मुंबई के अस्पताल में हुई लालू यादव की एंजियोप्लास्टी, दो दिन पहले हुए थे भर्ती
एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के अनुसार लालू यादव हृदय संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे जिसके बाद 10 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी के बाद अब एक से दो दिन में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
हरियाणा में चुनाव के बीच फोगाट फैमिली में 'दंगल', भतीजी विनेश के राजनीति में जाने से क्यों नाराज हैं ताऊ महावीर?
हरियाणा में चुनाव के बीच ओलंपियन विनेश फोगाट राजनीति में उतर तो आई है लेकिन उनके इस कदम से ताऊ महावीर खुश नहीं है। महावीर फोगाट का कहना है कि विनेश ने राजनीति में आने की जल्दबाजी की है। उसे अभी एक और ओलिंपिक की तैयारी करनी चाहिए थी। विनेश की बहन बबीता फोगाट की भी इसी तरह की राय है।
चंडीगढ़। कुश्ती में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की फोगाट फैमिली में आजकल दंगल चल रहा है। इसकी वजह ओलिंपियन विनेश फोगाट हैं, जो अपने गुरु महावीर फोगाट की अनिच्छा के बाद भी कांग्रेस की राजनीति में आई हैं।
केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या नहीं? सुप्रीम कोर्ट 13 सितंबर को सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट 13 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। सीएम केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रहेंगी।
नई दिल्ली। आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 13 सितंबर को फैसला सुनाएगा।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की नई रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, पुलिस की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भी उठाया सवाल
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसने सभी लोगों को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पटना में पिछले छह महीने में हत्या की 175 घटनाएं हुईं हैं। इसको लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है। इसके साथ उन्होंने एक सुझाव भी दिया है।
पटना। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। एक ओर वे मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाएं करने में जुटे हैं तो दूसरी ओर प्रदेश की विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का मौका भी नहीं छोड़ रहे।
'उनके दिमाग के दरवाजे खुल जाएंगे' राहुल गांधी के 'राजा' वाले बयान पर क्यों भड़के LG मनोज सिन्हा?
कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने जम्मू संभाग के रामबन जिले में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को राजा कहकर तंज कसा। मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी के इस बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी जम्मू-कश्मीर की जनता से उनके बारे में बात करके राय ले सकते हैं।
AAP Haryana Candidates List: आप ने जारी की 3 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने आज (गुरुवार) सातवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इससे पहले आप ने 19 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। आज नामांकन का आखिरी दिन है।
20 सीटें और मिलती तो 400 पार वाले जेल में होते', खरगे ने कहा- आपका कप्तान मजबूत है, डरने की जरूरत नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का जिक्र किए बिना कहा कि 400 पार का नारा देने वालों आपकी 400 सीटें कहां हैं? यदि हमें 20 सीटें और मिल जाती तो 400 वाले जेल में होते। यह जुमला सरकार है। उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था 10 साल हो गए लेकिन यह यहां 1 लाख नौकरियां भी नहीं दे पाए।
Haryana Election 2024: नायब सैनी ने इशारों ही इशारों में दे दिया बड़ा संकेत, 24 घंटे में ही राव इंद्रजीत को मिल गया जवाब
एक ओर कांग्रेस दावा कर रही है कि वो सरकार बनाएगी। दूसरी ओर भाजपा भी जीत की हैट्रिक बनाने के प्रयास में है। रोहतक में रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने दावा किया कि वो मुख्यमंत्री बनेंगे।
J&K Election 2024: 'ये भाजपा के ही लोग हैं', उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर बोला हमला; कहा- जनता के लिए अफसोस
JK Election 2024 बारामूला से सांसद और टेरर फंडिग केस में आरोपी इंजीनियर रशीद को एनआईए अदालत ने अतंरिम जमानत दी है। इंजीनियर रशीद के जमानत पर नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रशीद को जमानत जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि वोट प्राप्त करने के लिए मिली है। बता दें कि रशीद की पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
धनबाद को मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन, डायरेक्ट कश्मीर होगी रवाना; पढ़िए रूट और टाइम-टेबल
धनबाद से अब सीधी ट्रेन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर तक चलेगी। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से धनबाद से उधमपुर के बीच गरीब रथ चलेगी। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रैक का उपयोग होगा। इस ट्रेन को धनबाद कतरास चंद्रपुरा बरकाकाना व गढ़वा रोड के रास्ते उधमपुर तक चलाया जाएगा। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना के बाद रेल महकमा अलर्ट हो गया है।
धनबाद। हावड़ा से गया के बीच वंदे भारत के साथ ही अब धनबाद से जम्मू-कश्मीर की सीधी ट्रेन चलने वाली है। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से धनबाद से उधमपुर के बीच गरीब रथ चलेगी। नई ट्रेन के लिए रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रैक का उपयोग होगा।