा का एलान करने के पीछे क्या प्लान है इन प्वाइंट्स में समझिए।
नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा कर बड़ा दांव खेला है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा कर केजरीवाल ने विरोधियों को जवाब देने के साथ जनता की अपने साथ और मजबूती से जोड़ने का प्रयास किया है।
दिल्ली को नया मुख्यमंत्री ही नहीं... दो नए मंत्री भी मिलेंगे, AAP की पीएसी की बैठक में लगेगी मुहर
अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को एक बड़ी घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिनों के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली की जनता से नए सिरे से जनादेश की मांग करेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वह मतदाताओं से नए सिरे से समर्थन के बिना मुख्यमंत्री के पद पर बने नहीं रहेंगे।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के एलान के बाद नए सीएम के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाकर चौंका सकती है।
रवनीत बिट्टू एहसान फरामोश आदमी', राहुल गांधी को आतंकी कहने पर भड़के पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को आतंकी बताए जाने वाले बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिट्टू पर हमला बोलते हुए कहा कि बिट्टू को राहुल गांधी ने तीन बार लोकसभा चुनाव जिताया है। बिट्टू को ऐसा बयान देने से पहले शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिट्टू एहसान फरामोश आदमी हैं।
कौन होगा नया सीएम? सौरभ भारद्वाज ने बताई दिल्लीवासियों के मन की बात
नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को फंसाया जा रहा है। दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल ही सीएम बने। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल ही दिल्ली के सीएम बनें। पढ़िए सौरभ ने और क्या-क्या कहा है?
नई दिल्ली।आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आज यानी सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि केजरीवाल को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
आज दिल्ली के लिए बड़ा दिन? केजरीवाल के घर जा रहे सिसोदिया; नए CM को लेकर मिल सकता है ताजा अपडेट
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। उनके इस एलान के बाद दिल्ली में राजनीतिक पारा काफी चढ़ गया है। अब आम आदमी पार्टी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री किसे बनाएगी? इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल शिक्षा मंत्री आतिशी या परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पर दांव लगा सकते हैं।