Skip to main content

Ajit Pawar का इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना, बोले- कुछ लोग खास समुदाय को निशाना बना रहे

अजित पवार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है। अजित पवार का निशाना भाजपा विधायक नितेश राणे पर था जिन्होंने हिंदुओं के साथ ही व्यापारिक लेन-देन करने की बात कही थी।

पुणे:- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज इशारों-इशारों में भाजपा पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है।

नोएडा DM के 'एक्स' अकाउंट से राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज; विवाद के बीच IAS ने बताई वजह

Noida DM नोएडा के जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इस मामले में प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करा दी है और साइबर सेल जांच में जुट गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद जिलाधिकारी की एक्स आइडी से श्रीनेत और राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

Arvind Kejriwal: 'आज आशीर्वाद लेने हनुमान मंदिर जाऊंगा', अरविंद केजरीवाल ने किया 'एक्स' पर पोस्ट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली कोर्ट ने उन्हें कुछ जरूरी शर्तों के साथ रिहा किया। आज सुबह मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां पर भगवान का आर्शिवाद लेंगे। केजरीवाल के जेल से बाहर आने से AAP को जरूर मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें कुछ जरूरी शर्तों के साथ बेल दिया। इस दैरान केजरीवाल सीएम दफ्तर भी नहीं जाएंगे। जेल से बाहर आने से आम आदमी पार्टी को संगठन स्तर पर जरूर बड़ी राहत मिली है।

'महाराष्ट्र चुनाव के बाद नायडू-नीतीश करेंगे बड़ा खेला' पूर्व CM ने कर दिया बड़ा दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होगा और इसका असर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की स्थिरता पर भी पड़ेगा। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विपक्ष के एमवीए गठबंधन में तनाव पर उन्होंने कहा कि अब तक फॉर्मूला यह रहा है कि सबसे अधिक सीटों वाली पार्टी को पद मिलता है।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी दल और महायुति गठबंधन ने पूरा जोर लगा दिया है। इस साल के अंत महाराष्ट्र चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दलों ने नेता राज्य में चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

वित्त मंत्री और व्यवसायी की बातचीत के वीडियो पर गरमाई सियासत, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने मांगी माफी; पढ़ें पूरा मामला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एक होटल व्यवसायी के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर अब सियासत गरमा गई है। द्रमुक कांग्रेस और अन्य विपक्षों दलों ने मामले को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया था। बात बढ़ने के बाद अब तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने इस पर माफी मांगी है। जानिए क्या है पूरा मामला।

देश के लिए हिन्दू समाज का… जनता सब जान चुकी है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रयागराज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हिन्दू समाज का एकजुट होना देश के लिए जरूरी है। उन्होंने हिमाचल में वक्फ बोर्ड के अवैध निर्माण को गिराने के मामले का उदाहरण दिया। सिंह ने विपक्ष पर देश की गरिमा को गिराने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी तानाशाही सरकार चाहती है लेकिन जनता उन्हें सत्ता नहीं देगी।

प्रयागराज। देश के लिए हिन्दू समाज का एकजुट होना जरूरी है। हिमाचल में इसकी बानगी देखने को मिली, जिसका परिणाम हुआ कि वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा। मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने को राजी होना पड़ा। 

Arvind Kejriwal Bail: सत्य की शक्ति से टूटे तानाशाह की जेल के ताले, पढ़ें- रिहाई पर AAP नेताओं ने क्या कहा?

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट की है। मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा समेत कई नेताओं ने बड़े बयान दिए हैं। पढ़िए आखिर आप नेता ने केजरीवाल की जमानत पर क्या-क्या लिखा है।

नई दिल्ली।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप नेताओं ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। 

झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई', दिल्ली CM की जमानत पर बोले सिसोदिया, सुनीता केजरीवाल ने कहा- AAP को...

वहीं दूसरी तरफ पत्नी सुनीता केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का बयान आया है। बता दें दिल्ली के सीएम बीते 6 माह से शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने अपने पति को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बधाई दी और तिहाड़ जेल में बंद अन्य नेताओं की रिहाई की कामना की।

UP News: वह पहले ज्ञानार्जन करें… अखिलेश यादव के ‘मठाधीश-माफिया’ वाले बयान पर संतों ने दी नसीहत

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माफिया और मठाधीश में ज्यादा फर्क न होने का बयान दिया है जिस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अखिलेश यादव को सनातन धर्म और उसकी परंपराओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और मठ परंपरा की योग्यता का ज्ञानार्जन करना चाहिए।

West Bengal: ममता के मनाने के बाद भी TMC सांसद ने नहीं बदला फैसला, जगदीप धनखड़ को सौंपा इस्तीफा; बताई वजह

आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर सार्वजनिक रूप से ममता सरकार पर सवाल उठा चुके टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने आखिरकार अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि अब वह बोलने और लिखने के लिए स्वतंत्र हैं।