Skip to main content

Jammu Terror Attack: कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर

जवानों ने सर्च ऑपरेशन के समय यह सफलता हासिल की। गौरतलब है कि किश्तवाड़ में भी जवानों का सामना आतंकियों से हुआ। दोनों और से गोलीबारी भी हुई। फिलहाल घने जंगलों में जवानों का सर्च अभियान जारी है।

श्रीनगर। जम्म-कश्मीर के कठुआ के अंतर्गत खंडारा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि खंडारा में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। फिलहाल अभियान जारी है

Kejriwal Bail: जेल से बाहर आते ही BJP पर बरसे केजरीवाल, कहा- मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी है। इसके साथ ही केजरीवाल 177 दिनों बाद जेल से बाहर आ गए। जेल के बाहर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। वहीं आप के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जेल के बाहर जुटे रहे। उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आ गए। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए समर्पित है।

यूपी में स्वास्थ्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, बुरे फंस गए डॉक्टर, कई की तो सैलरी पर बन आई

कई डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप है। उप मुख्यमंत्री ने शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भदोही के एक डॉक्टर पर मरीज की मौत का आरोप है जिसके चलते उनकी तीन वेतन वृद्धियां रोक दी गई हैं। वहीं मेरठ के एक डॉक्टर पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है जिसके चलते उनकी दो वेतन वृद्धियां दो साल के लिए रोक दी गई हैं।

तुम जीरो थे, जीरो ही रहोगे' पुलिस अधिकारी ने क्यों उड़ाया डॉक्टरों के आंदोलन का मजाक? अब हो गया बवाल

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ रेप और दुष्कर्म के मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। उधर पुलिस के एक अधिकारी ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का मजाक उड़ाया है। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें कहा गया है कि तुम जीरो थे जीरो ही रहोगे। अधिकारी की पोस्ट को लेकर हंगामा मचा है।

कोलकाता। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें आरजी कर दुष्कर्म व हत्याकांड के खिलाफ डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन का मजाक उड़ाया गया है। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Shimla Masjid Case: संजौली में खुफिया तंत्र फेल, मुश्किल में लोग, हिमाचल में अलर्ट, भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश

संजौली मस्जिद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग मस्जिद को गिराने की मांग कर कर रहे हैं। बुधवार को जन आक्रोश फैल गया। खुफिया तंत्र इसे भांप नहीं पाया और रोकने में फेल हो गया। जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता दावे कर रहा था। सुबह से ही आमजन को पूछताछ के बाद संजौली में प्रवेश करने दिया जा रहा था।

Jharkhand News: पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने ACB के साथ कर दिया खेला, हाईकोर्ट में PAN Number को लेकर खुली पोल

रघुवर दास मंत्रिमंडल के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चल रही एसीबी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूर्व मंत्री लुइस मरांडी द्वारा शपथ पत्र में दिया गया पैन नंबर गलत पाया गया है। इस मामले में पंकज कुमार यादव की झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी ने यह जानकारी दी है।

Smart Meter in Bihar: स्मार्ट मीटर नहीं लगाया तो काट दी पूरे गांव की बिजली, फिर लोगों ने सिखा दिया सबक

भोजपुर जिले के बामपाली गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में आरा-बक्सर फोर-लेन को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे गांव की बिजली काट दी। ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। सड़क जाम होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Patna Serial Blast: सुरक्षा कारणों से 2022 में ही भागलपुर शिफ्ट करा दिये गए थे चारों आतंकी, नवंबर 2021 में सुनाई गई थी फांसी

पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को हुंकार रैली में हुए सीरियल धमाके में फांसी की सजा मिलने के बाद चार जनवरी 2022 को इम्तियाज हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी नोमान अंसारी और मुजीबुल्लाह विशेष केंद्रीय कारा के अति सुरक्षित टी-सेल में शिफ्ट कराए गए तब से यहीं रखे गए हैं आतंकी। वहीं इन 4 आरोपियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई।

UP News: अतिक्रमण पर एक बार फिर गरजेगा बुलडोजर, रूट डायवर्जन जारी; पुलिस के साथ PAC भी रहेगी मौजूद

बिंदकी-बकेवर राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। गुरुवार को बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। इस दौरान यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की टीम अतिक्रमण तोड़ने के लिए बुलडोजर मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य आवश्यक सामान लेकर सुबह मौके पर पहुंचेगी। हालांकि किस ओर से अतिक्रमण की कार्रवाई की जाएगी यह तय नहीं हो पाया है।

J&k Election 2024: PM मोदी की रैली से पहले कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद, बौखलाया पाकिस्तान

एम-4 कार्बाइन के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल से पीएम मोदी के जनसभा स्थल की पहाड़ी दूरी करीब 65 किमी है। सरहद से सटे कठुआ की सीमा ऊधमपुर व आगे डोडा से लगती है।

ऊधमपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा जिला में जनसभा से दो दिन पहले बुधवार को सेना व सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ ऊधमपुर-कठुआ जिलों की सीमा पर बसंतगढ़ में हुई। मुठभेड़ स्थल से जनसभा स्थल की पहाड़ी रास्ते से दूरी करीब 65 किलोमीटर है।